यूपी के मदरसों में लगातार घट रही छात्रों की संख्या, कम होती दिलचस्पी के पीछे जिम्मेदार बता रहे ये कारण

यूपी के मदरसों में लगातार घट रही छात्रों की संख्या, कम होती दिलचस्पी के पीछे जिम्मेदार बता रहे ये कारण

Published : Mar 22, 2022, 04:35 PM IST

उत्तर प्रदेश के मदरसों में पढ़ने वाले बच्चों की संख्या लगातार घटती जा रही है। बीते छह सालों के आकड़ों पर गौर किया जाए तो 2016 में जहां 4 लाख से अधिक छात्रों ने रजिस्ट्रेशन करवाया था वहां संख्या घटकर 93 हजार रह गई है। 

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में नई पीढ़ी में युवाओं की दिलचस्पी मदरसे (Madrasa) में पढ़ने को लेकर लगातार घटती जा रही है। इस बात की गवाही आंकड़े खुद बता रहे हैं। मदरसा शिक्षा परिषद के आंकड़ों पर गौर किया जाए तो मुंशी-मौलवी (Munshi-Maulvi Course) यानी की सेकेंड्री तथा सीनियर सेकेंड्री क्लास में रजिस्टर्ड छात्र-छात्रों की संख्या में गिरावट देखी जा रही है। बीते छह सालों के दौरान इसमें तीन लाख से ज्यादा की कमी देखी गई है।

छात्र-छात्राओं की संख्या में 3.30 लाख की हुई कमी  
रिपोर्टस की मानें तो वर्ष 2016 में सेकेंड्री और सीनियर सेकेंड्री क्लास में 4 लाख 22 हजार 627 छात्र-छात्राओं ने रजिस्ट्रेशन करवाया था। हालांकि इस साल यह संख्या घटकर 92 हजार रह गई है। आंकड़ों पर गौर किया जाए तो छह वर्षों में इसमें बड़ी गिरावट देखी गई है। सिर्फ छह सालों में ही इसमें 3.30 लाख की कमी दर्ज की गई है। 

संख्या में कमी के पीछे बताई जा रही ये वजह
मदरसों में पढ़ाई करने के लिए आने वाले छात्रों की संख्या में कमी के पीछे कई वजह बताई जा रही हैं। इसमें से प्रमुख है कि यहां से मिलने वाले प्रमाण पत्र की अहमियत कम होना है। यूपी मदरसा शिक्षा परिषद की ओर से अभी तक किसी भाषा विश्वविद्यालय से अपनी संबद्धता या अपने पाठ्यक्रमों की मान्यता हासिल नहीं कर पाई गई है। जिसके कारण इसके प्रमाण पत्र को भी कोई अहमियत नहीं मिली है। घटती संख्या के पीछे यह भी अहम कारण बताया जाता है। 

मदरसों पर सख्ती, कोविड और कई अन्य कारण भी जिम्मेदार 
मौलाना खालिद रशीद फिरंगी महली ने घट रहे छात्रों की संख्या को लेकर कहा कि मदरसा बोर्ड के तहत जिन मदरसों का संचालन हो रहा है उनमें सरकार की ओर से काफी सख्ती की गई है। जो मदरसे सख्ती के चलते बंद हुए उनका भविष्य अधर में अटक गया और इसके चलते संख्या कम हुई। कोविड के चलते सभी वर्ग टूट चुका है, मदरसों में पढ़ने वाले ज्यादा बच्चे इसी परिवार से आते थे। लिहाजा उन्होंने पढ़ाई से किनारा कर काम-काज शुरू कर दिया।

02:19Kanpur Gangrape Case में नया मोड़: आरोपी दारोगा Amit Maurya का लेटर वायरल, बेबस हाईटेक पुलिस!
05:51Meerut Kapsad Ruby Case: पिता से मिलकर रोई रूबी, कोर्ट में बताया Paras Som की करतूत
02:32फास्ट फूड मतलब मौत! दिमाग में बनी थी गांठें, बर्गर-नूडल्स ने ली एक और जान
03:03SC on Kuldeep Sengar : SC से कुलदीप सेंगर मिला झटका, उन्नाव रेप केस पीड़िता ने बताया आगे का इरादा
04:25Unnao Rape Case: कौन है Kuldeep Sengar के समर्थन में आई ये महिला आई, क्या-क्या कहा
04:08पीएम मोदी ने लखनऊ में राष्ट्र प्रेरणा स्थल का उद्घाटन किया | देखें ऐतिहासिक पल
03:14सजा निलंबित फिर भी जेल में रहेंगे कुलदीप सिंह सेंगर, क्यों अधूरी रह गई रिहाई
03:04बंद कमरे में 52 ब्राह्मण विधायक! यूपी की राजनीति में क्या पक रहा है?
03:15उन्नाव केस में कुलदीप सिंह सेंगर की उम्रकैद पर लगी रोक! जानिए क्यों ?
04:55अवैध संबंध का शक: पति ने पत्नी की मफलर से गला दबाकर हत्या की, वाराणसी से खौफनाक मामला