ड्यूटी पर वापस जा रहे सेना के जवान की सड़क हादसे में मौत, अवकाश पर आया था अपने घर

ड्यूटी पर वापस जा रहे सेना के जवान की सड़क हादसे में मौत, अवकाश पर आया था अपने घर

Published : Jun 01, 2022, 03:22 PM IST

उन्नाव में सेना का एक जवान बीते दिनों अपने घर छुट्टी पर आया था। छुट्टी खत्म होते ही बीती देर रात वह ट्रेन से दिल्ली जाने के लिए घर से निकला था। रास्ते में ही एक तेज रफ्तार बोलेरो ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी टक्कर लगते ही सड़क हादसे में सेना के जवान की मौके पर ही मौत हो गई।

उन्नाव : यूपी के उन्नाव में सेना का एक जवान बीते दिनों अपने घर छुट्टी पर आया था। छुट्टी खत्म होते ही बीती देर रात वह ट्रेन से दिल्ली जाने के लिए घर से निकला था। रास्ते में ही एक तेज रफ्तार बोलेरो ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी टक्कर लगते ही सड़क हादसे में सेना के जवान की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मिले आईडी कार्ड के आधार पर घटना की जानकारी परिजनों को दी तो कोहराम मच गया। उधर पुलिस ने इसकी जानकारी दिल्ली में वायु सेना के अफसरों को भी दी है। 

क्या है पूरा मामला
थाना बारासगवर क्षेत्र के अहिरौरा गांव निवासी योगेश सिंह पुत्र राजेश सिंह वर्तमान समय में वायुसेना दिल्ली में (आईएएफ) पद पर तैनात हैं। बीते दिनों बाद छुट्टियां लेकर घर आए थे छुट्टियां समाप्त होने पर वह वापस ड्यूटी को ज्वाइन करने जा रहे थे,देर रात बारह बजे लाल कुआं ऊंचगांव मार्ग पर सामने से आ रही एक तेज रफ्तार बोलेरो ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी टक्कर लगते ही योगेश के सिर में लगा हेलमेट दूर जा गिरा। गंभीर चोट आने से सेना के जवान की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई है। उधर रात्रि गश्त कर रही पुलिस को घटना की जानकारी हुई मौके पर पहुंची पुलिस ने बोलेरो को पकड़ लिया है।

आईडी कार्ड से हुई सैनिक की पहचान
एक्सीडेंट के बाद योगेश के पास से मिला आईडी कार्ड के आधार पर घटना की जानकारी पुलिस ने परिजनों को दी हैष जिसके बाद सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। हादसे की जानकारी पुलिस ने दिल्ली में विभाग को दी है। बताया जा रहा है कि वायु सेना के अफसरों के आने के बाद सेना के जवान को अंतिम विदाई दी जाएगी।

02:19Kanpur Gangrape Case में नया मोड़: आरोपी दारोगा Amit Maurya का लेटर वायरल, बेबस हाईटेक पुलिस!
05:51Meerut Kapsad Ruby Case: पिता से मिलकर रोई रूबी, कोर्ट में बताया Paras Som की करतूत
02:32फास्ट फूड मतलब मौत! दिमाग में बनी थी गांठें, बर्गर-नूडल्स ने ली एक और जान
03:03SC on Kuldeep Sengar : SC से कुलदीप सेंगर मिला झटका, उन्नाव रेप केस पीड़िता ने बताया आगे का इरादा
04:25Unnao Rape Case: कौन है Kuldeep Sengar के समर्थन में आई ये महिला आई, क्या-क्या कहा
04:08पीएम मोदी ने लखनऊ में राष्ट्र प्रेरणा स्थल का उद्घाटन किया | देखें ऐतिहासिक पल
03:14सजा निलंबित फिर भी जेल में रहेंगे कुलदीप सिंह सेंगर, क्यों अधूरी रह गई रिहाई
03:04बंद कमरे में 52 ब्राह्मण विधायक! यूपी की राजनीति में क्या पक रहा है?
03:15उन्नाव केस में कुलदीप सिंह सेंगर की उम्रकैद पर लगी रोक! जानिए क्यों ?
04:55अवैध संबंध का शक: पति ने पत्नी की मफलर से गला दबाकर हत्या की, वाराणसी से खौफनाक मामला