घने जंगलों से बाहर निकलकर सपा नेता की गाड़ी के आगे आया बाघ

घने जंगलों से बाहर निकलकर सपा नेता की गाड़ी के आगे आया बाघ

Published : Dec 23, 2021, 02:39 PM ISTUpdated : Dec 23, 2021, 02:40 PM IST

 सपा नेता ने अपनी कार को दूर ही रोक दिया। बाघों के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे है। सपा नेता विजयपाल विक्की का कहना है कि बाघों का जोडा खटीमा मार्ग पर घूम रहा था। कुछ ही देर में दोनों जंगल चले गए।
 

पीलीभीत: पीलीभीत खटीमा मार्ग पर अचानक बाघ के स्वच्छंद यहां वहां घूमने फिरने का वीडियो सोशल मीडिया (Social Media) पर वायरल हो रहा है। खटीमा मार्ग बाघों को काफी रास आ रहा है। यहां अक्सर बाघों के दीदार हो रहे हैं तो आसपास के लोगों में दशहत भी है। इधर, खटीमा मार्ग पर चहल कदमी कर रहे बाघों का जोडा अचानक सपा नेता विजयपाल पाल विक्की (Vijay pal vikki) की कार के सामने आ गया। जोड़े को देखकर सपा नेता (SP Leader)ने अपनी कार को दूर ही रोक दिया। बाघों के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे है। सपा नेता विजयपाल विक्की का कहना है कि बाघों का जोडा खटीमा मार्ग पर घूम रहा था। कुछ ही देर में दोनों जंगल चले गए।

बाघ के जोड़े के कारण रूका आवागमन
खटीमा मार्ग पर बाघ का एक जोड़ा सड़क पर आ गया। बाघों को देखकर कुछ देर के लिए आवागमन रुक गया। हालांकि बाद में बाघों के जंगल में जाने पर यातायात सुचारू हो गया। राहगीर अपने गंतव्य को रवाना हुए। इसी दौरान किसी ने वीडियो क्लिप बनाई जो वायरल की गई है।

घटना मंगलवार सुबह करीब 10 बजे की है। नगर निवासी और प्रांतीय युवा व्यापारी नेता विजयपाल विक्की ने बताया कि चुनाव के संबंध में खटीमा जा रहे थे। जंगल में बाघ का जोड़ा अचानक सड़क पर आ गया। कुछ देर घूमने के बाद बाघ और बाघिन एक-एक कर जंगल में चले गए। इसके बाद आवागमन सुचारू हुआ।

02:19Kanpur Gangrape Case में नया मोड़: आरोपी दारोगा Amit Maurya का लेटर वायरल, बेबस हाईटेक पुलिस!
05:51Meerut Kapsad Ruby Case: पिता से मिलकर रोई रूबी, कोर्ट में बताया Paras Som की करतूत
02:32फास्ट फूड मतलब मौत! दिमाग में बनी थी गांठें, बर्गर-नूडल्स ने ली एक और जान
03:03SC on Kuldeep Sengar : SC से कुलदीप सेंगर मिला झटका, उन्नाव रेप केस पीड़िता ने बताया आगे का इरादा
04:25Unnao Rape Case: कौन है Kuldeep Sengar के समर्थन में आई ये महिला आई, क्या-क्या कहा
04:08पीएम मोदी ने लखनऊ में राष्ट्र प्रेरणा स्थल का उद्घाटन किया | देखें ऐतिहासिक पल
03:14सजा निलंबित फिर भी जेल में रहेंगे कुलदीप सिंह सेंगर, क्यों अधूरी रह गई रिहाई
03:04बंद कमरे में 52 ब्राह्मण विधायक! यूपी की राजनीति में क्या पक रहा है?
03:15उन्नाव केस में कुलदीप सिंह सेंगर की उम्रकैद पर लगी रोक! जानिए क्यों ?
04:55अवैध संबंध का शक: पति ने पत्नी की मफलर से गला दबाकर हत्या की, वाराणसी से खौफनाक मामला