बाइक पर ऐसा स्टंट देख कांप जाएगी आपकी भी रूह, बाइक से तालाब में कूदने का वीडियो जमकर हो रहा वायरल 

बाइक पर ऐसा स्टंट देख कांप जाएगी आपकी भी रूह, बाइक से तालाब में कूदने का वीडियो जमकर हो रहा वायरल 

Published : Aug 17, 2022, 03:41 PM IST

उन्नाव जनपद से बाइक पर स्टंट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो के सामने आने के बाद पुलिस भी एक्शन में आ गई है। वीडियो में एक युवक बाइक पर सवार होकर तालाब में छलांग लगाता है। 

उन्नाव: वैसे तो बाइक सवारों के स्टंट के वीडियो लगातार वायरल होते रहते है। पुलिस उन पर कार्यवाही भी करती है। लेकिन सोशल मीडिया पर वायरल हुआ एक वीडियो देखकर रूह कांप जाएंगी। इस वीडियो में बाइक सवार खुद को आग लगाने के बाद तेज रफ्तार एक बाइक को अपने साथ ले जाकर तालाब में कूदकर स्टंट दिखा रहे है। हालांकि यह वायरल वीडियो उन्नाव का बताया जा रहा है पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है।

उन्नाव में अचानक सोशल मीडिया पर 55 सेकेंड का वीडियो वायरल होने के बाद हड़कम्प मच गया। इस पूरे वीडियो में एक गांव के बाहर बने तालाब के पास खड़े आधा सैकड़ा से अधिक कुछ युवक दिखाई दे रहे है। इसी बीच एक तेज रफ्तार बाइक सवार युवक स्टंट करते हुए खुद को लगाता है और तेज रफ्तार में बाइक सहित तालाब में बाइक को उछालते हुए स्टंटबाजी करता दिखाई दिया। तालाब के आस पास कई तैराक युवक भी कूदकर स्टंटबाजी करते रहे। वायरल वीडियो उन्नाव के सोहरामऊ थाना क्षेत्र के आदमपुर का बताया जा रहा है हालांकि अभी इस बात की पुष्टि उन्नाव पुलिस ने भी नही की है। फिलहाल जिस किसी ने भी इस स्टंटबाजी का खेल देखा उसके रूह कांप गए। वायरल वीडियो के सम्बंध में उन्नाव की साइबर ओर सोशल मीडिया सेल को पुलिस ने एक्टिव कर दिया है। पुलिस अभी किसी भी नतीजे पर नही पहुची है। इस सम्बंध में थानाध्यक्ष सोहरामऊ ने बताया कि वायरल वीडियो की जांच पड़ताल की जा रही है।

02:19Kanpur Gangrape Case में नया मोड़: आरोपी दारोगा Amit Maurya का लेटर वायरल, बेबस हाईटेक पुलिस!
05:51Meerut Kapsad Ruby Case: पिता से मिलकर रोई रूबी, कोर्ट में बताया Paras Som की करतूत
02:32फास्ट फूड मतलब मौत! दिमाग में बनी थी गांठें, बर्गर-नूडल्स ने ली एक और जान
03:03SC on Kuldeep Sengar : SC से कुलदीप सेंगर मिला झटका, उन्नाव रेप केस पीड़िता ने बताया आगे का इरादा
04:25Unnao Rape Case: कौन है Kuldeep Sengar के समर्थन में आई ये महिला आई, क्या-क्या कहा
04:08पीएम मोदी ने लखनऊ में राष्ट्र प्रेरणा स्थल का उद्घाटन किया | देखें ऐतिहासिक पल
03:14सजा निलंबित फिर भी जेल में रहेंगे कुलदीप सिंह सेंगर, क्यों अधूरी रह गई रिहाई
03:04बंद कमरे में 52 ब्राह्मण विधायक! यूपी की राजनीति में क्या पक रहा है?
03:15उन्नाव केस में कुलदीप सिंह सेंगर की उम्रकैद पर लगी रोक! जानिए क्यों ?
04:55अवैध संबंध का शक: पति ने पत्नी की मफलर से गला दबाकर हत्या की, वाराणसी से खौफनाक मामला