धमकी देने वाले सपा नेताओं पर जमकर बरसीं स्मृति ईरानी, कहा- 'जनता क्या हश्र करती है, इस चुनाव में पता चल जाएगा'

धमकी देने वाले सपा नेताओं पर जमकर बरसीं स्मृति ईरानी, कहा- 'जनता क्या हश्र करती है, इस चुनाव में पता चल जाएगा'

Published : Jan 29, 2022, 07:40 PM ISTUpdated : Jan 31, 2022, 06:58 PM IST

अखिलेश यादव का नाम लिए बगैर मुलायम सिंह यादव के वर्षों पुराने बयान की याद दिलाई। उन्होंने कहा कि सपा प्रत्याशी कहता है कि चुन-चुन कर बदला लिया जाएगा। सपा का राज कोई नहीं भूला है, जब बहन की लाज बचाने के लिए भाइयों की हत्या की गई। ये वही सपा नेता हैं जिनके पिता लड़कियों से रेप के आरोपियों के समर्थन में कहते थे कि लड़कों से गलती हो जाती है। इस चुनाव में मात्र एक उम्मीदवार नहीं, बल्कि 5 साल का प्रयास औऱ मेहनत आपके सामने सिर झुका रहा है।

मेरठ: उत्‍तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 के प्रचार को लेकर भाजपा की फायरब्रांड नेता स्‍मृति ईरानी (Smriti Irani) शनिवार को मेरठ पहुंचीं। यहां उन्‍होंने महिला अपराध के बहाने पूर्व की समाजवादी सरकार पर हमला बोला। उन्‍होंने अखिलेश यादव का नाम लिए बगैर मुलायम सिंह यादव के वर्षों पुराने बयान की याद दिलाई। उन्होंने कहा कि सपा प्रत्याशी कहता है कि चुन-चुन कर बदला लिया जाएगा। सपा का राज कोई नहीं भूला है, जब बहन की लाज बचाने के लिए भाइयों की हत्या की गई। ये वही सपा नेता हैं जिनके पिता लड़कियों से रेप के आरोपियों के समर्थन में कहते थे कि लड़कों से गलती हो जाती है। इस चुनाव में मात्र एक उम्मीदवार नहीं, बल्कि 5 साल का प्रयास औऱ मेहनत आपके सामने सिर झुका रहा है।

स्‍मृति ईरानी ने कहा कि इस चुनाव में सपा को सबक सिखाना होगा, क्योंकि उनका प्रत्याशी चुन-चुन कर बदला लेने की बात करता है। सपा में बहन की लाज बचाने वाले भाइयों की हत्या कर दी जाती थी। गलत तरफ वोट पड़ने पर क्या मजबूर बेटी की इज्जत के खिलाफ अपराध का पाप सिर पर उठा पाएंगे? एक जवान भाई की अर्थी का बोझ क्या आप सह पाएंगे?

भाजपा नेता ने कहा कि जब महिला के साथ अपराध होता है तो इनके पिता कहते हैं कि लड़के हैं उनसे गलती हो जाती है। इस सरकार में अपराध करने वाला सीधा सलाखों के पीछे गया। उन्होंने कहा कि आपका एक वोट समाज को क्या संदेश देतर है वो देखिए। महिला संरक्षण के लिए माफिया पर बुल्डोजर के लिए, विकास के लिए भाजपा को वोट दें। किसान सम्मान निधि के अंतर्गत हर किसान के खाते में 6000 जाएं, बेटियां बेखौफ घर से निकलें।
 

02:19Kanpur Gangrape Case में नया मोड़: आरोपी दारोगा Amit Maurya का लेटर वायरल, बेबस हाईटेक पुलिस!
05:51Meerut Kapsad Ruby Case: पिता से मिलकर रोई रूबी, कोर्ट में बताया Paras Som की करतूत
02:32फास्ट फूड मतलब मौत! दिमाग में बनी थी गांठें, बर्गर-नूडल्स ने ली एक और जान
03:03SC on Kuldeep Sengar : SC से कुलदीप सेंगर मिला झटका, उन्नाव रेप केस पीड़िता ने बताया आगे का इरादा
04:25Unnao Rape Case: कौन है Kuldeep Sengar के समर्थन में आई ये महिला आई, क्या-क्या कहा
04:08पीएम मोदी ने लखनऊ में राष्ट्र प्रेरणा स्थल का उद्घाटन किया | देखें ऐतिहासिक पल
03:14सजा निलंबित फिर भी जेल में रहेंगे कुलदीप सिंह सेंगर, क्यों अधूरी रह गई रिहाई
03:04बंद कमरे में 52 ब्राह्मण विधायक! यूपी की राजनीति में क्या पक रहा है?
03:15उन्नाव केस में कुलदीप सिंह सेंगर की उम्रकैद पर लगी रोक! जानिए क्यों ?
04:55अवैध संबंध का शक: पति ने पत्नी की मफलर से गला दबाकर हत्या की, वाराणसी से खौफनाक मामला