सनातन धर्म सबसे पुराना, अरब के रेगिस्तान में तैयार किया गया था इस्लामः वसीम रिजवी

सनातन धर्म सबसे पुराना, अरब के रेगिस्तान में तैयार किया गया था इस्लामः वसीम रिजवी

Published : Dec 06, 2021, 12:09 PM ISTUpdated : Dec 06, 2021, 01:29 PM IST

ह‍िंदू धर्म अपनाने के साथ वसीम र‍िजवी ने मुस्‍लिम धर्म पर न‍िशाना साधते हुए कहा क‍ि इस्लाम कोई धर्म नहीं है वो एक आतंकी संगठन है। उनका कहना है क‍ि अरब के रेगिस्तान में पनपा था इस्‍लाम।

गाज‍ियाबाद: शिया वक्‍फ बोर्ड के पूर्व चेयरमैन वसीम रिजवी (Wasim Rizvi) ने इस्‍लाम धर्म छोड़कर हिंदू धर्म अपना लिया है। गाज‍ियाबाद के डासना मंदिर में महंत यति नरसिंहानंद सरस्वती ने उन्‍हें हिंदू धर्म ग्रहण कराया। इस दौरान महंत नरसिंहानंद ने कई तरह के अनुष्ठान भी किए। धर्म परिवर्तन के बाद रिजवी अब त्यागी बिरादरी से जुड़ेंगे। 

'इस्लाम कोई धर्म नहीं है वो एक आतंकी संगठन' 
ह‍िंदू धर्म अपनाने के साथ वसीम र‍िजवी ने मुस्‍लिम धर्म पर न‍िशाना साधते हुए कहा क‍ि इस्लाम कोई धर्म नहीं है वो एक आतंकी संगठन है। उनका कहना है क‍ि अरब के रेगिस्तान में पनपा था इस्‍लाम। 

हिंदुत्व के लिए काम करेंगे रिजवी
धर्म परिवर्तन करने के बाद वसीम रिजवी ने कहा कि आज से वह सिर्फ हिंदुत्व के लिए काम करेंगे। उन्होंने कहा कि मुसलमानों का वोट किसी भी सियासी पार्टी को नहीं जाता है। मुसलमान केवल हिंदुत्व के खिलाफ और हिंदुओं को हराने के लिए वोट करते हैं। गौरतलब है कि कुछ दिन पहले ही वसीम रिजवी ने अपनी वसीयत जारी की थी। इस वसीयत में उन्‍होंने ऐलान किया था कि मरने के बाद उन्हें दफनाने के बजाय हिंदू रीति रिवाज से अंतिम संस्कार किया जाए। उन्‍होंने यह भी कहा था कि यति नरसिम्हानंद उनकी चिता को आग दें। इस वसीयत के बाद वसीम रिजवी का एक वीडियो भी सामने आया था, जिसमें उन्‍होंने खुद की हत्‍या की साजिश की आशंका जताई थी।

07:31कोडीन भैया का चौकाने वाला सच! अखिलेश यादव ने किया बड़ा खुलासा
04:58Cough Syrup Smuggling केस में यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ का बहुत बड़ा खुलासा
02:48VB-G RAM G Bill: Dimple Yadav भूल गई अपनी बात, बीच बयान में अटकी गाड़ी तो...
02:48BHU में भयानक बवाल के बाद पुलिस का तगड़ा एक्शन, अब बच नहीं पाएंगे उपद्रवी!
04:10“मौलाना महमूद मदनी देश के गद्दार...” Mahmood Madani के ‘Jihad’ वाले बयान पर भड़के Maulana Razvi
10:47“वह दबाव में थे” SIR पर BLO की मौत को लेकर अखिलेश यादव ने Election Commission पर साधा निशाना
03:20Ayodhya में ध्वजारोहण के बाद Mandir में लगी रामभक्तों की भीड़, PM Modi का कर रहे धन्यवाद
05:23Ram Mandir Flag Hoisting: दिव्य अयोध्या में PM Modi का भव्य रोड शो, जमकर बरसे फूल
03:39कौन हैं Noor Alam और Ram lalla से क्या है कनेक्शन? ध्वजारोहण समारोह का मिला Invitation
02:58Ram Mandir ध्वजारोहण से पहले दिव्य-भव्य दिखी रामनगरी Ayodhya, जगमग दिखी हर गली और चौराहा