फर्जी सोना रख ले लिया 3 करोड़ का गोल्डलोन, यूपी के मथुरा में  हैरान करने वाला बाप-बेटी के ठगी का तरीका

फर्जी सोना रख ले लिया 3 करोड़ का गोल्डलोन, यूपी के मथुरा में हैरान करने वाला बाप-बेटी के ठगी का तरीका

Published : Apr 01, 2022, 03:04 PM ISTUpdated : Apr 01, 2022, 04:42 PM IST

 यूपी के मथुरा के थाना शहर कोतवाली पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने नकली सोना बनाकर विभिन्न बैंकों से धोखाधड़ी कर गोल्ड लोन लेने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। मास्टरमाइंड बाप बेटी सहित 5 लोग गिरफ्तार। वहीं इस मामले से जुड़े 16 लोग अभी फरार हैं।

मथुरा: यूपी के मथुरा के थाना शहर कोतवाली पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने नकली सोना बनाकर विभिन्न बैंकों से धोखाधड़ी कर गोल्ड लोन लेने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। मास्टरमाइंड बाप बेटी सहित 5 लोग गिरफ्तार। वहीं इस मामले से जुड़े 16 लोग अभी फरार हैं। पुलिस उन लोगों की तलाश में दिन और रात लगी हुई है। 

गुरुवार को थाना शहर कोतवाली पुलिस ने नकली सोना बनाकर उसे बैंक में जमाकर धोखाधड़ी से गोल्ड लोन लेने वाले एक बड़े गिरोह का पर्दाफाश किया है। जिसमें गिरोह के सरगना राजेश अग्रवाल सहित 5 लोगों को गिरफ्तार किया है। वहीं 16 अन्य लोग अभी फरार चल रहे हैं। एसएसपी डॉ गौरव ग्रोवर ने जानकारी देते हुए बताया कि थाना शहर कोतवाली क्षेत्र में नकली सोना बनाकर उसे धोखाधड़ी कर बैंक से लोन लेने का एक बड़ा गैंग कई दिनों से चल रहा था, जो नकली सोना बनाकर बैंकों में गोल्ड लोन के नाम पर जमाकर धोखाधड़ी कर लोन लेता था। इसकी जानकारी तब हुई जब बैंक द्वारा उस गोल्ड की जांच कराई गई तो वह नकली निकला।

यह गैंग नकली सोना बनाकर बैंकों से धोखाधड़ी कर गोल्ड लोन लेता था। इस गैंग के सरगना राजेश अग्रवाल, उसकी बेटी श्रेया और तीन अन्य साथियों को गिरफ्तार किया गया है। इसमें एक धर्मेंद्र सैनी नाम का अभियुक्त भी गिरफ्तार किया गया है जो उस सर्राफ की दुकान पर कार्य करता था। जहां से बैंक सोने की जांच करा कर सर्टिफिकेट जारी कराती थी धर्मेन्द्र सैनी जांच के समय हेराफेरी कर फर्जी सर्टिफिकेट जारी कर देता था और उसी के आधार पर यह गैंग बैंकों से लोन पास करा लेता था। अब तक इस गैंग के द्वारा लगभग 3 करोड रुपए लोन लिया जा चुका हैं। वहीं इस गैंग के 16 सदस्य अभी भी फरार चल रहे हैं। जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है।

UP ME CHAND KAB NIKLEGA? यूपी में आपके शहर में कब निकलेगा चांद? जानें टाइम। KARWA CHAUTH 2026
Rahul Gandhi Accident: राहुल गांधी के काफिले का भीषण एक्सीडेंट! 5 गाड़ियां और एंबुलेंस टकराईं
03:13इस्लाम कबूल करने की बात क्यों कह गए आकाश अग्रवाल? कौन हैं सपा प्रत्याशी?
04:00'सब बेईमान सब पकड़े जाएं' Ram Mandir चंदा चोरी पर बरसे Kalpatri Maharaj
Exclusive Interview : अयोध्या राम मंदिर निर्माण पर Nripendra Mishra से खास बातचीत | Rajesh Kalra
03:05लखनऊ कोचिंग सेंटर आग मामले की 15 रूह कंपाने वाली तस्वीरें, हर तरफ तबाही ही तबाही
04:49ATS ने धर दबोचे 2 संदिग्ध आतंकी, माता-पिता बोले- अगर देश से की गद्दारी तो दे दो सजा!
02:50गो माता पर इस मुस्लिम ने कही हिंदुओं के दिल की बात, Modi-Yogi से की डिमांड। Syed Saif Abbas
03:52मथुरा में भयानक बवाल, भंडारे को लेकर 2 पक्षों में चली ताबड़तोड़ गोलियां, कई घायल
07:44फॉर्च्यूनर और लाखों की डिमांड! Greater Noida Deepika Death Case में परिवार का चौंकाने वाला खुलासा