गोरखगिरी पर्वत को सजाने सवारने में जुटा पर्यटन विभाग, विशाल चट्टानों पर बनाई जा रहीं रंग-बिरंगी कलाकृतियां

गोरखगिरी पर्वत को सजाने सवारने में जुटा पर्यटन विभाग, विशाल चट्टानों पर बनाई जा रहीं रंग-बिरंगी कलाकृतियां

Published : Mar 21, 2022, 02:36 PM IST

उत्तर प्रदेश के महोबा जनपद में ऐतिहासिक माने जाने वाले गोरखगिरी पर्वत को सजाने सवारने का सिलसिला बदस्तूर जारी है। पर्यटन विभाग की पहल से गोरखगिरी पर्वत की चट्टानों पर रंग बिरंगी कलाकृतियां बनाई जा रहीं हैं। जनपद महोबा में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए ये तमाम कोशिश की जा रही है।

महोबा: उत्तर प्रदेश के महोबा जनपद में ऐतिहासिक माने जाने वाले गोरखगिरी पर्वत को सजाने सवारने का सिलसिला बदस्तूर जारी है। पर्यटन विभाग की पहल से गोरखगिरी पर्वत की चट्टानों पर रंग बिरंगी कलाकृतियां बनाई जा रहीं हैं। जनपद महोबा में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए ये तमाम कोशिश की जा रही है। आपको बतादें कि गुरु गोरखनाथ ने इसी पहाड़ पर कई वर्ष तपस्या की थी। जिसके बाद से इस पहाड़ की पहचान गोरखगिरी पर्वत के नाम से की जाने लगी। जनपद महोबा के गोरखगिरी पर्वत को आज भी खासा रहस्यमयी माना जाता है। 

जिला प्रशासन द्वारा मुख्यालय के गोरखगिरी पर्वत को पर्यटन स्थल के तौर पर स्थापित किए जाने के लगातार प्रयास किये जा रहें हैं। पहाड़ की चट्टानों पर रंगीन कलाकृतियां बनाए जाने के साथ ही साफ सफाई व्यवस्था का विशेष ख्याल रखा जा रहा है। पुरातन काल से बुंदेलखंड के इस पहाड़ को काफी ऐतिहासिक माना जाता रहा है। जिसको अब पर्यटन विभाग द्वारा नया अमली जामा पहनाया जा रहा है। लोगों का मानना है कि भगवान राम ने 14 वर्ष के वनवास के दौरान इसी पहाड़ पर काफी दिनों तक समय गुजारा था। इसी के साथ गुरु गोरखनाथ ने इस पहाड़ पर सालों तपस्या भी की थी। 

02:19Kanpur Gangrape Case में नया मोड़: आरोपी दारोगा Amit Maurya का लेटर वायरल, बेबस हाईटेक पुलिस!
05:51Meerut Kapsad Ruby Case: पिता से मिलकर रोई रूबी, कोर्ट में बताया Paras Som की करतूत
02:32फास्ट फूड मतलब मौत! दिमाग में बनी थी गांठें, बर्गर-नूडल्स ने ली एक और जान
03:03SC on Kuldeep Sengar : SC से कुलदीप सेंगर मिला झटका, उन्नाव रेप केस पीड़िता ने बताया आगे का इरादा
04:25Unnao Rape Case: कौन है Kuldeep Sengar के समर्थन में आई ये महिला आई, क्या-क्या कहा
04:08पीएम मोदी ने लखनऊ में राष्ट्र प्रेरणा स्थल का उद्घाटन किया | देखें ऐतिहासिक पल
03:14सजा निलंबित फिर भी जेल में रहेंगे कुलदीप सिंह सेंगर, क्यों अधूरी रह गई रिहाई
03:04बंद कमरे में 52 ब्राह्मण विधायक! यूपी की राजनीति में क्या पक रहा है?
03:15उन्नाव केस में कुलदीप सिंह सेंगर की उम्रकैद पर लगी रोक! जानिए क्यों ?
04:55अवैध संबंध का शक: पति ने पत्नी की मफलर से गला दबाकर हत्या की, वाराणसी से खौफनाक मामला