जिला प्रशासन ने पॉलिथीन के खिलाफ चलाया सख्त अभियान, छापेमारी के बाद दर्जनभर दुकानदारों के खिलाफ हुई कार्रवाई

जिला प्रशासन ने पॉलिथीन के खिलाफ चलाया सख्त अभियान, छापेमारी के बाद दर्जनभर दुकानदारों के खिलाफ हुई कार्रवाई

Published : May 30, 2022, 06:48 PM IST

यूपी के उन्नाव जिले में पॉलिथीन के खिलाफ सख्त अभियान चलाया गया। जहां छापेमारी के बाद दर्जनभर दुकानों के खिलाफ कार्रवाई की गई। इस अभियान में करीब  3 क्विंटल से ज्यादा पॉलिथीन को जब्त किया गया। साथ ही करीब 28 हजार रुपए का जुर्माना वसूला गया। 

उन्नाव: उत्तर प्रदेश के जिले उन्नाव में प्रतिबंधित पॉलिथीन के खिलाफ सोमवार को एसडीएम सदर और पालिका कर्मचारियों के संयुक्त टीम द्वारा अभियान चलाया गया। शहर के मुख्य बाजार में चलाए गए अभियान में कई दुकानों पर प्रतिबंधित पॉलिथीन दुकानदार बेचते मिले। वहीं छापेमारी की सूचना मिलते ही कई दुकानदार दुकानों का शटर गिरा कर भाग निकले है। अलग-अलग दुकानों में छापेमारी कर कई किलो प्रतिबंधित पॉलिथीन बरामद की गई है, कुछ दुकानदारों से जुर्माना भी वसूला गया है। उप जिलाधिकारी सदर कार्यवाहक नगर पालिका ईओ सत्यप्रिय सिंह सोमवार को नगर पालिका के कर्मचारियों के साथ बड़े चौराहा स्थित दोनों ओर दुकानों में पहुंचकर प्रतिबंधित पॉलिथीन खिलाफ अभियान चलाया। 

कई जनरल स्टोर और कपड़ों की दुकान में प्रतिबंधित पॉलिथीन छापेमारी करने वाली टीम ने बरामद किया। एसडीएम द्वारा की जा रही छापेमारी की सूचना शहर के बाजार में मिलते ही आधे से ज्यादा दुकानदार शटर गिरा कर भाग निकले। करीब एक दर्जन से अधिक दुकानों में छापेमारी कर कई किलो पॉलिथीन बरामद की है। इसके साथ ही 28 हजार से अधिक रुपए का जुर्माना भी वसूला गया है। एसडीएम सत्यप्रिय सिंह ने बताया कि पॉलिथीन के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। पहले भी दुकानदारों को इसके प्रति जागरूक किया गया है कि वह बाजारों में उपलब्ध झोले ही खरीदें। यदि नहीं मानते हैं तो उनके खिलाफ कानूनी कार्यवाही भी की जाएगी।

02:19Kanpur Gangrape Case में नया मोड़: आरोपी दारोगा Amit Maurya का लेटर वायरल, बेबस हाईटेक पुलिस!
05:51Meerut Kapsad Ruby Case: पिता से मिलकर रोई रूबी, कोर्ट में बताया Paras Som की करतूत
02:32फास्ट फूड मतलब मौत! दिमाग में बनी थी गांठें, बर्गर-नूडल्स ने ली एक और जान
03:03SC on Kuldeep Sengar : SC से कुलदीप सेंगर मिला झटका, उन्नाव रेप केस पीड़िता ने बताया आगे का इरादा
04:25Unnao Rape Case: कौन है Kuldeep Sengar के समर्थन में आई ये महिला आई, क्या-क्या कहा
04:08पीएम मोदी ने लखनऊ में राष्ट्र प्रेरणा स्थल का उद्घाटन किया | देखें ऐतिहासिक पल
03:14सजा निलंबित फिर भी जेल में रहेंगे कुलदीप सिंह सेंगर, क्यों अधूरी रह गई रिहाई
03:04बंद कमरे में 52 ब्राह्मण विधायक! यूपी की राजनीति में क्या पक रहा है?
03:15उन्नाव केस में कुलदीप सिंह सेंगर की उम्रकैद पर लगी रोक! जानिए क्यों ?
04:55अवैध संबंध का शक: पति ने पत्नी की मफलर से गला दबाकर हत्या की, वाराणसी से खौफनाक मामला