देश के इस इकलौते मंदिर में खुला है अनोखा बैंक, जमा होती है सीता-राम लिखी हुई कॉपियां, जानिए क्या है खास

देश के इस इकलौते मंदिर में खुला है अनोखा बैंक, जमा होती है सीता-राम लिखी हुई कॉपियां, जानिए क्या है खास

Published : May 22, 2022, 07:19 PM IST

 राम मंदिर निर्माण शुरू होते ही राम भक्तों ने तन, मन और धन से सहयोग करने के साथ ही श्रीसीताराम नाम लिखने को भी ऐतिहासिक बनाने में जुट गए हैं। अयोध्या के मणिराम दास जी की छावनी के बाल्मीकि रामायण भवन में बने अंतरराष्ट्रीय श्री सीताराम नाम बैंक मे राम भक्तों द्वारा लिखी गई सीताराम नाम लिखी अरबों  कॉपियां जमा है। अब इस बैंक को गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज कराने तैयारी शुरू हो गई है।

अनुराग शुक्ला
अयोध्या:

अब तक 15 हजार करोड़ सीताराम नाम का हो चुका है संग्रह
बैंक मैनेजर ने बताया 1970 में कार्तिक कृष्ण पक्ष एकादशी के दिन मणिराम दास जी की छावनी के महंत व श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास ने भगवत नाम का प्रचार प्रसार और संग्रह के साथ लोगों को सदधर्म परायण बनाने के उद्देश्य से बैंक की स्थापना की। तब से अब तक लगभग 15000  करोड़ से ज्यादा श्री सीताराम नाम का संग्रह हो चुका है ।उन्होंने बताया अब तक राम भक्तों के लगभग 27000 हजार से अधििक अकाउंट खोले जा चुके हैं। यह खाता 5 लाख नाम लिखने से खुलता है। इसलिए लाखों की संख्या में ऐसे लोग भी है जिनका खाता नही खुल सका। खाता खोलने के बाद अकाउंट नंबर और पासबुक भी दिया जाता है ।

बैंक की है देश विदेश में 131 शाखाएं
बैंक मैनेजर पुनीत रामदास ने बताया अंतर्राष्ट्रीय श्री सीता राम नाम बैंक की 131 शाखाएं देश-विदेश में है। उन्होंने बताया प्रवासी भारतीयों ने नेपाल में तीन, कनाडा, अमेरिका और फिजी मे खोल रखी है। उन्होंने बताया अयोध्या की शाखा में बैंक मैनेजर के साथ दो सहायक मैनेजर भी हैं।

84 लाख बार सीताराम लिखने से 84 योनियों से मिलती है मुक्ति
पुनीत रामदास ने बताया आनंद रामायण में कहा गया है की जप की अपेक्षा चौगुना पुण्य फल श्री सीताराम नाम लिखने से मिलता है। उन्होंने बताया 84 लाख बार सीता राम नाम लिखने से 84 योनियों से मुक्ति मिल जाती है ऐसा विश्वास किया जाता है।

05:06UP News: "भारत में बांग्लादेश जैसे हालात लाएंगे...?" Kanpur में ये क्या बोल गए Brajesh Pathak?
Bageshwar Baba पर Ban की मांग! Akhilesh Yadav ने पूछा- सनातनियों के Bulldozer कहां गए?
05:25Mainpuri Encounter: लूट की कार से घूम रहे थे लुटेरे! पुलिस से हो गया सामना, और फिर...?
05:30Yogi Speech: ‘किंगमेकर’ पर तंज, नेहरू से सवाल...दिल्ली के प्रदर्शन पर क्या बोले योगी? WATCH
03:26Acharya Pramod Krishnam: मोदी अर्जुन, विपक्ष कौरव! सपा-कांग्रेस गठबंधन और 2029 को लेकर कृष्णम की बड़ी भविष्यवाणी
04:02Karwa Chauth 2026: लखनऊ के बाजारों में रौनक, लेकिन महंगाई ने बिगाड़ा बजट?
02:58"Yogi जी हमें बचा लो" बदायूं में मोबाइल टावर पर चढ़े 2 लोग! नीचे मचा हड़कंप, क्या है पूरा मामला?
UP ME CHAND KAB NIKLEGA? यूपी में आपके शहर में कब निकलेगा चांद? जानें टाइम। KARWA CHAUTH 2026
Rahul Gandhi Accident: राहुल गांधी के काफिले का भीषण एक्सीडेंट! 5 गाड़ियां और एंबुलेंस टकराईं
03:13इस्लाम कबूल करने की बात क्यों कह गए आकाश अग्रवाल? कौन हैं सपा प्रत्याशी?