टिकट न मिलने से बगावत पर उतरे सपा नेता, समाजवादी पार्टी का झंडा जलाकर लगाए मुर्दाबाद के नारे

टिकट न मिलने से बगावत पर उतरे सपा नेता, समाजवादी पार्टी का झंडा जलाकर लगाए मुर्दाबाद के नारे

Published : Jan 29, 2022, 04:43 PM IST

ओझा को टिकट मिलने से पांच वर्षों से टिकट की आस में मेहनत कर रहे डॉ. राजेश तिवारी के समर्थक नाराज हो गए और सपा का विरोध शुरू कर दिया। शुक्रवार को डॉ. राजेश तिवारी के भतीजे ज्ञानेंद्र तिवारी ने समर्थकों के साथ समाजवादी पार्टी का झंडा जलाया और अखिलेश यादव व यासर शाह के विरोध में जमकर नारेबाजी की।

बहराइच: महसी विधानसभा सीट से सपा का टिकट केके ओझा के पक्ष में फाइनल होने के बाद महसी क्षेत्र में बवाल शुरू हो गया है। पहले से टिकट की आस लगाए नेताओं ने टिकट कट जाने के कारण समाजवादी पार्टी के झंडे जलाए और पार्टी नेताओं के विरोध में नारे भी लगाए। प्रकरण का वीडियो वायरल होने के बाद जिले में हड़कंप मचा रहा। समाजवादी पार्टी की ओर से महसी विधानसभा क्षेत्र के लिए कृष्ण कुमार ओझा को प्रत्याशी घोषित किया है। केके ओझा बहुजन समाजवादी पार्टी के टिकट पर दो बार विधायक का चुनाव लड़ चुके हैं।

ओझा को टिकट मिलने से पांच वर्षों से टिकट की आस में मेहनत कर रहे डॉ. राजेश तिवारी के समर्थक नाराज हो गए और सपा का विरोध शुरू कर दिया। शुक्रवार को डॉ. राजेश तिवारी के भतीजे ज्ञानेंद्र तिवारी ने समर्थकों के साथ समाजवादी पार्टी का झंडा जलाया और अखिलेश यादव व यासर शाह के विरोध में जमकर नारेबाजी की। डॉ. राजेश तिवारी 2012 में सपा के टिकट पर चुनाव लड़ चुके हैं। इस चुनाव में उन्हें 37254 वोट मिले थे। इसके बाद 2017 के चुनाव में महसी विधानसभा की सीट सपा व कांग्रेस के गठबंधन के चलते कांग्रेस के खाते में चली गई थी और कांग्रेस उम्मीदवार अली अकबर को भी हार का सामना करना पड़ा था। इसके बाद से डॉ. राजेश लगातार क्षेत्र में सक्रिय थे और सपा के पक्ष में माहौल तैयार कर रहे थे।

02:19Kanpur Gangrape Case में नया मोड़: आरोपी दारोगा Amit Maurya का लेटर वायरल, बेबस हाईटेक पुलिस!
05:51Meerut Kapsad Ruby Case: पिता से मिलकर रोई रूबी, कोर्ट में बताया Paras Som की करतूत
02:32फास्ट फूड मतलब मौत! दिमाग में बनी थी गांठें, बर्गर-नूडल्स ने ली एक और जान
03:03SC on Kuldeep Sengar : SC से कुलदीप सेंगर मिला झटका, उन्नाव रेप केस पीड़िता ने बताया आगे का इरादा
04:25Unnao Rape Case: कौन है Kuldeep Sengar के समर्थन में आई ये महिला आई, क्या-क्या कहा
04:08पीएम मोदी ने लखनऊ में राष्ट्र प्रेरणा स्थल का उद्घाटन किया | देखें ऐतिहासिक पल
03:14सजा निलंबित फिर भी जेल में रहेंगे कुलदीप सिंह सेंगर, क्यों अधूरी रह गई रिहाई
03:04बंद कमरे में 52 ब्राह्मण विधायक! यूपी की राजनीति में क्या पक रहा है?
03:15उन्नाव केस में कुलदीप सिंह सेंगर की उम्रकैद पर लगी रोक! जानिए क्यों ?
04:55अवैध संबंध का शक: पति ने पत्नी की मफलर से गला दबाकर हत्या की, वाराणसी से खौफनाक मामला