फसलों को कीटनाशक बनाने के लिए किसानों को दी जा रही खास ट्रेनिंग, प्राकृतिक खेती की कार्यशाला का हुआ आयोजन

फसलों को कीटनाशक बनाने के लिए किसानों को दी जा रही खास ट्रेनिंग, प्राकृतिक खेती की कार्यशाला का हुआ आयोजन

Published : Jun 18, 2022, 04:56 PM ISTUpdated : Jun 18, 2022, 05:53 PM IST

यूपी के जिले गोरखपुर में फसलों की कीटनाशक बनाने के लिए किसानों को खास ट्रेनिंग दी जा रही है। इसके लिए प्राकृतिक खेती की कार्यशाला का आयोजन हुआ। जिसमें बहुत ही सहज तरीके से जीवामृत और प्राकृतिक कीटनाशक बनाना सिखाया गया। 

गोरखपुर: उत्तर प्रदेश के जिले गोरखपुर में फसलों को कीटनाशक बनाने के लिए किसानों को खास ट्रेनिंग दी जा रही है। दो दिवसीय प्राकृतिक खेती की कार्यशाला का आयोजन हुआ है। गोरक्षपीठ गौ आधारित प्राकृतिक खेती का निरंतर विस्तार कर रही है। इसी कारणवश गोरक्षपीठ में दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस दौरान किसान को बहुत ही सहज तरीके से जीवामृत और प्राकृतिक कीटनाशक बनाना सिखाया गया। गोरक्षपीठ में आयोजित प्रशिक्षण कार्यशाला में किसानों को इन्ही बातों की जानकारी दी गई कि खुद जीवामृत व कीटनाशी किस प्रकार बनाया जाए। देसी गाय के गोबर व गोमूत्र से बना जीवामृत उन सूक्ष्म जीवाणुओं का महासागर है। जो खेतों की उर्वरा शक्ति को कई गुनी रफ्तार से बढ़ा देते हैं। 12 साल से गौ आधारित प्राकृतिक खेती के अभियान में जुटे आशीष कुमार सिंह ( प्राकृतिक खेती प्रशिक्षक ) ने गोरक्षपीठ में आयोजित कार्यशाला के दूसरे दिन शुक्रवार को किसानों को प्रशिक्षण दिया। उन्होंने बताया कि 200 लीटर जीवामृत एक एकड़ खेत के लिए संजीवनी समान है। जीवामृत बनाने के लिए देसी गाय का गोबर, गोमूत्र, पानी, गुड़, चने की दाल का बेसन आदि मिलाया जाता है। तैयार घोल को सुबह शाम घड़ी की सूई की दिशा में मिलाया जाता है। इस कार्यशाला को लेकर कार्यक्रम के आयोजक ने क्या कुछ कहा आइए सुनाते है।

04:00'सब बेईमान सब पकड़े जाएं' Ram Mandir चंदा चोरी पर बरसे Kalpatri Maharaj
Exclusive Interview : अयोध्या राम मंदिर निर्माण पर Nripendra Mishra से खास बातचीत | Rajesh Kalra
03:05लखनऊ कोचिंग सेंटर आग मामले की 15 रूह कंपाने वाली तस्वीरें, हर तरफ तबाही ही तबाही
04:49ATS ने धर दबोचे 2 संदिग्ध आतंकी, माता-पिता बोले- अगर देश से की गद्दारी तो दे दो सजा!
02:50गो माता पर इस मुस्लिम ने कही हिंदुओं के दिल की बात, Modi-Yogi से की डिमांड। Syed Saif Abbas
03:52मथुरा में भयानक बवाल, भंडारे को लेकर 2 पक्षों में चली ताबड़तोड़ गोलियां, कई घायल
07:44फॉर्च्यूनर और लाखों की डिमांड! Greater Noida Deepika Death Case में परिवार का चौंकाने वाला खुलासा
03:01Prateek Yadav Passes Away: डॉक्टर ने बताया प्रतीक यादव को कौन सी गंभीर बीमारी थी?
03:13यूपी चुनाव से पहले नापाक हरकत की कोशिश में पाकिस्तान, रच डाला पूरा 'खेल'
03:05लखनऊ में भी गैस सिलेंडर की किल्लतः 'कोयला खोज रहे-भट्टियां बनवा रहे होटल वाले'