छापेमारी में होटल के कमरे से मिली आपत्तिजनक वस्तुएं, कागज न दिखा पाने पर प्रशासन ने किया सील

छापेमारी में होटल के कमरे से मिली आपत्तिजनक वस्तुएं, कागज न दिखा पाने पर प्रशासन ने किया सील

Published : Jul 14, 2022, 11:25 AM IST

उन्नाव में होटल में छापेमारी करने गई प्रशासन की टीम को वहां से आपत्तिजनक सामान मिला। इस बीच लखनऊ कानपुर हाईवे पर संचालित इस होटल के कागजात पूरे ने होने पर उसे सील कर दिया गया। 

उन्नाव: लखनऊ कानपुर नेशनल हाईवे के पास एक होटल में प्रशासन ने पुलिस टीम के साथ बीती देर रात छापा मारा। देह व्यापार कराने की शिकायत पर पहुंची टीम ने होटल की गहनता से तलाशी ली। हालांकि शिकायत झूठी निकली, लेकिन, कमरों में आपत्तिजनक वस्तुएं मिली। वहीं, जांच में पता चला कि होटल का नक्शा नहीं बना है। इतना ही नहीं, एनओसी समेत अन्य अभिलेख भी नहीं दिखा पाए, जिसके चलते होटल को सील कर दिया गया है।

हुसैन नगर के पास परिवहन कार्यालय के सामने बने होटल सांवरिया की लगातार शिकायतें मिल रही थी। यहां देह व्यापार और गलत गतिविधियों के संचालित होने की बार-बार मिल रही शिकायतों को संज्ञान में लेते हुए बीती देर रात एसडीएम सदर सत्यप्रिय सिंह ने प्रभारी निरीक्षक सदर कोतवाली राजेश पाठक सहित बड़ी संख्या में फोर्स के साथ देर रात पहुंचे। पुलिस फोर्स के साथ छापेमारी करने पहुंचे। छापेमारी की सूचना मिलते ही कुछ लोग पहले ही फरार हो गए। इससे यहां से कुछ लोग फरार हो गए। हालांकि होटल की गहनता से तलाशी ली गई। जहां जांच टीम को आपत्तिजनक वस्तुएं भी मिली। इसके बाद जब होटल मालिकों से नक्शा, अग्निशमन की एनओसी,  होटल एक्ट की एनओसी व अन्य अभिलेख मांगे गए तो कुछ भी नहीं मिला। इसपर एसडीएम ने होटल को अभिलेख दिखाने तक सील कर दिया है। इस संबंध में पूछे जाने पर उन्होंने बताया कि सांवरिया होटल में गलत गतिविधियो कि शिकायतें मिली थीं। इस पर छापेमारी की गई। होटल चलाने के अनिवार्य मानक के अभिलेख भी दिखा पाए, जिसके चलते होटल को सील कर दिया गया है।

02:19Kanpur Gangrape Case में नया मोड़: आरोपी दारोगा Amit Maurya का लेटर वायरल, बेबस हाईटेक पुलिस!
05:51Meerut Kapsad Ruby Case: पिता से मिलकर रोई रूबी, कोर्ट में बताया Paras Som की करतूत
02:32फास्ट फूड मतलब मौत! दिमाग में बनी थी गांठें, बर्गर-नूडल्स ने ली एक और जान
03:03SC on Kuldeep Sengar : SC से कुलदीप सेंगर मिला झटका, उन्नाव रेप केस पीड़िता ने बताया आगे का इरादा
04:25Unnao Rape Case: कौन है Kuldeep Sengar के समर्थन में आई ये महिला आई, क्या-क्या कहा
04:08पीएम मोदी ने लखनऊ में राष्ट्र प्रेरणा स्थल का उद्घाटन किया | देखें ऐतिहासिक पल
03:14सजा निलंबित फिर भी जेल में रहेंगे कुलदीप सिंह सेंगर, क्यों अधूरी रह गई रिहाई
03:04बंद कमरे में 52 ब्राह्मण विधायक! यूपी की राजनीति में क्या पक रहा है?
03:15उन्नाव केस में कुलदीप सिंह सेंगर की उम्रकैद पर लगी रोक! जानिए क्यों ?
04:55अवैध संबंध का शक: पति ने पत्नी की मफलर से गला दबाकर हत्या की, वाराणसी से खौफनाक मामला