घर से 500 मीटर दूर खेत में मिला दलित युवती का शव, परिजनों ने बेटी के साथ दुष्कर्म का लगाया गंभीर आरोप

घर से 500 मीटर दूर खेत में मिला दलित युवती का शव, परिजनों ने बेटी के साथ दुष्कर्म का लगाया गंभीर आरोप

Published : Aug 23, 2022, 02:10 PM IST

यूपी के जिले उन्नाव में घर से 500 मीटर दूर खेत में एक दलित युवती का शव मिला है। परिजनों का आरोप है कि बेटी के साथ दुष्कर्म कर हत्या कर दी गई है। इतना ही नहीं युवती के मुंह से झांग भी निकलता पाया गया है।

उन्नाव: उत्तर प्रदेश के जिले उन्नाव में दलित युवती का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। यह घटना सोमवार की देर रात की बताई जा रही है। ऐसा बताया जा रहा है कि युवती घर से शौच के लिए अकेली निकली थी फिर उसके बाद घर वापस नहीं आई। उसका शव घर से करीब 500 मीटर दूर खेत पर मिला है। परिजनों का आरोप है कि उनकी बेटी के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम देने के बाद आरोपियों ने युवती की हत्या कर दी। युवती के मुंह से झांग निकलता भी पाया गया है। इतना ही नहीं परिजनों का कहना है कि युवती के हाथ-पैर उसके दुपट्टे से बांधकर घटना को अंजाम दिया। इस मामले की सूचना पर घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है और कहा है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति साफ होगी। यह मामला शहर के हसनगंज कोतवाली क्षेत्र के चिरियारी गांव का है।

02:19Kanpur Gangrape Case में नया मोड़: आरोपी दारोगा Amit Maurya का लेटर वायरल, बेबस हाईटेक पुलिस!
05:51Meerut Kapsad Ruby Case: पिता से मिलकर रोई रूबी, कोर्ट में बताया Paras Som की करतूत
02:32फास्ट फूड मतलब मौत! दिमाग में बनी थी गांठें, बर्गर-नूडल्स ने ली एक और जान
03:03SC on Kuldeep Sengar : SC से कुलदीप सेंगर मिला झटका, उन्नाव रेप केस पीड़िता ने बताया आगे का इरादा
04:25Unnao Rape Case: कौन है Kuldeep Sengar के समर्थन में आई ये महिला आई, क्या-क्या कहा
04:08पीएम मोदी ने लखनऊ में राष्ट्र प्रेरणा स्थल का उद्घाटन किया | देखें ऐतिहासिक पल
03:14सजा निलंबित फिर भी जेल में रहेंगे कुलदीप सिंह सेंगर, क्यों अधूरी रह गई रिहाई
03:04बंद कमरे में 52 ब्राह्मण विधायक! यूपी की राजनीति में क्या पक रहा है?
03:15उन्नाव केस में कुलदीप सिंह सेंगर की उम्रकैद पर लगी रोक! जानिए क्यों ?
04:55अवैध संबंध का शक: पति ने पत्नी की मफलर से गला दबाकर हत्या की, वाराणसी से खौफनाक मामला