पत्नी को सांप ने काटा, तो पति ने उठाया गज़ब का कदम

पत्नी को सांप ने काटा, तो पति ने उठाया गज़ब का कदम

Published : Jun 24, 2022, 06:06 PM IST

उन्नाव में एक महिला अपने घर पर थी इसी दौरान उसे एक सांप ने डस लिया है। सांप को देख महिला चीखने चिल्लाने लगी। घर मे मौजूद पति और अन्य परिवारीजन दौड़े सांप देख पति ने उसे पकड़कर बोतल में भर दिया है।

उन्नाव: यूपी के उन्नाव से अजाबोगरीब घटना सामने आई है। जहां पर एक महिला अपने घर पर थी। इसी दौरान उसे एक सांप ने डस लिया। सांप को देख महिला चीखने चिल्लाने लगी। घर मे मौजूद पति और अन्य परिवारीजन दौड़े सांप देख पति ने उसे पकड़कर बोतल में भर दिया। कोल्ड्रिंक की बोतल का ढक्कन बन्द किया सांप को सांस लेने में दिक्कत न हो इसके लिए बोतल में छेद कर दिया। पत्नी को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जंहा उसका उपचार चल रहा है।   

जानिए पूरा मामला
उन्नाव के माखी थाना क्षेत्र के राउ अफजाल नगर के रहने वाले रामेंद्र यादव ने बताया कि उनकी पत्नी बीती देर रात घर पर काम कर रही थी। इसी दौरान घर मे एक सांप ने उन्हें डस लिया। सांप को देख वह चीखने चिल्लाने लगी। आवाज सुन कर सभी लोग दौड़े। पति रामेंद्र ने कहा कि सभी लोग पत्नी को संभाल रहे थे इसी दौरान सांप भाग रहा था तो उसे हांथो से पकड़ लिया कर कोल्डड्रिंक की बोतल में भरकर ढक्कन कस दिया। पत्नी और सांप को लेकर जिला अस्पताल पहुँचा तो डाक्टरों ने महिला का उपचार शुरू किया। इसी दौरान डाक्टरों ने पूछा सांप लेकर क्यों आए? रामेंद्र ने कहा कि जब भी सर्प काटता है तो डॉक्टर पूछते है कि कौन से सर्प ने काटा है। इस लिए इसी लेकर आए है उसने कहा सांप को सांस लेने में कोई दिक्कत न हो इसके लिए बोतल में छेद कर दिए है। थोड़ी देर में जंगलों में इसे छोड़ दूंगा। उधर ड्यूटी पर तैनात डाक्टरों ने बताया कि पत्नी खतरे से बाहर है।

02:19Kanpur Gangrape Case में नया मोड़: आरोपी दारोगा Amit Maurya का लेटर वायरल, बेबस हाईटेक पुलिस!
05:51Meerut Kapsad Ruby Case: पिता से मिलकर रोई रूबी, कोर्ट में बताया Paras Som की करतूत
02:32फास्ट फूड मतलब मौत! दिमाग में बनी थी गांठें, बर्गर-नूडल्स ने ली एक और जान
03:03SC on Kuldeep Sengar : SC से कुलदीप सेंगर मिला झटका, उन्नाव रेप केस पीड़िता ने बताया आगे का इरादा
04:25Unnao Rape Case: कौन है Kuldeep Sengar के समर्थन में आई ये महिला आई, क्या-क्या कहा
04:08पीएम मोदी ने लखनऊ में राष्ट्र प्रेरणा स्थल का उद्घाटन किया | देखें ऐतिहासिक पल
03:14सजा निलंबित फिर भी जेल में रहेंगे कुलदीप सिंह सेंगर, क्यों अधूरी रह गई रिहाई
03:04बंद कमरे में 52 ब्राह्मण विधायक! यूपी की राजनीति में क्या पक रहा है?
03:15उन्नाव केस में कुलदीप सिंह सेंगर की उम्रकैद पर लगी रोक! जानिए क्यों ?
04:55अवैध संबंध का शक: पति ने पत्नी की मफलर से गला दबाकर हत्या की, वाराणसी से खौफनाक मामला