जिंदगी से रूठे दिव्यांग ने चाही मौत लेकिन बचाने के लिए पहुंच गए फरिश्ते

जिंदगी से रूठे दिव्यांग ने चाही मौत लेकिन बचाने के लिए पहुंच गए फरिश्ते

Published : Aug 30, 2022, 05:18 PM ISTUpdated : Aug 30, 2022, 05:59 PM IST

सुल्तानपुर में नदी में छलांग लगाने वाले दिव्यांग को पुलिस ने समझाया कि जिंदगी बहुत अनमोल है। वह व्यक्ति अपने किए पर पछतावा जता रहा था। पुलिस के इस कृत्य से आसपास के लोगों ने वर्दीधारियों की सराहना की है।

उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर में यूपी का सराहनीय चेहरा उजागर करने वाली खबर सामने आई है। यहां जिंदगी से तंग आए एक दिव्यांग युवक ने रात के समय नहर में छलांग लगा दिया। इस खबर के मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और युवक की जान बचाया। अब लोग पुलिस की जमकर सराहना कर रहे हैं। 
मामला धंमौर थाना क्षेत्र स्थित महेश्वरगंज नहर के पुल का है। जहां पुलिस रोज की भांति गस्ती अभियान चलाती आ रही थी। यही पर संग्रामपुर थाना क्षेत्र के भैरोपुर गांव निवासी रामसमुझ धम्मौर स्थित जनकपुर गांव में अपनी ससुराल आया हुआ था। किसी बात को लेकर वह निराश हो गया। इसके बाद ससुराल से निकलकर वह आत्महत्या का ठिकाना ढूंढते हुए महेश्वरगंज पुलिया के पास पहुंच गया। वह अपने ट्राई साइकिल को हाथ से चलाता हुआ पुलिया के पास पहुंचा था। फिर ट्राई साइकिल को किनारे खड़ी करके वह नहर में कूद गया। 
उधर पुलिस की गाड़ी इधर से निकल रही थी। छपाक की आवाज आने पर थानाध्यक्ष गौरीशंकर पाल की निगाह पड़ गई। वह ट्राई साइकिल की ओर दौड़े और टॉर्च मारकर जब बहते हुए नहर में देखा तो एक युवक डूबता हुआ दिखाई दिया। पुलिस ने स्थानीय लोगों के प्रयास से उक्त युवक को नहर में कूदकर बचाया।

02:19Kanpur Gangrape Case में नया मोड़: आरोपी दारोगा Amit Maurya का लेटर वायरल, बेबस हाईटेक पुलिस!
05:51Meerut Kapsad Ruby Case: पिता से मिलकर रोई रूबी, कोर्ट में बताया Paras Som की करतूत
02:32फास्ट फूड मतलब मौत! दिमाग में बनी थी गांठें, बर्गर-नूडल्स ने ली एक और जान
03:03SC on Kuldeep Sengar : SC से कुलदीप सेंगर मिला झटका, उन्नाव रेप केस पीड़िता ने बताया आगे का इरादा
04:25Unnao Rape Case: कौन है Kuldeep Sengar के समर्थन में आई ये महिला आई, क्या-क्या कहा
04:08पीएम मोदी ने लखनऊ में राष्ट्र प्रेरणा स्थल का उद्घाटन किया | देखें ऐतिहासिक पल
03:14सजा निलंबित फिर भी जेल में रहेंगे कुलदीप सिंह सेंगर, क्यों अधूरी रह गई रिहाई
03:04बंद कमरे में 52 ब्राह्मण विधायक! यूपी की राजनीति में क्या पक रहा है?
03:15उन्नाव केस में कुलदीप सिंह सेंगर की उम्रकैद पर लगी रोक! जानिए क्यों ?
04:55अवैध संबंध का शक: पति ने पत्नी की मफलर से गला दबाकर हत्या की, वाराणसी से खौफनाक मामला