मंदिर से टकराई भूसे से लदी ट्रैक्टर-ट्राली, हादसे में चालक और हेल्पर की मौत

मंदिर से टकराई भूसे से लदी ट्रैक्टर-ट्राली, हादसे में चालक और हेल्पर की मौत

Published : Mar 08, 2022, 01:23 PM IST

कानपुर के साढ़ थाना क्षेत्र के उमरी गांव में देर रात भूसा लादकर ले जा रहे ट्रैक्टर की ट्रॉली सड़क किनारे बने मंदिर के गेट से जा टकराई,टक्कर इतनी जोरदार थी कि मन्दिर का सीमेंटेड गेट ट्रैक्टर के ऊपर भरभरा कर गिर पड़ा जिसमे ट्रैक्टर चालक और हेल्पर दोनों दब गए।

कानपुर के साढ़ थाना क्षेत्र के उमरी गांव में देर रात भूसा लादकर ले जा रहे ट्रैक्टर की ट्रॉली सड़क किनारे बने मंदिर के गेट से जा टकराई,टक्कर इतनी जोरदार थी कि मन्दिर का सीमेंटेड गेट ट्रैक्टर के ऊपर भरभरा कर गिर पड़ा जिसमे ट्रैक्टर चालक और हेल्पर दोनों दब गए। मौके पर जुटे ग्रामीणों ने आनन-फानन में दबे मजदूरों को निकालने का प्रयास किया, लेकिन तब तक दोनो की मौत हो चुकी थी। आपको बता दें कि परास गांव निवासी ट्रैक्टर चालक रामबाबू कुरील (38) और हेल्पर छोटका (35) आधे घंटे के ऊपर तक मलबे में दबे रहे। आनन-फानन में ग्रामीणों ने मलबे में दबे मजदूरों को निकालने का प्रयास किया, लेकिन तब तक ट्रैक्टर चालक रामबाबू कुरील और हेल्पर महेश उर्फ छोटका की दर्दनाक मौत हो चुकी थी हालांकि पुष्टि करने के लिए दोनो को अस्पताल भी ले जाया गया जहां दोनो की मौत की पुष्टि कर दी गयी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और परिजनों को खबर कर दी साथ ही जांच में जुट गई है।

02:19Kanpur Gangrape Case में नया मोड़: आरोपी दारोगा Amit Maurya का लेटर वायरल, बेबस हाईटेक पुलिस!
05:51Meerut Kapsad Ruby Case: पिता से मिलकर रोई रूबी, कोर्ट में बताया Paras Som की करतूत
02:32फास्ट फूड मतलब मौत! दिमाग में बनी थी गांठें, बर्गर-नूडल्स ने ली एक और जान
03:03SC on Kuldeep Sengar : SC से कुलदीप सेंगर मिला झटका, उन्नाव रेप केस पीड़िता ने बताया आगे का इरादा
04:25Unnao Rape Case: कौन है Kuldeep Sengar के समर्थन में आई ये महिला आई, क्या-क्या कहा
04:08पीएम मोदी ने लखनऊ में राष्ट्र प्रेरणा स्थल का उद्घाटन किया | देखें ऐतिहासिक पल
03:14सजा निलंबित फिर भी जेल में रहेंगे कुलदीप सिंह सेंगर, क्यों अधूरी रह गई रिहाई
03:04बंद कमरे में 52 ब्राह्मण विधायक! यूपी की राजनीति में क्या पक रहा है?
03:15उन्नाव केस में कुलदीप सिंह सेंगर की उम्रकैद पर लगी रोक! जानिए क्यों ?
04:55अवैध संबंध का शक: पति ने पत्नी की मफलर से गला दबाकर हत्या की, वाराणसी से खौफनाक मामला