शामली में प्रधानाचार्य की पिटाई से टूटी छात्र के दोनों पैरों की हड्डियां, वजह जानकर हर कोई हुआ हैरान

शामली में प्रधानाचार्य की पिटाई से टूटी छात्र के दोनों पैरों की हड्डियां, वजह जानकर हर कोई हुआ हैरान

Published : Sep 08, 2022, 11:18 AM IST

यूपी के शामली जनपद में एक प्रधानाचार्य ने छात्र की बर्बरता से पिटाई कर दी। इस घटना में छात्र के दोनों पैरों की हड्डियां टूट गई। मामले को लेकर पीड़ित पिता ने जिलाधिकारी से भी शिकायत की है। 

शामली के गांव मुंडेट में एक प्रधानाचार्य ने छात्र की बर्बरता से पिटाई कर दी। प्रधानाचार्य के द्वारा देरी से आने पर इस तरह से छात्र को पीटा गया। इसके चलते पीड़ित छात्र के दोनों पैरों की हड्डियां टूट गई। मामले में पीड़ित छात्र के पिता ने थाने में जाकर तहरीर दी है। इसी के साथ दोषी प्रधानाचार्य के खिलाफ कार्रवाई की गुहार लगाई है। 
मामला जनपद शामली के थाना आदर्श मंडी क्षेत्र के गांव मुंडेट का है जहां पर जय जवान जय किसान इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य द्वारा छात्र देवल की देर से आने पर डंडों से पिटाई की गई। जिसमें देवल के दोनों पैरों की हड्डियां टूट गई। पीड़ित के पिता ने मामले में जिलाधिकारी को भी पत्र लिखा है। घटना के बाद जिलाधिकारी ने जांच टीम का गठन कर जल्द से जल्द प्रकरण की जांच कर दोषी के खिलाफ कार्रवाई का निर्देश दिया है। 
 

02:19Kanpur Gangrape Case में नया मोड़: आरोपी दारोगा Amit Maurya का लेटर वायरल, बेबस हाईटेक पुलिस!
05:51Meerut Kapsad Ruby Case: पिता से मिलकर रोई रूबी, कोर्ट में बताया Paras Som की करतूत
02:32फास्ट फूड मतलब मौत! दिमाग में बनी थी गांठें, बर्गर-नूडल्स ने ली एक और जान
03:03SC on Kuldeep Sengar : SC से कुलदीप सेंगर मिला झटका, उन्नाव रेप केस पीड़िता ने बताया आगे का इरादा
04:25Unnao Rape Case: कौन है Kuldeep Sengar के समर्थन में आई ये महिला आई, क्या-क्या कहा
04:08पीएम मोदी ने लखनऊ में राष्ट्र प्रेरणा स्थल का उद्घाटन किया | देखें ऐतिहासिक पल
03:14सजा निलंबित फिर भी जेल में रहेंगे कुलदीप सिंह सेंगर, क्यों अधूरी रह गई रिहाई
03:04बंद कमरे में 52 ब्राह्मण विधायक! यूपी की राजनीति में क्या पक रहा है?
03:15उन्नाव केस में कुलदीप सिंह सेंगर की उम्रकैद पर लगी रोक! जानिए क्यों ?
04:55अवैध संबंध का शक: पति ने पत्नी की मफलर से गला दबाकर हत्या की, वाराणसी से खौफनाक मामला