यूपी के शामली जिले में पांच साल मासूम की बेरहमी से हत्या का मामला सामने आया है। इतना ही नहीं मासूम की हत्या से पहले घर के बाहर से लापता हुई थी। उसके बाद आरोपी ने पड़ोस के घर से प्लासटिक की बोरी में मासूम बच्ची का शव बरामद हुआ।
शामली: उत्तर प्रदेश के जिले शामली के कांधला थाना क्षेत्र के गांव खेड़ा कुर्तान में लापता मासूम पांच वर्षीय बच्ची का गला रेतकर हत्या कर दी। मासूम का कटा शव देर रात पड़ोस के एक घर से बरामद किया गया। जिसके बाद गांव में मासूम बच्चे की हत्या की सूचना से सनसनी फैल गई। सूचना पर पुलिस अधीक्षक व एएसपी सहित भारी पुलिस बल मौके पर पहुंची पुलिस नें शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। दरअसल कांधला क्षेत्र के गांव खेड़ा कुर्तान निवासी खुर्शीद की 5 वर्षीय बच्ची खैरू निशा अपने घर के बाहर खेलते समय संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई थी। बच्ची के देर रात तक घर न लौटने पर परिजनों सहित आसपास के ग्रामीणों ने काफी खोजबीन की लेकिन बच्ची का कोई सुराग नहीं लग सका। ग्रामीणों के मुताबिक बच्ची के परिजनों को मृतक लड़की के पिता खुर्शीद को अपने ताऊ के बेटे उमरदीन पर अपनी लड़की को अगवा करने का संदेह हुआ। जब परिजनों व ग्रामीणों ने उमरदीन पर दबाव बनाया तो उमरदीन अपने घर से फरार हो गया। परिजनों व ग्रामीणों को बच्ची का शव आरोपी उमरदीन के घर से रात्रि को प्लास्टिक की बोरी में मिला।
आरोप है कि आरोपी उमरदीन ने मासूम की गला काटकर हत्या कर दी और शव को अपने घर में छुपा लिया था। परिजनों ने मासूम की हत्या की सूचना स्थानीय पुलिस को दी। जिसके चलते पुलिस अधीक्षक अभिषेक कुमार एडिशनल एसपी सीओ कैराना सहित भारी पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। घटना की छानबीन की पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मासूम बच्ची की हत्या से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस मामले में दोषी व्यक्ति की तलाश में जुटी है। वहीं हत्या के मामले में मृतक लड़की के पिता खुर्शीद ने अपने ताऊ के बेटे उमरदीन के खिलाफ अपनी पुत्री की गला रेत कर हत्या करने का अभियोग पंजीकृत कराया है। इस घटना के संबंध में थाना प्रभारी निरीक्षक श्यामवीर सिंह का कहना है कि खेड़ा कुर्तान में एक घर से 5 वर्षीय बच्चे का शव बरामद हुआ है। बच्ची की उसके ही परिवार में रिश्ते में चाचा लगने वाले व्यक्ति ने गला काट कर हत्या कर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर अभियोग पंजीकृत कर लिया है। जल्द ही पुलिस आरोपी युवक को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा कर देगी।
Mar 14 2024, 02:12 PM IST
Mar 10 2024, 09:10 PM IST
Mar 10 2024, 07:48 PM IST
Mar 04 2024, 12:24 PM IST
Feb 21 2024, 11:02 AM IST
Nov 21 2023, 10:46 AM IST
Nov 20 2023, 04:39 PM IST
Nov 20 2023, 10:27 AM IST
Aug 01 2023, 06:35 PM IST
May 23 2023, 02:05 PM IST
Mar 08 2022, 04:10 PM IST
Mar 07 2022, 07:04 PM IST
Sep 25 2023, 11:19 AM IST
Jul 09 2023, 10:46 AM IST
Jun 19 2023, 10:59 AM IST
Jun 07 2023, 11:48 AM IST
Jun 08 2022, 02:17 PM IST
Sep 06 2024, 12:15 PM IST
May 09 2024, 01:24 PM IST
Jan 19 2023, 06:47 PM IST
Jan 19 2023, 05:43 PM IST
Jan 19 2023, 04:45 PM IST
Jan 19 2023, 04:17 PM IST