जिला अस्पताल में इलाज के नाम पर चल रहा वसूली का खेल, तीमारदारों ने जमकर काटा हंगामा

जिला अस्पताल में इलाज के नाम पर चल रहा वसूली का खेल, तीमारदारों ने जमकर काटा हंगामा

Published : Jul 08, 2022, 05:08 PM IST

उन्नाव में जिला अस्पताल में इलाज के नाम पर वसूली का खेल सामने आया है। जांच के लिए यहां ढाई सौ रुपए वसूली की बात सामने आने पर तीमारदारों ने जमकर हंगामा किया। धरना शुरु होने के बाद मामला सीएमओ तक पहुंचा। 

उन्नाव: उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ओर स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर बेहद सख्त है। एक माह पहले उन्नाव जिला अस्पताल का निरीक्षण कर स्वास्थ्य सुविधाओं की हकीकत जानी थी। सीएमओ को स्वास्थ्य सुविधाओं को ओर दुरस्त करने की बात कही थी। लेकिन उन्नाव के महिला जिला अस्पताल में डाक्टरों के संरक्षण में ब्लड जांच कराने के लिए ढाई सौ रुपये वसूली का मामला सामने आने के बाद पीड़ित के परिजन धरने पर बैठ गए। मामला सीएमओ तक पहुँचा तो जांच करने पहुँचे एसीएमओ ने बताया कि मामले में सत्यता पाई गई है कार्यवाही की जाएगी। 

महिला जिला अस्पताल में पहुँचे पूरन नगर निवासी विष्णु त्रिपाठी ने बताया कि वह अपनी पत्नी की जांच कराने जिला अस्पताल गए थे। जहां महिला डाक्टर ने पत्नी की बीमारी को देखते हुए ब्लड जांच कराने की बात कही। इस पर वह लैब में पहुँचने पर जांच करने से मना कर दिया गया। इसी दौरान डॉक्टर की करीबी अस्पताल की मौजूद स्टाफ कर्मी माया ने ढाई सौ रुपये की मांग की ओर रुपये ले लिया। पैसे की जानकारी विष्णु के भाई को हुई तो महिला जिला अस्पताल पहुँच कर धरना दे दिया। धरना देने की जानकारी सीएमओ डॉक्टर सत्य प्रकाश को भी इसके बाद उन्होंने अस्पताल में मौजूद एसीएमओ डॉ आर के गौतम को मौके पर भेजा। एसीएमओ ने जांच पड़ताल की तो संज्ञान में आया कि स्टाफ कर्मी में ब्लड जांच के नाम पर पैसे लिए है। उन्होंने बताया कि जांच पड़ताल की गई है कर्मी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

02:19Kanpur Gangrape Case में नया मोड़: आरोपी दारोगा Amit Maurya का लेटर वायरल, बेबस हाईटेक पुलिस!
05:51Meerut Kapsad Ruby Case: पिता से मिलकर रोई रूबी, कोर्ट में बताया Paras Som की करतूत
02:32फास्ट फूड मतलब मौत! दिमाग में बनी थी गांठें, बर्गर-नूडल्स ने ली एक और जान
03:03SC on Kuldeep Sengar : SC से कुलदीप सेंगर मिला झटका, उन्नाव रेप केस पीड़िता ने बताया आगे का इरादा
04:25Unnao Rape Case: कौन है Kuldeep Sengar के समर्थन में आई ये महिला आई, क्या-क्या कहा
04:08पीएम मोदी ने लखनऊ में राष्ट्र प्रेरणा स्थल का उद्घाटन किया | देखें ऐतिहासिक पल
03:14सजा निलंबित फिर भी जेल में रहेंगे कुलदीप सिंह सेंगर, क्यों अधूरी रह गई रिहाई
03:04बंद कमरे में 52 ब्राह्मण विधायक! यूपी की राजनीति में क्या पक रहा है?
03:15उन्नाव केस में कुलदीप सिंह सेंगर की उम्रकैद पर लगी रोक! जानिए क्यों ?
04:55अवैध संबंध का शक: पति ने पत्नी की मफलर से गला दबाकर हत्या की, वाराणसी से खौफनाक मामला