जांच करने गए सिपाही से उलझ गया हिस्ट्रीशीटर, सिपाही ने तान दी राइफल, देखें वीडियो

जांच करने गए सिपाही से उलझ गया हिस्ट्रीशीटर, सिपाही ने तान दी राइफल, देखें वीडियो

Published : Jan 18, 2022, 03:40 PM IST

पाली कस्बे में मारपीट की जांच करने गए सिपाही से हिस्ट्रीशीटर उलझ गया। विवाद बढ़ने पर सिपाही ने राइफल तान दी तो महिलाएं आगे आ गईं। हालांकि घटना शनिवार की है, लेकिन कुछ लोगों ने इसका वीडियो बनाकर इंटरनेट मीडिया पर वायरल कर दिया।

हरदोई: पाली कस्बे में मारपीट की जांच करने गए सिपाही से हिस्ट्रीशीटर उलझ गया। विवाद बढ़ने पर सिपाही ने राइफल तान दी तो महिलाएं आगे आ गईं। हालांकि घटना शनिवार की है, लेकिन कुछ लोगों ने इसका वीडियो बनाकर इंटरनेट मीडिया पर वायरल कर दिया। पुलिस का कहना है कि दबाव बनाने के लिए हिस्ट्रीशीटर के परिवार ने ऐसा किया।

मुहल्ला कांजी सराय में फसल खराब करने को लेकर शनिवार को दो पक्षों में विवाद हो गया था। आरोपित पक्ष हिस्ट्रीशीटर है और उन लोगों ने एक महिला की पिटाई कर दी थी, पुलिस के अनुसार हाशिम, पाले और शादाब के खिलाफ एफआइआर दर्ज हुई थी। उसी में सिपाही गए थे और उनका विवाद हो गया। पुलिस ने बताया कि आरोपित हिस्ट्रीशीटर हैं। उन लोगों ने सिपाही को घेरने का प्रयास किया, जिस पर एक पुलिस कर्मी ने रायफल सीधी कर दी, तो घर की महिलाओं को आगे आ गईं। हालांकि मामला शांत हो गया था, लेकिन उसका वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल कर दिया है।

थानाध्यक्ष संदीप सिंह बताया कि मारपीट में आरोपित हिस्ट्रीशीटर है। उन लोगों ने एक महिला के साथ मारपीट की थी। उसी में सिपाही गया था। तो हिस्ट्रीशीटर हाशिम उर्फ टुइंया धमकी देते हुए सिपाही से उलझ गया और भीड़ बुला ली। कुछ लोगों ने पत्थर उठाने का भी प्रयास किया। उसी में सिपाही ने अपनी राइफल सीधी करके तान ली थी।


 

02:19Kanpur Gangrape Case में नया मोड़: आरोपी दारोगा Amit Maurya का लेटर वायरल, बेबस हाईटेक पुलिस!
05:51Meerut Kapsad Ruby Case: पिता से मिलकर रोई रूबी, कोर्ट में बताया Paras Som की करतूत
02:32फास्ट फूड मतलब मौत! दिमाग में बनी थी गांठें, बर्गर-नूडल्स ने ली एक और जान
03:03SC on Kuldeep Sengar : SC से कुलदीप सेंगर मिला झटका, उन्नाव रेप केस पीड़िता ने बताया आगे का इरादा
04:25Unnao Rape Case: कौन है Kuldeep Sengar के समर्थन में आई ये महिला आई, क्या-क्या कहा
04:08पीएम मोदी ने लखनऊ में राष्ट्र प्रेरणा स्थल का उद्घाटन किया | देखें ऐतिहासिक पल
03:14सजा निलंबित फिर भी जेल में रहेंगे कुलदीप सिंह सेंगर, क्यों अधूरी रह गई रिहाई
03:04बंद कमरे में 52 ब्राह्मण विधायक! यूपी की राजनीति में क्या पक रहा है?
03:15उन्नाव केस में कुलदीप सिंह सेंगर की उम्रकैद पर लगी रोक! जानिए क्यों ?
04:55अवैध संबंध का शक: पति ने पत्नी की मफलर से गला दबाकर हत्या की, वाराणसी से खौफनाक मामला