RPN सिंह के इस्तीफे पर बोले अजय कुमार लल्लू- संघर्ष करने वाले रुकेंगे और ED से डरने वाले चले जाएंगे

RPN सिंह के इस्तीफे पर बोले अजय कुमार लल्लू- संघर्ष करने वाले रुकेंगे और ED से डरने वाले चले जाएंगे

Published : Jan 25, 2022, 06:55 PM IST

कांग्रेस नेता आरपीएन सिंह (RPN singh) के बीजेपी में शामिल होने पर पार्टी के उत्तर प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार सिंह लल्लू ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। आरपीएन सिंह के कांग्रेस छोड़ने पर प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने कहा कि जिसको ईडी और सीबीआई का डर होगा वो चला जाएगा। 

लखनऊ: कांग्रेस नेता आरपीएन सिंह (RPN singh) के बीजेपी में शामिल होने पर पार्टी के उत्तर प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार सिंह लल्लू ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। आरपीएन सिंह के कांग्रेस छोड़ने पर प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने कहा कि जिसको ईडी और सीबीआई का डर होगा वो चला जाएगा। किसी के जाने से कोई फर्क नहीं पड़ेगा। जिसको जहां से लड़ना होगा वो लड़ेगा। उनके जाने से कोई फर्क नहीं पड़ेगा। कांग्रेस का जिला कार्यालय बंद हुआ है वो दूसरी जगह खुल जाएगा। दरअसल, कुशीनगर में आरपीएन सिंह के मकान में ही कांग्रेस का चुनाव कार्यालय बनाया गया था। आरपीएन सिंह के कांग्रेस छोड़ने को यूपी विधानसभा चुनाव के पहले पार्टी के लिए तगड़ा झटका माना जा रहा है।

आरपीएन सिंह ने बीजेपी में जाने की अपनी कवायद को काफी गोपनीय रखा। लेकिन मंगलवार सुबह से चर्चा थी कि वो कांग्रेस का हाथ छोड़कर कमल का फूल हाथों में ले सकते हैं। उन्होंने अपना त्यागपत्र कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को भेजा और फिर कुछ घंटों के भीतर ही बीजेपी में औपचारिक तौर पर शामिल भी हो गए। 

02:19Kanpur Gangrape Case में नया मोड़: आरोपी दारोगा Amit Maurya का लेटर वायरल, बेबस हाईटेक पुलिस!
05:51Meerut Kapsad Ruby Case: पिता से मिलकर रोई रूबी, कोर्ट में बताया Paras Som की करतूत
02:32फास्ट फूड मतलब मौत! दिमाग में बनी थी गांठें, बर्गर-नूडल्स ने ली एक और जान
03:03SC on Kuldeep Sengar : SC से कुलदीप सेंगर मिला झटका, उन्नाव रेप केस पीड़िता ने बताया आगे का इरादा
04:25Unnao Rape Case: कौन है Kuldeep Sengar के समर्थन में आई ये महिला आई, क्या-क्या कहा
04:08पीएम मोदी ने लखनऊ में राष्ट्र प्रेरणा स्थल का उद्घाटन किया | देखें ऐतिहासिक पल
03:14सजा निलंबित फिर भी जेल में रहेंगे कुलदीप सिंह सेंगर, क्यों अधूरी रह गई रिहाई
03:04बंद कमरे में 52 ब्राह्मण विधायक! यूपी की राजनीति में क्या पक रहा है?
03:15उन्नाव केस में कुलदीप सिंह सेंगर की उम्रकैद पर लगी रोक! जानिए क्यों ?
04:55अवैध संबंध का शक: पति ने पत्नी की मफलर से गला दबाकर हत्या की, वाराणसी से खौफनाक मामला