डिप्टी CM केशव मौर्य का SUPER EXCLUSIVE इंटरव्यू, 'संगठन बूथ स्तर पर कर रहा काम, BJP 300 पार'

डिप्टी CM केशव मौर्य का SUPER EXCLUSIVE इंटरव्यू, 'संगठन बूथ स्तर पर कर रहा काम, BJP 300 पार'

Published : Feb 16, 2022, 11:57 AM IST

बीजेपी किन रणनीतियों के साथ चुनाव लड़ रही है। और इस बार जीत के लिए भाजपा ने क्या प्लान तैयार किया है। इन तमाम मुद्दों पर एशिया नेट न्यूज हिंदी के संवाददाता ने डिप्टी सीएम केशव मौर्य से खास बातचीत की। केशव मौर्य ने कहा कि इस बार भी 300 से ज्यादा सीटें बीजेपी जीतने जा रही है। जो भी समाज को तोड़ने, धमकाने और डरा कर सत्ता में आने का रास्ता खोज रहे हैं, उनके सभी रास्तों को जनता ने बंद कर दिया है। 

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2022 का आगाज हो गया है। कुल सात चरणों मे चुनाव होने है। बीती 10 फरवरी को पहले चरण का और 14 फरवरी को दूसरे चरण का चुनाव हो चुका है। बीजेपी किन रणनीतियों के साथ चुनाव लड़ रही है। और इस बार जीत के लिए भाजपा ने क्या प्लान तैयार किया है। इन तमाम मुद्दों पर एशिया नेट न्यूज हिंदी के संवाददाता ने डिप्टी सीएम केशव मौर्य से खास बातचीत की। 

सवाल-भाजपा को इस बार कितनी सीटें मिलने जा रही हैं? 
जवाब- इस बार भी 300 से ज्यादा सीटें बीजेपी जीतने जा रही है। जो भी समाज को तोड़ने, धमकाने और डरा कर सत्ता में आने का रास्ता खोज रहे हैं, उनके सभी रास्तों को जनता ने बंद कर दिया है। 

सवाल-विपक्ष के बहुत सारे मुद्दे हैं, बीजेपी का बड़ा मुद्दा क्या है?
जवाब-विपक्ष विकास के मुद्दे पर आएगी ही नहीं क्यों कि उन्होंने विकास किया ही नहीं है हमने विकास किया है। विकास के मुद्दे से भाग रहे हैं। बिजली के मुद्दे पर नहीं आ रहे हैं। बिजली दिया नहीं है अब बिजली देने की बात कर रहे हैं। सड़क के मुद्दे पर नहीं आ रहे हैं, क्यों कि हमारे टाइम पर सड़क बन गई है, उनके समय में गड्डे ही गड्डे थे। पहले कानून व्यवस्था ध्वस्त थी, भाजपा का समय में गुंडे त्राहिमाम कर रहे हैं। 

सवाल-चुनाव प्रचार पर रोक की वजह से बीजेपी को कितनी मुश्किल है?
जवाब-बीजेपी पार्टी का संगठन बूथ स्तर पर मजबूती से काम कर रहा है। इसलिए हम अपने संगठन के बूते जनता के आशीर्वाद से और बीजेपी की नीतियों और रीतियों की वजह से और डबल इंजन सरकार की वजह से, गरीब के जीवन में खुशहाली लाकर, किसान की आमदनी बढ़ाकर, नौजवान को भ्रष्टाचार मक्त रोजगार देकर, आत्मनिर्भर भारत बनाने की  दिशा में बड़े-बड़े काम कर के करोंडों रोजगार का सृजन किया गया। इसके आधार पर बीजेपी जीत रही है। 

सवाल-बीजेपी छोड़कर कई नेता दूसरी पार्टी में चले गए?
जवाब-2017 से पहले वह लोग आए थे, जब 2014 के लोकसभा चुनाव में 80 में से 73 सीटें हम लोग जीते थे। और 73 सीटें जीतकर हमने बता दिया था कि यूपी भाजपा का है। सपा, बसपा का भविष्य नहीं तो भाजपा में आए थे। वो भाजपा छोड़ कर तब गए जब चुनाव का समय आया उनके जाने से एक भी वोट जाने वाला नहीं बीजेपी का वोट जहां था, वहीं है। बीजेपी फिर जीतने जा रही है। 

उत्तर प्रदेश सपा और बसपा की वजह से एक बिमारू राज्य था। आज हम विकास के पथ पर यूपी को आगे ले जा रहे हैं। उसको बर्बाद करने का काम कांग्रेस के संरक्षण में सपा और बसपा ने किया था। आज हम नरेंद्र मोदी जी के मार्गदर्शन में यूपी को हर क्षेत्र में नंबर वन बनाने का काम कर रहे हैं। यूपी नंबर एक बनने की और अग्रसर है। 

02:19Kanpur Gangrape Case में नया मोड़: आरोपी दारोगा Amit Maurya का लेटर वायरल, बेबस हाईटेक पुलिस!
05:51Meerut Kapsad Ruby Case: पिता से मिलकर रोई रूबी, कोर्ट में बताया Paras Som की करतूत
02:32फास्ट फूड मतलब मौत! दिमाग में बनी थी गांठें, बर्गर-नूडल्स ने ली एक और जान
03:03SC on Kuldeep Sengar : SC से कुलदीप सेंगर मिला झटका, उन्नाव रेप केस पीड़िता ने बताया आगे का इरादा
04:25Unnao Rape Case: कौन है Kuldeep Sengar के समर्थन में आई ये महिला आई, क्या-क्या कहा
04:08पीएम मोदी ने लखनऊ में राष्ट्र प्रेरणा स्थल का उद्घाटन किया | देखें ऐतिहासिक पल
03:14सजा निलंबित फिर भी जेल में रहेंगे कुलदीप सिंह सेंगर, क्यों अधूरी रह गई रिहाई
03:04बंद कमरे में 52 ब्राह्मण विधायक! यूपी की राजनीति में क्या पक रहा है?
03:15उन्नाव केस में कुलदीप सिंह सेंगर की उम्रकैद पर लगी रोक! जानिए क्यों ?
04:55अवैध संबंध का शक: पति ने पत्नी की मफलर से गला दबाकर हत्या की, वाराणसी से खौफनाक मामला