पारिवारिक कलह से परेशान होकर गंगा नदी में कूदा बुजुर्ग, 18 घंटे बाद पुलिस की मदद से जिंदा निकाला गया बाहर

पारिवारिक कलह से परेशान होकर गंगा नदी में कूदा बुजुर्ग, 18 घंटे बाद पुलिस की मदद से जिंदा निकाला गया बाहर

Published : Mar 20, 2022, 07:14 PM IST

रजागंज चौकी के पास गंगा ब्रिज से कल दिनाँक-18/03/2022 को शाम लगभग 6 बजे एक अज्ञात वृद्ध व्यक्ति उम्र लगभग 65 वर्ष गंगा ब्रिज से गंगा  मे कूद गया। जिसकी जानकारी किसी को नही हो सकी। आज दिनाँक-19/03/2022 को समय लगभग साढ़े 12 बजे ब्रिज पर काम कर रहे मजदूरों की नजर उस अज्ञात वृद्ध व्यक्ति पर पड़ी।

गाजीपुर: रजागंज चौकी के पास गंगा ब्रिज से कल दिनाँक-18/03/2022 को शाम लगभग 6 बजे एक अज्ञात वृद्ध व्यक्ति उम्र लगभग 65 वर्ष गंगा ब्रिज से गंगा  मे कूद गया। जिसकी जानकारी किसी को नही हो सकी। आज दिनाँक-19/03/2022 को समय लगभग साढ़े 12 बजे ब्रिज पर काम कर रहे मजदूरों की नजर उस अज्ञात वृद्ध व्यक्ति पर पड़ी। व्यक्ति  जिंदा था और पुल के पिलर में निकले छड़ को पकड़कर खड़ा था। मजदूरों द्वारा इसकी जानकारी रजागंज चौकी के कांस्टेबल रोहित सिंह  को दिया गया। जो बिना समय गवाए मौके पर पहुँचकर नाव से मौके पर काम कर रहे मजदूरों के सहयोग से उस अज्ञात वृद्ध व्यक्ति को लगभग 18 घण्टे बाद गंगा नदी से बाहर निकाले में कामयाब रहे।

स्थानीय लोगों ने उसके खाने पीने की व्यवस्था करके 108 एम्बुलेंस बुलाया। पूछे जाने पर उस व्यक्ति ने अपना नाम-परदेशी खरवार,पता दिलदारनगर बताया ।खरवार के अनुसार परिवारिक कलह से वह परेशान है। वृद्ध परदेशी  से उनके घर की जानकारी लेकर परिवार वालो को सूचना देकर मौके पर बुलाया गया। फिर लोगो ने वृद्ध परदेशी जी को नीचे घाट से ऊपर गंगा ब्रिज पर ले आए। वृद्ध परदेशी  के परिवार के सदस्य उनका लड़का सुनील अपने एक सहयोगी के साथ मौके पर पहुँचा दोनों लोगों को आपस में समझा बुझाकर वृद्ध परदेशी को उनके लड़के सुनील के साथ उनके घर भेज दिया गया। फिलहाल वृद्ध परदेशी बिल्कुल स्वस्थ है।

02:19Kanpur Gangrape Case में नया मोड़: आरोपी दारोगा Amit Maurya का लेटर वायरल, बेबस हाईटेक पुलिस!
05:51Meerut Kapsad Ruby Case: पिता से मिलकर रोई रूबी, कोर्ट में बताया Paras Som की करतूत
02:32फास्ट फूड मतलब मौत! दिमाग में बनी थी गांठें, बर्गर-नूडल्स ने ली एक और जान
03:03SC on Kuldeep Sengar : SC से कुलदीप सेंगर मिला झटका, उन्नाव रेप केस पीड़िता ने बताया आगे का इरादा
04:25Unnao Rape Case: कौन है Kuldeep Sengar के समर्थन में आई ये महिला आई, क्या-क्या कहा
04:08पीएम मोदी ने लखनऊ में राष्ट्र प्रेरणा स्थल का उद्घाटन किया | देखें ऐतिहासिक पल
03:14सजा निलंबित फिर भी जेल में रहेंगे कुलदीप सिंह सेंगर, क्यों अधूरी रह गई रिहाई
03:04बंद कमरे में 52 ब्राह्मण विधायक! यूपी की राजनीति में क्या पक रहा है?
03:15उन्नाव केस में कुलदीप सिंह सेंगर की उम्रकैद पर लगी रोक! जानिए क्यों ?
04:55अवैध संबंध का शक: पति ने पत्नी की मफलर से गला दबाकर हत्या की, वाराणसी से खौफनाक मामला