बीते 24 घंटे से स्ट्रांग रूम के बाहर निगरानी कर रहे सपा विधायक, प्रशासनिक अफसरों पर लगाया बड़ा आरोप

बीते 24 घंटे से स्ट्रांग रूम के बाहर निगरानी कर रहे सपा विधायक, प्रशासनिक अफसरों पर लगाया बड़ा आरोप

Published : Mar 06, 2022, 03:22 PM IST

सपा समर्थक शिफ्ट वाइज़ लगातार यहां ड्यूटी देकर गेट के साथ-साथ अंदर परिसर पर भी बराबर निगाह बनाए हुए हैं। निगरानी के लिए सपा कार्यकर्ताओं द्वारा बनाए गए पंडाल में लोगों से मिलने आये कपिलवस्तु विधानसभा से सपा प्रत्याशी पूर्व विधायक विजय पासवान ने कहा कि यहां पर लगातार सपा के लोग ईवीएम की निगरानी को लेकर पहरा दे रहे हैं। 

सिद्धार्थनगर जिले में 3 मार्च को मतदान के बाद काफी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मुख्यालय स्थित नवीन मंडी परिसर में स्ट्रांग रूम बनाकर ईवीएम को रखा गया है। इन ईवीएम की निगरानी 3 लेयर में की जा रही है साथ से सीसी टीवी से भी बराबर नज़र बनी हुई है। प्रशासन का दावा है कि परिसर में कोई भी नहीं घुस सकता और ना ही सील की हुई ईवीएम से किसी तरह की कोई छेड़छाड़ की गुंजाइश है। बावजूद इसके सपा के उम्मीदवार नवीन मंडी परिसर के बाहर टेंट लगाकर ईवीएम  की  निगरानी कर रहे हैं । सपा समर्थक शिफ्ट वाइज़ लगातार यहां ड्यूटी देकर गेट के साथ-साथ अंदर परिसर पर भी बराबर निगाह बनाए हुए हैं। निगरानी के लिए सपा कार्यकर्ताओं द्वारा बनाए गए पंडाल में लोगों से मिलने आये कपिलवस्तु विधानसभा से सपा प्रत्याशी पूर्व विधायक विजय पासवान ने कहा कि यहां पर लगातार सपा के लोग ईवीएम की निगरानी को लेकर पहरा दे रहे हैं। उन्होंने  आशंका जताई कि ईवीएम के साथ प्रशासन से मिलकर भाजपा के लोग छेड़छाड़ कर सकते हैं। जनता ने उन्हें नकार दिया है इसलिए वह लोग किसी भी स्तर पर जाकर कुछ भी कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि सिर्फ सपा के नेता ही नहीं बल्कि स्थानीय जनता भी इस बात से सशंकित है । यहां पर निगरानी जनता के कहने ही पर की जा रही है।
 

02:19Kanpur Gangrape Case में नया मोड़: आरोपी दारोगा Amit Maurya का लेटर वायरल, बेबस हाईटेक पुलिस!
05:51Meerut Kapsad Ruby Case: पिता से मिलकर रोई रूबी, कोर्ट में बताया Paras Som की करतूत
02:32फास्ट फूड मतलब मौत! दिमाग में बनी थी गांठें, बर्गर-नूडल्स ने ली एक और जान
03:03SC on Kuldeep Sengar : SC से कुलदीप सेंगर मिला झटका, उन्नाव रेप केस पीड़िता ने बताया आगे का इरादा
04:25Unnao Rape Case: कौन है Kuldeep Sengar के समर्थन में आई ये महिला आई, क्या-क्या कहा
04:08पीएम मोदी ने लखनऊ में राष्ट्र प्रेरणा स्थल का उद्घाटन किया | देखें ऐतिहासिक पल
03:14सजा निलंबित फिर भी जेल में रहेंगे कुलदीप सिंह सेंगर, क्यों अधूरी रह गई रिहाई
03:04बंद कमरे में 52 ब्राह्मण विधायक! यूपी की राजनीति में क्या पक रहा है?
03:15उन्नाव केस में कुलदीप सिंह सेंगर की उम्रकैद पर लगी रोक! जानिए क्यों ?
04:55अवैध संबंध का शक: पति ने पत्नी की मफलर से गला दबाकर हत्या की, वाराणसी से खौफनाक मामला