उन्नाव: डीएम-एसपी ने समाधान दिवस पर सुनी शिकायत, चकबंदी अधिकारी को लगाई फटकार

उन्नाव: डीएम-एसपी ने समाधान दिवस पर सुनी शिकायत, चकबंदी अधिकारी को लगाई फटकार

Published : Aug 20, 2022, 04:51 PM IST

संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन बांगरमऊ तहसील सभागार में किया गया। इस दौरान वहां जिलाधिकारी और एसपी ने लोगों की समस्याओं को सुना। कई समस्याओं का यहां मौके पर ही निस्तारण भी करवाया गया। 

उन्नाव में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन शनिवार को बांगरमऊ तहसील सभागार में किया गया। जिलाधिकारी अपूर्वा दुबे और पुलिस अधीक्षक दिनेश त्रिपाठी पहुंचे तहसील सभागार जहां जनता की फरियाद सुनी। इस दौरान उनके सामने कुल 137 मामले आए जिनमें 11 का मौके पर निस्तारण कराया। सेफ शिकायतों को संबंधित अधिकारियों को सौंपते हुए सख्त निर्देश दिया कि इसका समय पर गुणवत्तापूर्ण निस्तारण कराया जाए। अधिकांश मामले चकबंदी विभाग से संबंधित उन्होंने चकबंदी अधिकारी को फटकार लगाते हुए मामलों का जल्द से जल्द निस्तारण कराने के निर्देश दिए। 
वहीं जिलाधिकारी ने पैमाइश एवं भूमि विवाद से संबंधित मामलों में कहा कि राजस्व व पुलिस की संयुक्त टीम मौका मुआयना करके सही व्यक्ति को तत्काल राहत दिलाएं। समय से हर किसी की शिकायत का समाधान सरकार की प्राथमिकता है। सभी अधिकारी इस बात का ख्याल रखें।उन्होंने पिछले संपूर्ण समाधान दिवस में आई शिकायतों के निस्तारण की भी समीक्षा की। उन्होंने सख्त लहजे में कहा कि अगर निस्तारण में अनावश्यक विलंब हुआ या निस्तारण सही नहीं पाया गया तो संबंधित अधिकारी की जवाबदेही तय की जाएगी। पुलिस अधीक्षक दिनेश तिर्पाठी ने भी पुलिस से संबंधित मामलों को सुना और मातहतों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस अवसर पर CMO उन्नाव,एसडीएम उदित नारायण सेंगर,सीओ पकज कुमार सिंह, , दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद थे।

02:19Kanpur Gangrape Case में नया मोड़: आरोपी दारोगा Amit Maurya का लेटर वायरल, बेबस हाईटेक पुलिस!
05:51Meerut Kapsad Ruby Case: पिता से मिलकर रोई रूबी, कोर्ट में बताया Paras Som की करतूत
02:32फास्ट फूड मतलब मौत! दिमाग में बनी थी गांठें, बर्गर-नूडल्स ने ली एक और जान
03:03SC on Kuldeep Sengar : SC से कुलदीप सेंगर मिला झटका, उन्नाव रेप केस पीड़िता ने बताया आगे का इरादा
04:25Unnao Rape Case: कौन है Kuldeep Sengar के समर्थन में आई ये महिला आई, क्या-क्या कहा
04:08पीएम मोदी ने लखनऊ में राष्ट्र प्रेरणा स्थल का उद्घाटन किया | देखें ऐतिहासिक पल
03:14सजा निलंबित फिर भी जेल में रहेंगे कुलदीप सिंह सेंगर, क्यों अधूरी रह गई रिहाई
03:04बंद कमरे में 52 ब्राह्मण विधायक! यूपी की राजनीति में क्या पक रहा है?
03:15उन्नाव केस में कुलदीप सिंह सेंगर की उम्रकैद पर लगी रोक! जानिए क्यों ?
04:55अवैध संबंध का शक: पति ने पत्नी की मफलर से गला दबाकर हत्या की, वाराणसी से खौफनाक मामला