मगरमच्छ के एक दर्जन अंडे मिलने से गांव में मचा हड़कंप, सोशल मीडिया में वायरल हो रहा वीडियो

मगरमच्छ के एक दर्जन अंडे मिलने से गांव में मचा हड़कंप, सोशल मीडिया में वायरल हो रहा वीडियो

Published : Jul 02, 2022, 12:36 PM IST

यूपी के मुजफ्फरनगर के एक गांव में एक दर्जन से अधिक अंडे मिलने से गांव में हड़कंप मच गया। गांव में पहले भी मगरमच्छ को देखा जा चुका है लेकिन तब वन विभाग की टीम उसे पकड़कर ले गई थी। एक बार फिर उसके बच्चे मिलने से पूरे गांव में सनसनी फैल चुकी है।

मुजफ्फरनगर: उत्तर प्रदेश के जिले मुजफ्फरनगर में शुक्रवार को एक घर से मगरमच्छ के दर्जन भर अंडे मिलने से सनसनी फैल गई। जिसके बाद देखते ही देखते तकरीबन पांच अंडों से मगरमच्छ के बच्चे भी बाहर आ गये। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। दरअसल राज्य के मुजफ्फरनगर जिले का सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में मगरमच्छ के अंडे से कुछ बच्चे बाहर आते दिखाई दे रहे है। जिन्हें ग्रामीणों द्वारा एक प्लास्टिक की टोकरी में सुरक्षित रखा गया है। ऐसा बताया जा रहा है की ये मामला पुरकाजी नगर पंचायत के खादर क्षेत्र स्थित भदौला गांव का है। जहां शुक्रवार की सुबह अरुण त्यागी नाम के एक ग्रामीण के घर से मगरमच्छ के तकरीबन एक दर्जन अंडे मिलने से ग्रामीणों में दहशत फैल गई। जिसके कुछ ही देर बाद इन अंडो से कोई 5 मगरमच्छ के बच्चे बाहर निकल आये जबकि बाकि के बचे अंडे टूट गए। 

इसका वीडियो किसी ग्रामीण ने अपने मोबाईल में कैद कर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। ग्रामीणों द्वारा घटना की सुचना वन विभाग को दी गई। जिसके बाद वन विभाग के कर्मचारी गांव में पहुंचकर इन मगरमच्छ के बच्चों को अपने साथ ले गए। जानकारी के अनुसार जिस घर से ये मगरमच्छ के अंडे मिले है वह घर सोनाली नदी से निकलने वाले एक नाले के पास है। यहां दो साल पहले भी एक विशालकाय मगरमच्छ निकला था। जिसे उसे समय वन विभाग की टीम ने यहां से पकड़ कही दूर छोड़ दिया था। लेकिन आज अचानक इतने अंडो के निकलने से इस समय क्षेत्र में दहशत का माहौल है। गांव में मिले मगरमच्छ के मामले में ग्रामीण ग्राम भदौला गुमेल सिंह बाजवा ने कहा कि प्रशासन से गुजारिश है कि बाढ़ बाहुल्य इलाका है इसलिए जल्द से जल्द कदम उठाया जाए। तो चलिए सुनाते है उन्होंने क्या कुछ कहा। 

02:19Kanpur Gangrape Case में नया मोड़: आरोपी दारोगा Amit Maurya का लेटर वायरल, बेबस हाईटेक पुलिस!
05:51Meerut Kapsad Ruby Case: पिता से मिलकर रोई रूबी, कोर्ट में बताया Paras Som की करतूत
02:32फास्ट फूड मतलब मौत! दिमाग में बनी थी गांठें, बर्गर-नूडल्स ने ली एक और जान
03:03SC on Kuldeep Sengar : SC से कुलदीप सेंगर मिला झटका, उन्नाव रेप केस पीड़िता ने बताया आगे का इरादा
04:25Unnao Rape Case: कौन है Kuldeep Sengar के समर्थन में आई ये महिला आई, क्या-क्या कहा
04:08पीएम मोदी ने लखनऊ में राष्ट्र प्रेरणा स्थल का उद्घाटन किया | देखें ऐतिहासिक पल
03:14सजा निलंबित फिर भी जेल में रहेंगे कुलदीप सिंह सेंगर, क्यों अधूरी रह गई रिहाई
03:04बंद कमरे में 52 ब्राह्मण विधायक! यूपी की राजनीति में क्या पक रहा है?
03:15उन्नाव केस में कुलदीप सिंह सेंगर की उम्रकैद पर लगी रोक! जानिए क्यों ?
04:55अवैध संबंध का शक: पति ने पत्नी की मफलर से गला दबाकर हत्या की, वाराणसी से खौफनाक मामला