फोर्स के साथ प्राचीन मंदिरों का हाल जानने पहुंचीं महापौर, गायब मूर्ति, अवैध कब्जे और गंदगी देख हुईं नाराज

फोर्स के साथ प्राचीन मंदिरों का हाल जानने पहुंचीं महापौर, गायब मूर्ति, अवैध कब्जे और गंदगी देख हुईं नाराज

Published : May 28, 2022, 06:59 PM IST

कानपुर में महापौर प्रमिला पांडेय ने फोर्स के साथ जाकर प्राचीन मंदिरों स्थिति को देखा। इस दौरान उन्होंने मंदिरों की जर्जर हालत को देखा। ज्यादातर जगहों पर मूर्तियां गायब थी और कई जगहों पर अवैध कब्जा था।

कानपुर में मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्रों में मंदिरों पर हो रहे अवैध कब्जे को लेकर महापौर ने मोर्चा खोला। वह एसीपी अवनरगंज औऱ चार थानों की फोर्स के साथ बेकनगंज और चमनगंज के 7 प्राचीन मंदिरों का हाल देखने पहुंची। महापौर प्रमिला पांडेय ने जानकारी दी कि मुस्लिम क्षेत्रों में तकरीबन 124 मंदिर ऐसे हैं जहां पर कब्जा हो चुका है और मूर्तियां गायब है। 

महापौर के द्वारा बताया गया कि जितने भी मंदिर उनके द्वारा देखे गए उनकी हालत काफी ज्यादा बुरी और जर्जर हो चुकी है। इनमें से कई मंदिरों की मूर्तियां तक गायब हैं। इन सभी पर अवैध कब्जे भी हो चुके हैं। लिहाजा मंदिर पर अवैध कब्जा करने वाले लोगों को नोटिस भेजकर 7 दिन के भीतर जवाब मांगा गया है। महापौर के द्वारा कहा गया कि इन मंदिरों से अवैध कब्जे को हटवाया जाएगा। इसके लिए वह अधिकारियों को दिशा-निर्देश भी जारी करेंगी। 

जिस दौरान महापौर निरीक्षण कर रही थीं उस समय एक स्थान पर उन्हें ताला तुड़वाना पड़ा। महापौर ने कहा कि ताला तुड़वाने के बाद मौके के हालात जाने। इस बीच वह बाबा बिरयानी और चांद बिरयानी वाले की दुकान पर भी जा पहुंची। उन्होंने कहा कि मंदिरों की जमीन पर अवैध कब्जा नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि सभी वर्गों का सहयोग लेते हुए मंदिरों की जमीन से अवैध कब्जे खाली करवाए जाएंगे। इसी के साथ यहां पर मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा करवाई जाएगी। आपको बता दें कि मंदिरों पर अवैध कब्जे को लेकर लगातार उनकी कवायद जारी है। इसी कड़ी में वह आज स्वंय ही जायजा लेने के लिए निकली। इस बीच भारी पुलिस बल उनके साथ में मौजूद रहा। 

02:19Kanpur Gangrape Case में नया मोड़: आरोपी दारोगा Amit Maurya का लेटर वायरल, बेबस हाईटेक पुलिस!
05:51Meerut Kapsad Ruby Case: पिता से मिलकर रोई रूबी, कोर्ट में बताया Paras Som की करतूत
02:32फास्ट फूड मतलब मौत! दिमाग में बनी थी गांठें, बर्गर-नूडल्स ने ली एक और जान
03:03SC on Kuldeep Sengar : SC से कुलदीप सेंगर मिला झटका, उन्नाव रेप केस पीड़िता ने बताया आगे का इरादा
04:25Unnao Rape Case: कौन है Kuldeep Sengar के समर्थन में आई ये महिला आई, क्या-क्या कहा
04:08पीएम मोदी ने लखनऊ में राष्ट्र प्रेरणा स्थल का उद्घाटन किया | देखें ऐतिहासिक पल
03:14सजा निलंबित फिर भी जेल में रहेंगे कुलदीप सिंह सेंगर, क्यों अधूरी रह गई रिहाई
03:04बंद कमरे में 52 ब्राह्मण विधायक! यूपी की राजनीति में क्या पक रहा है?
03:15उन्नाव केस में कुलदीप सिंह सेंगर की उम्रकैद पर लगी रोक! जानिए क्यों ?
04:55अवैध संबंध का शक: पति ने पत्नी की मफलर से गला दबाकर हत्या की, वाराणसी से खौफनाक मामला