कचौड़ी-जलेबी का आनंद लेने पहुंचे केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, कहा- काशी के रंग में रंगने का अलग है मजा 

कचौड़ी-जलेबी का आनंद लेने पहुंचे केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, कहा- काशी के रंग में रंगने का अलग है मजा 

Published : Dec 12, 2022, 03:05 PM IST

काशी पहुंचे केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने जलेबी और कचौड़ी का स्वाद चखा। इस दौरान उन्होंने कहा कि काशी के रंग में रंगने का अपना अलग ही मजा होता है। 

वाराणसी: केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर इन दिनों वाराणसी में हैं। सोमवार सुबह उन्होंने बीएचयू में टेबल टेनिस का आनंद लिया। उसके बाद अब वे पूरी तरह से बनारस के रंग में रंगे नजर आ रहे हैं। अनुराग ठाकुर बाबा विश्वनाथ के दर्शन पूजन और बीएचयू के कार्यक्रम के बाद सीधे कचौड़ी जलेबी का आनंद बनारस की एक दुकान पर पहुंचे। यहां पर उन्होंने काशी में चल रहे तमिल संगमम पर बातचीत की। इसी के साथ ही हिमाचल प्रदेश नतीजों पर अनुराग ठाकुर ने कहा कि सरकार की तरफ से इतना करने के बाद भी जीत न मिलना दुखद है।

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि काशी का रंग ही ऐसा है, जिसमें रंगने का मजा है. बाबा विश्वनाथ के दर्शन और आशीर्वाद बिना कोई भी दौरा अधूरा माना जाता है और यहां पर काशी के व्यंजन देखे बिना यहां का स्वाद अधूरा है। यहां की कला, संस्कृति और साहित्य अपने आप में बहुत सारे लोगों को आकर्षित करता है। जब से प्रधानमंत्री मोदी ने यहां पर श्री काशी विश्वनाथ कॉरिडोर को बनवाया है, सुबह 4 बजे से ही दर्शन पूजन का दौर शुरू हो जाता है. उन्होंने कहा कि काशी तमिल संगम में बहुत बड़ा फर्क देखने को मिल रहा है।
 

Exclusive Interview : अयोध्या राम मंदिर निर्माण पर Nripendra Mishra से खास बातचीत | Rajesh Kalra
03:05लखनऊ कोचिंग सेंटर आग मामले की 15 रूह कंपाने वाली तस्वीरें, हर तरफ तबाही ही तबाही
04:49ATS ने धर दबोचे 2 संदिग्ध आतंकी, माता-पिता बोले- अगर देश से की गद्दारी तो दे दो सजा!
02:50गो माता पर इस मुस्लिम ने कही हिंदुओं के दिल की बात, Modi-Yogi से की डिमांड। Syed Saif Abbas
03:52मथुरा में भयानक बवाल, भंडारे को लेकर 2 पक्षों में चली ताबड़तोड़ गोलियां, कई घायल
07:44फॉर्च्यूनर और लाखों की डिमांड! Greater Noida Deepika Death Case में परिवार का चौंकाने वाला खुलासा
03:01Prateek Yadav Passes Away: डॉक्टर ने बताया प्रतीक यादव को कौन सी गंभीर बीमारी थी?
03:13यूपी चुनाव से पहले नापाक हरकत की कोशिश में पाकिस्तान, रच डाला पूरा 'खेल'
03:05लखनऊ में भी गैस सिलेंडर की किल्लतः 'कोयला खोज रहे-भट्टियां बनवा रहे होटल वाले'
05:24लखनऊ में क्यों बाप का कातिल बन गया बेटा? जब खुले राज तो सभी ने पकड़ लिया माथा!