टिकट कटने से आहत सपा नेता राजा राजीव सिंह का हुआ था निधन, रानी ने बेटे को निर्दलीय चुनाव लड़ाने का किया ऐलान

टिकट कटने से आहत सपा नेता राजा राजीव सिंह का हुआ था निधन, रानी ने बेटे को निर्दलीय चुनाव लड़ाने का किया ऐलान

Published : Feb 04, 2022, 05:30 PM IST

समाजवादी पार्टी से टिकट न मिलने पर राजा राजीव कुमार सिंह को ऐसा आघात लगा कि वह बीमार हो गये और इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई थी, जिसके बाद इस सीट पर राजा राजीव कुमार सिंह के बेटे रिंकू सिंह और समर्थकों ने अखिलेश यादव  व समाजवादी पार्टी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। साथ ही राजा राजीव कुमार सिंह की पत्नी हड़ाहा स्टेट की राजमाता सुधा सिंह ने भी अब अपने हजारों समर्थकों के बीच पुत्र रितेश कुमार सिंह को दरियाबाद सीट से निर्दलीय चुनाव लड़ाने की घोषणा कर दी है।
 

बाराबंकी: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से सटे बाराबंकी जिले की दरियाबाद विधानसभा सीट इन दिनों यूपी की राजनीति में चर्चा का केंद्र बन गई है। दरअसल इस विधानसभा सीट पर जैसे ही समाजवादी पार्टी ने अपने प्रत्याशी अरविंद सिंह गोप के लड़ने का ऐलान किया है, ठीक उसके बाद यहां से छह बार विधायक रहे राजा राजीव कुमार सिंह उर्फ राजा हड़ाहा ने पार्टी के खिलाफ बगावत कर दी। वह अपने बेटे रितेश कुमार सिंह उर्फ रिंकू सिंह  के लिए इस सीट से टिकट मांग रहे थे। वहीं समाजवादी पार्टी से टिकट न मिलने पर राजा राजीव कुमार सिंह को ऐसा आघात लगा कि वह बीमार हो गये और इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई थी, जिसके बाद इस सीट पर राजा राजीव कुमार सिंह के बेटे रिंकू सिंह और समर्थकों ने अखिलेश यादव  व समाजवादी पार्टी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। साथ ही राजा राजीव कुमार सिंह की पत्नी हड़ाहा स्टेट की राजमाता सुधा सिंह ने भी अब अपने हजारों समर्थकों के बीच पुत्र रितेश कुमार सिंह को दरियाबाद सीट से निर्दलीय चुनाव लड़ाने की घोषणा कर दी है।

राजा रितेश कुमार सिंह निर्दलीय लड़ेगें चुनाव 
अब हड़हा स्टेट के नए राजा रितेश कुमार सिंह दरियाबाद विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय विधानसभा चुनाव लड़ेंगे। वहीं, इस बीच राजा राजीव कुमार सिंह के घर पर शोक संवेदना व्यक्त करने वालों का ताता लगा हुआ है। पूर्व मंत्री राजा रघुराज प्रताप सिंह, राजा शिवगढ़ राकेश प्रताप सिंह और बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने राजा साहब के पैतृक निवास पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि दी। पूर्व मंत्री रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया ने राजा राजीव कुमार सिंह को श्रद्धांजलि देने के बाद उनके बेटे रिंकू को सलाह दी कि वे अपने पिता की तरह ही राजनीति में स्थान बनाने के लिए काम करें।
 

02:19Kanpur Gangrape Case में नया मोड़: आरोपी दारोगा Amit Maurya का लेटर वायरल, बेबस हाईटेक पुलिस!
05:51Meerut Kapsad Ruby Case: पिता से मिलकर रोई रूबी, कोर्ट में बताया Paras Som की करतूत
02:32फास्ट फूड मतलब मौत! दिमाग में बनी थी गांठें, बर्गर-नूडल्स ने ली एक और जान
03:03SC on Kuldeep Sengar : SC से कुलदीप सेंगर मिला झटका, उन्नाव रेप केस पीड़िता ने बताया आगे का इरादा
04:25Unnao Rape Case: कौन है Kuldeep Sengar के समर्थन में आई ये महिला आई, क्या-क्या कहा
04:08पीएम मोदी ने लखनऊ में राष्ट्र प्रेरणा स्थल का उद्घाटन किया | देखें ऐतिहासिक पल
03:14सजा निलंबित फिर भी जेल में रहेंगे कुलदीप सिंह सेंगर, क्यों अधूरी रह गई रिहाई
03:04बंद कमरे में 52 ब्राह्मण विधायक! यूपी की राजनीति में क्या पक रहा है?
03:15उन्नाव केस में कुलदीप सिंह सेंगर की उम्रकैद पर लगी रोक! जानिए क्यों ?
04:55अवैध संबंध का शक: पति ने पत्नी की मफलर से गला दबाकर हत्या की, वाराणसी से खौफनाक मामला