20 फरवरी 2022: डिप्टी CM केशव मौर्य के बयान के साथ तीसरे चरण के मतदान में क्या रहा खास, देखिए UP की बड़ी खबरें

20 फरवरी 2022: डिप्टी CM केशव मौर्य के बयान के साथ तीसरे चरण के मतदान में क्या रहा खास, देखिए UP की बड़ी खबरें

Published : Feb 20, 2022, 05:33 PM ISTUpdated : Feb 21, 2022, 02:19 PM IST

 यूपी का उप मुख्यमंत्री केशव मौर्य ने तीसरे चरण का मतदान शुरू होते ही सपा पर हमला बोलना भी शुरू कर दिया। उन्होने अपने ट्वीट के जरिए कहा कि सपा अपराधियों के बाद आतंकवादियों के साथ खड़ी हो गई है। इसके साथ ही उन्होने सवाल किया कि 2008 के अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट केस में फाँसी की सजा पाने वाले आतंकवादियों से श्री अखिलेश यादव जी आप और सपा के रिश्ते क्या हैं, जनता को बताना ही पड़ेगा। उन्होने कहा कि पाक पोषित आतंकवादियों के मुकदमे किस समझौते/सौदेबाज़ी के तहत वापस लिये और क्यों!

1- मैनपुरी विधानसभा क्षेत्र के कुरावली के गांव रसेमर में तीसरे चरण के मतदान के दौरान सपा और भाजपा समर्थक भिड़ गए, जमकर मारपीट हुई। उधर, करहल के नगला अतिराम में स्थित मतदान केंद्र पर ग्रामीणों ने मतदान का बहिष्कार कर दिया। उन्होंने प्रशासन पर परेशान करने का आरोप लगाया। कहा कि कहा वोट डालने जाने पर मतदान कार्मिक पूछ रहे कहां वोट डालेंगे। 

2- यूपी का उप मुख्यमंत्री केशव मौर्य ने तीसरे चरण का मतदान शुरू होते ही सपा पर हमला बोलना भी शुरू कर दिया। उन्होने अपने ट्वीट के जरिए कहा कि सपा अपराधियों के बाद आतंकवादियों के साथ खड़ी हो गई है। इसके साथ ही उन्होने सवाल किया कि 2008 के अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट केस में फाँसी की सजा पाने वाले आतंकवादियों से श्री अखिलेश यादव जी आप और सपा के रिश्ते क्या हैं, जनता को बताना ही पड़ेगा। उन्होने कहा कि पाक पोषित आतंकवादियों के मुकदमे किस समझौते/सौदेबाज़ी के तहत वापस लिये और क्यों!

3- तीसरे चरण के मतदान के बीच सिराथू पहुंचे यूपी के उप मुख्यमंत्री केशव मौर्य ने सपा प्रत्याशी पल्लवी पटेल की जनसभा से जुड़े एक वीडियो पर पलटवार करते हुए कहा कि  बीजेपी के खिलाफ कोई भी प्रत्याशी चुनाव लड़ सकता है। उन्होंने पल्लवी पटेल के बयान को लेकर कहा कि मैं No Comment कह रहा हूँ, सिराथू की जनता जवाब देगी। इसके साथ ही उन्होंने अखिलेश यादव के पुलिस वाले बयान पर कहा कि पुलिस के लिए अखिलेश यादव स्तरहीन भाषा का प्रयोग करते हैं। अखिलेश यादव का मानसिक संतुलन बिगड़ा हुआ है।

4- लखीमपुर खीरी में आयोजित जनसभा में पहुंचे सीएम योगी ने कहा कि पहले यूपी में सिर्फ सैफई महोत्सव होता था। आयोजकों को खुद नहीं पता था यह क्या हो रहा है। न वहां राग था न रंग था। लेकिन आज यूपी में महोत्सव का मतलब अयोध्या के दीपोत्सव और मथुरा के रंगोत्सव से होता है। यूपी आज अपनी नई पहचान के साथ देश में जाना जा रहा है। 

5- इसके अलावा बसपा सुप्रीमो मायावती ने तीसरे चरण की 59 विधानसभा सीटों पर मतदान को बढ़ चढ़कर वोट डालने की अपील की। लेकिन इसके साथ ही उन्होंने विपक्षी दलों पर हमला बोला। उन्होंने लगातार ट्वीट किए, जिसमें बसपा पर पूर्ण भरोसा जताने का सही विकल्प बताया। इतना ही नहीं मायावती ने भाजपा सरकार की विफलता का बखान किया। 

6- यूपी चुनाव के तीसरे चरण में अखिलेश यादव और डिंपल यादव ने सैफई पहुंचकर मतदान किया। इस दौरान वह भाजपा सरकार पर जमकर हमलावर दिखे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जी निशाना साधेंगे ही। वह 5 साल सीएम रहे लेकिन उन्होंने गोरखपुर तक को सुविधाएं नहीं दी। सैफई का विकास एक दिन का नहीं है। लेकिन हमारे बाबा मुख्यमंत्री को अच्छा काम देखना नहीं है, अच्छा काम करना नहीं है। इनके सभी नेता झूठ बोल रहे हैं। 

7- तीसरे चरण में कानपुर ज‍िले से चुनाव आचार संह‍िता उल्‍लंघन का बड़ा मामला सामने आया। कानपुर की मेयर प्रमिला पांडेय ने निर्वाचन आयोग की धज्जियां उड़ाते हुए मतदान का फोटो शेयर क‍िया है। जबक‍ि मतदान करते हुए EVM की तस्‍वीर लेना सख्त मना है। ऐसा करने वाले शख्‍स के ख‍िलाफ आपराध‍िक मामला दर्ज क‍िया जाता है। उधर, कानपुर के डीएम ने मामले में कार्रवाई करते हुए कानपुर मेयर प्रमिला पांडेय पर FIR दर्ज करने की जानकारी दी है। 

8- कानपुर में प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सतीश महाना की जरौली में पुलिस से जोरदार झड़प हो गई। कार्यकर्ताओं का आरोप था कि केंद्रीय पुलिस बल के एक जवान ने गाली दी। इस पर मंत्री ने पहुंच कर जवान को चेताया। काफी देर तक कार्यकर्ताओं और पुलिस बल के बीच बहस होती रही। जिसके कुछ समय बाद स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और  मामले को शांत कराया।

9- यूपी में तीसरे चरण के चुनाव को लेकर मंत्री बृजेश पाठक ने कहा कि पश्चिम में भाजपा की लहर चल रही है और भाजपा के उम्मीदवार भारी बहुमत से आगे हैं। जिस तरह से विपक्ष ने राज्य में वंशवाद और तुष्टिकरण किया उससे लोग परेशान और भाजपा की सरकार में खुश हैं। सपा ने आतंकवादियों का साथ दिया उसका परिणाम 10 मार्च को पता चलेगा।

10- उत्तर प्रदेश में तीसरे चरण के मतदान के बाद भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने समाजवादी पार्टी और बसपा पर निशाना साधते हुए कहा कि ये लोग अराजकता का माहौल बनाते हैं। गुंडागर्दी करते हैं सपा-बसपा के लोग। नियुक्तियों भ्रष्टाचार करते हैं, रोड सड़क बैठ जाता है, लोग उन्हें क्यों वोट देंगे। भाजपा के पक्ष में जनता ने मन बनाया है।
 

02:19Kanpur Gangrape Case में नया मोड़: आरोपी दारोगा Amit Maurya का लेटर वायरल, बेबस हाईटेक पुलिस!
05:51Meerut Kapsad Ruby Case: पिता से मिलकर रोई रूबी, कोर्ट में बताया Paras Som की करतूत
02:32फास्ट फूड मतलब मौत! दिमाग में बनी थी गांठें, बर्गर-नूडल्स ने ली एक और जान
03:03SC on Kuldeep Sengar : SC से कुलदीप सेंगर मिला झटका, उन्नाव रेप केस पीड़िता ने बताया आगे का इरादा
04:25Unnao Rape Case: कौन है Kuldeep Sengar के समर्थन में आई ये महिला आई, क्या-क्या कहा
04:08पीएम मोदी ने लखनऊ में राष्ट्र प्रेरणा स्थल का उद्घाटन किया | देखें ऐतिहासिक पल
03:14सजा निलंबित फिर भी जेल में रहेंगे कुलदीप सिंह सेंगर, क्यों अधूरी रह गई रिहाई
03:04बंद कमरे में 52 ब्राह्मण विधायक! यूपी की राजनीति में क्या पक रहा है?
03:15उन्नाव केस में कुलदीप सिंह सेंगर की उम्रकैद पर लगी रोक! जानिए क्यों ?
04:55अवैध संबंध का शक: पति ने पत्नी की मफलर से गला दबाकर हत्या की, वाराणसी से खौफनाक मामला
Read more