कानपुर में बर्रा के न्यू श्याम विहार कॉलोनी दामोदर नगर निवासी दरोगा राकेश कुमार के बेटे ऋषभ उर्फ रोमी (22) की हत्या त्रिकोणीय प्रेम प्रसंग में हुई थी। महोबा निवासी दोस्त जिम संचालक ने तीन साथियों की मदद से उसे मौत के घाट उतारा और शव सचेंडी नहर में फेंककर फरार हो गए।
कानपुर में बर्रा के न्यू श्याम विहार कॉलोनी दामोदर नगर निवासी दरोगा राकेश कुमार के बेटे ऋषभ उर्फ रोमी (22) की हत्या त्रिकोणीय प्रेम प्रसंग में हुई थी। महोबा निवासी दोस्त जिम संचालक ने तीन साथियों की मदद से उसे मौत के घाट उतारा और शव सचेंडी नहर में फेंककर फरार हो गए। पुलिस ने रोमी की कॉल डिटेल और सीसीटीवी फुटेज के जरिये मुख्य आरोपी समेत चार को हिरासत में लिया है। घर से लापता ऋषभ का शव गुरुवार को सचेंडी में एक नहर में मिला था। पुलिस ने मृतक की कॉल डिटेल निकलवाई तो पता चला कि उसकी आखिरी बात बात महोबा निवासी एक युवती से हुई थी।
पुलिस ने जब महोबा पहुंचकर युवती व उसके परिजनों से पूछताछ की तो उसके प्रेम संबंध के बारे में पता चला। कॉल डिटेल में यह भी पता चला कि युवती से पहले ऋषभ की बात महोबा निवासी एक कारोबारी के बेटे से हुई थी। जांच में पता चला कि ऋषभ के कई और युवतियों से संबंध थे।
इस वजह से महोबा की युवती ने उससे दूरी बना ली थी। इस बीच युवती महोबा के ही जिम संचालक के संपर्क में आ गई। आरोप है कि इसी खुन्नस में ऋषभ ने युवती की आपत्तिजनक फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर डाल दी थी। इसकी जानकारी जब जिम संचालक को हुई तो उसने कारोबारी के बेटे से फोन कराकर ऋषभ को बुधवार शाम को बुलवाया और तीन अन्य साथियों के साथ स्कार्पियो से उसे अपने साथ ले गया।
इसके बाद जिम संचालक और ऋषभ के बीच गाड़ी में ही गालीगलौज हुई। तब जिम संचालक ने उसकी गला दबाकर हत्या कर दी। पुलिस उसे और उसके तीन साथियों को रविवार शाम लेकर महोबा थाने पहुंची, यहां उनसे पूछताछ की जा रही है।
Mar 14 2024, 02:12 PM IST
Mar 10 2024, 09:10 PM IST
Mar 10 2024, 07:48 PM IST
Mar 04 2024, 12:24 PM IST
Feb 21 2024, 11:02 AM IST
Nov 21 2023, 10:46 AM IST
Nov 20 2023, 04:39 PM IST
Nov 20 2023, 10:27 AM IST
Aug 01 2023, 06:35 PM IST
May 23 2023, 02:05 PM IST
Mar 08 2022, 04:10 PM IST
Mar 07 2022, 07:04 PM IST
Sep 25 2023, 11:19 AM IST
Jul 09 2023, 10:46 AM IST
Jun 19 2023, 10:59 AM IST
Jun 07 2023, 11:48 AM IST
Jun 08 2022, 02:17 PM IST
Sep 06 2024, 12:15 PM IST
May 09 2024, 01:24 PM IST
Jan 19 2023, 06:47 PM IST
Jan 19 2023, 05:43 PM IST
Jan 19 2023, 04:45 PM IST
Jan 19 2023, 04:17 PM IST
Jan 19 2023, 03:21 PM IST