रायबरेली में स्मृति ईरानी के सामने लगे 'लड़की हूं, लड़ सकती हूं' के नारे, देखें वीडियो

रायबरेली में स्मृति ईरानी के सामने लगे 'लड़की हूं, लड़ सकती हूं' के नारे, देखें वीडियो

Published : Dec 24, 2021, 05:50 PM IST

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर ऑक्सीजन प्लांट का लोकार्पण करने के बाद जब जनसभा को संबोधित करके वापस अपनी गाड़ियों की तरफ बड़ी तब वहां मौजूद आशा बहुओं ने लड़की हूं लड़ सकती हूं यह नारा लगाते  ही स्मृति ईरानी भड़क गई। साथ ही कहा कि कांग्रेसी लोग इस कार्यक्रम में क्या कर रहे हैं। 

रायबरेली: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी (Priyanka gandhi) द्वारा दिया गया नारा 'लड़की हूं लड़ सकती हूं' असर दिखाने लगा है। आज रायबरेली में जब केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी (Smriti irani) यहां पहुंची तो यहां प्रदर्शन कर रही आशा बहुओं ने यही नारा लगा दिया। जिससे मंत्री नाराज हो गई। दरअसल, केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर ऑक्सीजन प्लांट (oxygen plant) का उद्घाटन कर जनसभा को संबोधित कर रही थीं। उसी समय आशा बहुओं ने लड़की हूं लड़ सकती हूं नारा लगा दिया। इस पर स्मृति ईरानी ने महिलाओं को कांग्रेसी बताया। वहीं महिलाओं ने कांग्रेस (Congress) को समर्थन करने की बात कही है।

आपको बता दें कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर ऑक्सीजन प्लांट का लोकार्पण करने के बाद जब जनसभा को संबोधित करके वापस अपनी गाड़ियों की तरफ बड़ी तब वहां मौजूद आशा बहुओं ने लड़की हूं लड़ सकती हूं यह नारा लगाते  ही स्मृति ईरानी भड़क गई। साथ ही कहा कि कांग्रेसी लोग इस कार्यक्रम में क्या कर रहे हैं। इस बारे  में महिला से बात किया गया तो  महिला ने कहा कि लड़की हूं लड़ सकती हूं इस नारे से आखिर क्यों भड़की  केंद्रीय मंत्री हम तो इस कार्यक्रम में आए थे लेकिन अब जब सांसद महोदय को हम आशा बहुओं पर भरोसा ही नहीं कि हम भाजपा के साथ हैं तो ठीक है हम कांग्रेसी ही सही लेकिन इस नारे का समर्थन करते हैं। 

साथ ही आशा बहुओं ने बताया कि हम अपनी मांगों को लेकर सांसद महोदय से मिलने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र आए थे जहां से कार्यक्रम को समाप्त कर जनसभा से बाहर निकल रही थी आशा बहुओं ने लड़की हूं लड़ सकती हूँ। नारा लगा दिया इस नारे से केंद्रीय मंत्री ने महिलाओं को कांग्रेसी कह डाला।

02:19Kanpur Gangrape Case में नया मोड़: आरोपी दारोगा Amit Maurya का लेटर वायरल, बेबस हाईटेक पुलिस!
05:51Meerut Kapsad Ruby Case: पिता से मिलकर रोई रूबी, कोर्ट में बताया Paras Som की करतूत
02:32फास्ट फूड मतलब मौत! दिमाग में बनी थी गांठें, बर्गर-नूडल्स ने ली एक और जान
03:03SC on Kuldeep Sengar : SC से कुलदीप सेंगर मिला झटका, उन्नाव रेप केस पीड़िता ने बताया आगे का इरादा
04:25Unnao Rape Case: कौन है Kuldeep Sengar के समर्थन में आई ये महिला आई, क्या-क्या कहा
04:08पीएम मोदी ने लखनऊ में राष्ट्र प्रेरणा स्थल का उद्घाटन किया | देखें ऐतिहासिक पल
03:14सजा निलंबित फिर भी जेल में रहेंगे कुलदीप सिंह सेंगर, क्यों अधूरी रह गई रिहाई
03:04बंद कमरे में 52 ब्राह्मण विधायक! यूपी की राजनीति में क्या पक रहा है?
03:15उन्नाव केस में कुलदीप सिंह सेंगर की उम्रकैद पर लगी रोक! जानिए क्यों ?
04:55अवैध संबंध का शक: पति ने पत्नी की मफलर से गला दबाकर हत्या की, वाराणसी से खौफनाक मामला