बाढ़ की समस्या से निपटने के लिए डीएम ने किया निरीक्षण, 24 घंटों कंट्रोल रूम से सेसिंटिव जगह की हो रही निगरानी

बाढ़ की समस्या से निपटने के लिए डीएम ने किया निरीक्षण, 24 घंटों कंट्रोल रूम से सेसिंटिव जगह की हो रही निगरानी

Published : Jul 14, 2022, 01:43 PM IST

शामली डीएम ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का दौरा किया। डीएम जसजीत कौर का कहना है कि बाढ़ प्रभावित इलाकों को लेकर पूरी तैयारियां कर ली गई है। 24 घंटों कंट्रोल रूम से सेसिंटिव जगह की निगरानी की जा रही है। 

शामली: उत्तर प्रदेश के जिले शामली में बाढ़ की समस्या से निपटने के लिए डीएम ने निरीक्षण किया। शहर में उन सभी जगहों पर जाकर निरीक्षण किया है, जहां मानसून में बाढ़ आने की पूरी संभावना रहती है। इस दौरान डीएम जसजीत कौर ने बाढ़ से निपटने की तैयारियों का जायजा लिया तथा अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। शहर में बहने वाली यमुना नदी बरसाती सीजन में कहर बरसा देती है। इसकी प्रमुख वजह हथनी कुंड बैराज से छोड़ा गया पानी है। जो देश की राजधानी दिल्ली में भी बाढ़ की समस्या पैदा कर देता है क्योंकि देश में मानसून सक्रिय है। ऐसी स्थिति में बाढ़ की संभावित समस्या को देखते हुए शामली जिला प्रशासन ने अपनी तैयारियां पूरी कर ली हैं। 

इन तैयारियों का जायजा लेने के लिए जिला अधिकारी जसजीत कौर खुद यमुना नदी के आसपास के क्षेत्र में गई और वहां उन्होंने यमुना नदी के तट बंधो का निरीक्षण किया। साथ ही अधिनस्थ अधिकारियों को निर्देश दिए है कि हथिनी कुंड बैराज से अधिक मात्रा में पानी छोड़े जाने की स्थिति में यमुना नदी से क्षेत्र में किसी भी प्रकार का कोई नुकसान ना हो। इस पर जिला अधिकारी ने बताया कि शामली जनपद के कैराना क्षेत्र में बाढ़ की किसी भी समस्या से निबटने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह से तैयार है। डीएम शामली जसजीत कौर ने कहा है कि मानसून का सीजन स्टार्ट हो गया है। हमारे जो बाढ़ प्रभावित क्षेत्र है, उसका दौरा करने के लिए आए हैं। शहर में दो क्षेत्र हैं, जिसमें सेंसिटिव क्षेत्र में आते हैं कैराना और उन सभी जगह हमारी बाढ़ चौकियां स्टेबल हो गई है। जो कंट्रोल रूम से 24 घंटे निगरानी रखी जा रही है। साथ ही पानी के लेवल को डेली चेक किया जाता है और वाटर लेवल की डेली सूचना भेजी जाती है। 

02:19Kanpur Gangrape Case में नया मोड़: आरोपी दारोगा Amit Maurya का लेटर वायरल, बेबस हाईटेक पुलिस!
05:51Meerut Kapsad Ruby Case: पिता से मिलकर रोई रूबी, कोर्ट में बताया Paras Som की करतूत
02:32फास्ट फूड मतलब मौत! दिमाग में बनी थी गांठें, बर्गर-नूडल्स ने ली एक और जान
03:03SC on Kuldeep Sengar : SC से कुलदीप सेंगर मिला झटका, उन्नाव रेप केस पीड़िता ने बताया आगे का इरादा
04:25Unnao Rape Case: कौन है Kuldeep Sengar के समर्थन में आई ये महिला आई, क्या-क्या कहा
04:08पीएम मोदी ने लखनऊ में राष्ट्र प्रेरणा स्थल का उद्घाटन किया | देखें ऐतिहासिक पल
03:14सजा निलंबित फिर भी जेल में रहेंगे कुलदीप सिंह सेंगर, क्यों अधूरी रह गई रिहाई
03:04बंद कमरे में 52 ब्राह्मण विधायक! यूपी की राजनीति में क्या पक रहा है?
03:15उन्नाव केस में कुलदीप सिंह सेंगर की उम्रकैद पर लगी रोक! जानिए क्यों ?
04:55अवैध संबंध का शक: पति ने पत्नी की मफलर से गला दबाकर हत्या की, वाराणसी से खौफनाक मामला