संगोष्ठी में वैज्ञानिकों ने प्रस्तुत किए शोध, जानिए अविमुक्तेश्वर से विश्वेश्वर और विश्वनाथ तक की पूरी यात्रा 

संगोष्ठी में वैज्ञानिकों ने प्रस्तुत किए शोध, जानिए अविमुक्तेश्वर से विश्वेश्वर और विश्वनाथ तक की पूरी यात्रा 

Published : Nov 06, 2022, 01:39 PM IST

काशी हिंदू विश्वविद्यालय में आयोजित संगोष्ठी में वैज्ञानिकों ने शोध प्रस्तुत किए। इस दौरान अविमुक्तेश्वर से विश्वेश्वर और विश्वेश्वर से विश्वनाथ तक की यात्रा का शोध प्रस्तुत किया गया। 

काशी हिंदू विश्वविद्यालय में एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें भारत के इतिहास को लेकर वैज्ञानिक शोध प्रस्तुत किए जा रहे हैं। इस संगोष्ठी में सबसे ज्यादा लोगों को अपनी तरफ आकर्षित करने वाला शोध अविमुक्तेश्वर से विश्वेश्वर और विश्वेश्वर से विश्वनाथ तक की यात्रा का शोध है। 

इस शोध को करने वाले अंकुश गुप्ता ने बताया कि पौराणिक मान्यताओं के अनुसार भगवान शिव जी 12 स्थानों पर ज्योतिर्लिंग के रूप में उपस्थित हैं। इनमें काशी विश्वनाथ ज्योतिर्लिंग की महत्ता सर्वाधिक है। काशी नगरी के उत्तर की तरफ ओंकारखंड, दक्षिण में केदारखंड और बीच में विश्वेश्वर खंड है। प्रसिद्ध विश्वनाथ ज्योतिर्लिंग इसी खंड में स्थित है। पुराणों में इस ज्योतिर्लिंग के संबंध में यह कथा दी गई है कि भगवान शंकर पार्वती जी से विवाह करके कैलाश पर्वत पर रह रहे थे, लेकिन वहां पिता के घर में ही विवाहित जीवन बिताना पार्वती जी को अच्छा न लगता था। एक दिन उन्होंने भगवान शिव से कहा कि आप मुझे अपने घर ले चलिए, यहां रहना मुझे अच्छा नहीं लगता। भगवान शिव ने उनकी यह बात स्वीकार कर ली। तब भगवान शिव माता पार्वती जी को साथ लेकर अपनी पवित्र नगरी काशी आ गए। यहां आकर वे विश्वनाथ ज्योतिर्लिंग के रूप में स्थापित हो गए।

02:19Kanpur Gangrape Case में नया मोड़: आरोपी दारोगा Amit Maurya का लेटर वायरल, बेबस हाईटेक पुलिस!
05:51Meerut Kapsad Ruby Case: पिता से मिलकर रोई रूबी, कोर्ट में बताया Paras Som की करतूत
02:32फास्ट फूड मतलब मौत! दिमाग में बनी थी गांठें, बर्गर-नूडल्स ने ली एक और जान
03:03SC on Kuldeep Sengar : SC से कुलदीप सेंगर मिला झटका, उन्नाव रेप केस पीड़िता ने बताया आगे का इरादा
04:25Unnao Rape Case: कौन है Kuldeep Sengar के समर्थन में आई ये महिला आई, क्या-क्या कहा
04:08पीएम मोदी ने लखनऊ में राष्ट्र प्रेरणा स्थल का उद्घाटन किया | देखें ऐतिहासिक पल
03:14सजा निलंबित फिर भी जेल में रहेंगे कुलदीप सिंह सेंगर, क्यों अधूरी रह गई रिहाई
03:04बंद कमरे में 52 ब्राह्मण विधायक! यूपी की राजनीति में क्या पक रहा है?
03:15उन्नाव केस में कुलदीप सिंह सेंगर की उम्रकैद पर लगी रोक! जानिए क्यों ?
04:55अवैध संबंध का शक: पति ने पत्नी की मफलर से गला दबाकर हत्या की, वाराणसी से खौफनाक मामला