सांसद साक्षी महाराज ने की पीएम मोदी की तारीफ, कहा- परिवार की राजनीति करने वाले आज हाशिए पर चले गए

सांसद साक्षी महाराज ने की पीएम मोदी की तारीफ, कहा- परिवार की राजनीति करने वाले आज हाशिए पर चले गए

Published : Aug 13, 2022, 03:22 PM IST

उन्नाव सांसद साक्षी महाराज ने पीएम नरेंद्र मोदी की तारीफ की। विपक्ष पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि परिवार की राजनीति करने वाले आज हाशिए पर चले गए हैं। 

आजादी के अमृत महोत्सव को लेकर देश में हर घर तिरंगा लगाने की मुहिम चल रही है। इसी क्रम में आज उन्नाव के फायरब्रांड सांसद साक्षी महाराज भाजयुमो की रैली में शामिल हुए। यह रैली गांधी नगर तिराहे से होकर हरदोई पुल तक पहुंची। तिरंगा यात्रा के दौरान मौजूद लोगों भारत माता की जय, वंदे मातरम् के नारे लगाये। यात्रा में सदर विधायक पंकज गुप्ता समेत भाजपा जिलाध्यक्ष समेत अन्य लोग शामिल हुए।
सांसद साक्षी महाराज ने तिरंगा यात्रा के दौरान बताया कि तिरंगा एकमात्र झंडा नहीं है\ तिरंगा इस राष्ट्र का प्रतीक है और मैं सौभाग्यशाली हूं उस उन्नाव से सांसद हूं। जहां के अमर शहीद गुलाब सिंह लोधी ने लखनऊ के झंडा पार्क में अंग्रेजों को ललकारते हुए यह तिरंगा झंडा फहराया था। भारत माता की जय का नारा लगाया था और मैं विश्व के उस सबसे बड़ी लोकतांत्रिक पार्टी का मेंबर पार्लियामेंट हूं। जब कुछ दरिंदों ने श्रीनगर के लाल चौक मैं तिरंगा फायराने की चुनौती दी थी तो तत्कालीन हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ मुरली मनोहर जोशी जी मोदी जी हम सब लोग उन दिनों में मथुरा से सांसद होता था वहां तिरंगा फहराने के लिए गया था।

सांसद ने कहा कि आज मैं भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र भाई मोदी का हृदय से बहुत-बहुत धन्यवाद करूंगा कि सारे के सारे हिंदुस्तान में क्या गली क्या कूचा क्या घर क्या दुकान क्या मकान क्या गाड़ी क्या मोटरसाइकिल क्या साइकिल क्या स्कूटर सब जगह तिरंगा ही तिरंगा दिखाई दे रहा है क्योंकि हम राष्ट्र की राजनीति करने वाले हैं।जो लोग जाति की राजनीति करते थे हाशिए पर पहुंच गये- साक्षी महाराज ने कहा कि मोदी जी ने राष्ट्रवाद को इतना प्रखर कर दिया कि आज तक जो  राष्ट्र का विरोध करते रहे परिवार की राजनीति करते रहे जाति राजनीति करते रहे वह सारे के सारे लोग हाशिए पर पहुंच गए हैं और मोदी और इतना बड़ा कर विचार कर रहा है कि मोदी जी को सबसे बड़ा नेता बनाया जाए कि विश्व में युद्ध नहीं होना चाहिए। इस बात का भी नेतृत्व भारत करेगा इससे बड़ा काम कोई हो नहीं सकता तो हम लोगों ने एक एक दिन में तीन तीन चार चार तिरंगा यात्रा निकल रही है। आज सदर विधायक पंकज गुप्ता, जिला अध्यक्ष श्रीकांत कटियार, भानु पूर्व युवा मोर्चा के अध्यक्ष मौजूद रहें।

02:19Kanpur Gangrape Case में नया मोड़: आरोपी दारोगा Amit Maurya का लेटर वायरल, बेबस हाईटेक पुलिस!
05:51Meerut Kapsad Ruby Case: पिता से मिलकर रोई रूबी, कोर्ट में बताया Paras Som की करतूत
02:32फास्ट फूड मतलब मौत! दिमाग में बनी थी गांठें, बर्गर-नूडल्स ने ली एक और जान
03:03SC on Kuldeep Sengar : SC से कुलदीप सेंगर मिला झटका, उन्नाव रेप केस पीड़िता ने बताया आगे का इरादा
04:25Unnao Rape Case: कौन है Kuldeep Sengar के समर्थन में आई ये महिला आई, क्या-क्या कहा
04:08पीएम मोदी ने लखनऊ में राष्ट्र प्रेरणा स्थल का उद्घाटन किया | देखें ऐतिहासिक पल
03:14सजा निलंबित फिर भी जेल में रहेंगे कुलदीप सिंह सेंगर, क्यों अधूरी रह गई रिहाई
03:04बंद कमरे में 52 ब्राह्मण विधायक! यूपी की राजनीति में क्या पक रहा है?
03:15उन्नाव केस में कुलदीप सिंह सेंगर की उम्रकैद पर लगी रोक! जानिए क्यों ?
04:55अवैध संबंध का शक: पति ने पत्नी की मफलर से गला दबाकर हत्या की, वाराणसी से खौफनाक मामला