सुलतानपुर में  युवक को दी गई तालिबानी सजा, ग्रामीणों ने किया यह हाल

सुलतानपुर में युवक को दी गई तालिबानी सजा, ग्रामीणों ने किया यह हाल

Published : May 28, 2022, 06:47 PM IST

सुल्तानपुर की सांसद मेनका गांधी हैं। उन्हें पशु-पक्षियों को पिंजरे में रखे जाने पर आपत्ति है। लेकिन उनके ही संसदीय क्षेत्र में एक युवक को चोरी के जुर्म में पकड़कर ग्रामीणों ने उसके साथ जानवरो जैसा सलूक किया गया है और उसे तालिबानी सजा दी गई है।

सुल्तानपुर: सुल्तानपुर की सांसद मेनका गांधी हैं। उन्हें पशु-पक्षियों को पिंजरे में रखे जाने पर आपत्ति है। लेकिन उनके ही संसदीय क्षेत्र में एक युवक को चोरी के जुर्म में पकड़कर ग्रामीणों ने उसके साथ जानवरो जैसा सलूक किया। उसे तालिबानी सजा दी। जिसका वीडियो सामने आया है। वही पीड़ित के पिता ने ग्रामीणों के खिलाफ पुलिस में शिकायत की है।

कादीपुर कोतवाली क्षेत्र की घटना
दरअस्ल जिले के मोतिगरपुर थाना क्षेत्र के लमौली गांव निवासी दयाशंकर के पुत्र हर्ष को तालिबानी सजा दी गई है। दयाशंकर के अनुसार उसका पुत्र 23 मई को कादीपुर कोतवाली क्षेत्र के राईबीगो में अपने नाना राम सुख के घर गया था। आरोप है कि 25 मई को सुबह 4 बजे घर से बुलाकर बाग में ले गए और वहां पहले से मौजूद राम तीर्थ वर्मा, इंद्रभान वर्मा, राम बक्श सिंह, सुभाष निषाद व राम प्यारे और अन्य ने मेरे बेटे को मारापीटा। आरोप तो यह भी है कि राम तीर्थ की पत्नी सावित्री ने मेरे पुत्र को घर में छुपाया फिर झूठा आरोप लगाते हुए हाथ पैर बांधकर उसे पीटा और जमीन पर पटक दिया। पुलिस इस शिकायत की जांच कर रही है।

छेड़खानी के आरोप में दर्ज कराया एफआईआर
उधर कादीपुर के राईबीगो निवासी कल्लू वर्मा ने हर्ष धुरिया व अपने गांव के सचिन पांडे के खिलाफ घर में घुसकर छेड़खानी का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। आरोप यह भी है कि लड़की की गुहार पर घर वाले जाग गए जिस पर सचिन ने उसको तमंचा सटा दिया और जब उसके पिता आए तो उसको भी असलहा सटाकर धमकी दिया कि अगर कार्रवाई किया तो जान से मार देंगे। हालांकि कल्लू छेड़खानी का आरोप भले लगा रहा हो लेकिन पिटाई के वीडियो में तो लोग यह कह रहे हैं कि हर्ष बराबर चोरी करता है। सवाल अहम है अगर मामला चोरी से जुड़ा था तो छेड़खानी में केस क्यों दर्ज कराया गया है।

 

Exclusive Interview : अयोध्या राम मंदिर निर्माण पर Nripendra Mishra से खास बातचीत | Rajesh Kalra
03:05लखनऊ कोचिंग सेंटर आग मामले की 15 रूह कंपाने वाली तस्वीरें, हर तरफ तबाही ही तबाही
04:49ATS ने धर दबोचे 2 संदिग्ध आतंकी, माता-पिता बोले- अगर देश से की गद्दारी तो दे दो सजा!
02:50गो माता पर इस मुस्लिम ने कही हिंदुओं के दिल की बात, Modi-Yogi से की डिमांड। Syed Saif Abbas
03:52मथुरा में भयानक बवाल, भंडारे को लेकर 2 पक्षों में चली ताबड़तोड़ गोलियां, कई घायल
07:44फॉर्च्यूनर और लाखों की डिमांड! Greater Noida Deepika Death Case में परिवार का चौंकाने वाला खुलासा
03:01Prateek Yadav Passes Away: डॉक्टर ने बताया प्रतीक यादव को कौन सी गंभीर बीमारी थी?
03:13यूपी चुनाव से पहले नापाक हरकत की कोशिश में पाकिस्तान, रच डाला पूरा 'खेल'
03:05लखनऊ में भी गैस सिलेंडर की किल्लतः 'कोयला खोज रहे-भट्टियां बनवा रहे होटल वाले'
05:24लखनऊ में क्यों बाप का कातिल बन गया बेटा? जब खुले राज तो सभी ने पकड़ लिया माथा!