प्राचीन बनखंडी मंदिर में दिनदहाड़े चोरों का धावा, बदमाशों ने इस तरह से दिया वारदात को अंजाम

प्राचीन बनखंडी मंदिर में दिनदहाड़े चोरों का धावा, बदमाशों ने इस तरह से दिया वारदात को अंजाम

Published : Aug 30, 2022, 11:53 AM IST

उत्तर प्रदेश के जिले शामली में एक हफ्ते के अंदर दूसरे मंदिर में चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। शहर के प्राचीन बनखंडी मंदिर में दिनदहाड़े चोरों ने धावा किया है। बदमाशों ने दोपहर को पुजारी के जाने के बाद चोरी की घटना को अंजाम दिया। 

शामली: उत्तर प्रदेश के जिले शामली के कैराना नगर में चोरों का दुस्साहस बढ़ता जा रहा है। एक सप्ताह पूर्व मराठाकालीन देवी मंदिर में चोरी की वारदात के बाद सिद्धपीठ बाबा बनखंडी महादेव मंदिर में चोरों ने दिनदहाड़े धावा बोल दिया। जहां से चोरों ने ताले तोड़कर शेषनाग व चांदी का छत्र चोरी कर लिया गया। घटना से पुलिस में हड़कंप मच गया। सीओ व कोतवाली प्रभारी ने मौका-मुआयना किया। वहीं, आक्रोशित श्रद्धालुओं व व्यापारियों ने पुलिस के खिलाफ मुर्दाबाद के नारे लगाए। इसके बाद चौक बाजार में धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया गया। उनका कहना था कि एक सप्ताह में मंदिर में चोरी की यह दूसरी घटना हुई है। उन्होंने बाजार भी बंद करा दिया। पुलिस अधिकारियों के खिलाफ कार्यवाही की मांग की गई है।

मंदिर के पुजारी पंडित विनोद प्रसाद ने बताया कि दोपहर दो बजे वह ताला लगाकर आराम करने के लिए गए थे। करीब सवा चार बजे मंदिर पहुंचने पर चोरी की घटना की जानकारी हुई। मौके पर ताला भी नहीं मिला। इसके बाद उन्होंने शिव सेवा सनातन मंडल के पदाधिकारियों को सूचना दी, जिस पर वह मौके पर पहुंचे। वहां श्रद्धालुओं की भीड़ भी जुट गई। दिनदहाड़े मंदिर में चोरी की घटना की सूचना से पुलिस में हड़कंप मच गया। सीओ बिजेंद्र सिंह भड़ाना व कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अनिल कपरवान पुलिस टीम के साथ में मौके पर पहुंचे। उन्होंने निरीक्षण करते हुए घटना के संबंध में जानकारी हासिल की तथा आसपास क्षेत्र में चोरों के पद्चिह्न तलाश किए गए। 

वहीं, पालिकाध्यक्ष हाजी अनवर हसन ने भी मंदिर परिसर में पहुंचकर पुलिस अधिकारियों से वार्ता करते हुए जल्द पर्दाफाश कराए जाने की मांग की है। इसी दौरान मंदिर परिसर में सीओ व कोतवाल की मौजूदगी में श्रद्धालुओं तथा व्यापारियों ने घटना के विरोध में हंगामा एवं नारेबाजी शुरू कर दी। पुलिस मुर्दाबाद के नारे लगाए गए। आक्रोश को देखते हुए मंदिर से पुलिस लौट गई। इसके बाद श्रद्धालुओं व व्यापारियों ने मुख्य चौक बाजार में पहुंचकर धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया। हिंदू-मुस्लिम व्यापारियों ने घटना पर गहरा रोष व्यक्त किया। फिर से पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की गई। व्यापारी नेता विपुल जैन ने कहा कि मंदिर परिसर में तांबे के घंटे टंगे हुए हैं, लेकिन भगवान की मूर्तियों के पास ही चोरों धावा बोला जा रहा है। पुलिस निष्क्रिय हो चुकी है। उन्होंने कहा कि एक सप्ताह में मंदिर में चोरी की यह दूसरी घटना है। हल्के की चौकी इंचार्ज को हटाकर इतिश्री की गई है। अधिकारियों पर कार्यवाही होनी चाहिए। उन्होंने घटनाओं के विरोध में बाजार बंद का भी ऐलान कर दिया है।

देर शाम एएसपी ओपी सिंह चौक बाजार में धरनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने धरनारत लोगों से वार्ता की। उन्होंने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी का आश्वासन देते हुए धरना समाप्त करने का आह्वान किया लेकिन बात नहीं बनी। इसी बीच लोगों ने फिर से पुलिस-प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। व्यापारी नेता विपुल जैन ने एक पुलिस अधिकारी पर बदतमीजी करने का आरोप लगाया। उन्होंने घटना के आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी व बदसलूकी करने वाले अधिकारी को सस्पेंड करने की मांग की। वहीं, धरनास्थल पर जिले से व्यापारी नेता भी पहुंचे। धरना देर रात तक जारी रहा। व्यापारी नेता विपुल जैन ने धरने को संबोधित करते हुए कहा कि मंदिर में चोरी की घटना से प्रदेश के डीजीपी व एडीजी सहित अन्य अधिकारियों को अवगत करा दिया गया है। इसके अलावा मुख्यमंत्री को घटना से अवगत कराने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि धरना जारी रहेगा, यह केवल चोरी नहीं, बल्कि आस्था से खिलवाड़ भी है।

02:19Kanpur Gangrape Case में नया मोड़: आरोपी दारोगा Amit Maurya का लेटर वायरल, बेबस हाईटेक पुलिस!
05:51Meerut Kapsad Ruby Case: पिता से मिलकर रोई रूबी, कोर्ट में बताया Paras Som की करतूत
02:32फास्ट फूड मतलब मौत! दिमाग में बनी थी गांठें, बर्गर-नूडल्स ने ली एक और जान
03:03SC on Kuldeep Sengar : SC से कुलदीप सेंगर मिला झटका, उन्नाव रेप केस पीड़िता ने बताया आगे का इरादा
04:25Unnao Rape Case: कौन है Kuldeep Sengar के समर्थन में आई ये महिला आई, क्या-क्या कहा
04:08पीएम मोदी ने लखनऊ में राष्ट्र प्रेरणा स्थल का उद्घाटन किया | देखें ऐतिहासिक पल
03:14सजा निलंबित फिर भी जेल में रहेंगे कुलदीप सिंह सेंगर, क्यों अधूरी रह गई रिहाई
03:04बंद कमरे में 52 ब्राह्मण विधायक! यूपी की राजनीति में क्या पक रहा है?
03:15उन्नाव केस में कुलदीप सिंह सेंगर की उम्रकैद पर लगी रोक! जानिए क्यों ?
04:55अवैध संबंध का शक: पति ने पत्नी की मफलर से गला दबाकर हत्या की, वाराणसी से खौफनाक मामला