लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराकर पलटी

लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराकर पलटी

Published : Aug 03, 2022, 01:09 PM IST

यूपी के उन्नाव जिले में लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा हो गया। जिसमें दो महिला समेत छह लोग गंभीर रूप से घायल है। यह दुर्घटना तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराने के बाद पलट गई। सभी घायलों को गंभीर हालत में बांगरमऊ अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

उन्नाव: उत्तर प्रदेश के जिले उन्नाव में लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर बुधवार को भीषण सड़क हादसा हो गया। शहर के बेहटा मुजावर थाना क्षेत्र इलाके के एक्सप्रेसवे की पुलिया नंबर 247 के पास एक तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराकर पलट गई। इस भीषण सड़क हादसे में कार में सवार 2 महिला समेत छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंचे यूपीडा कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला। सभी घायलों को गंभीर हालत में बांगरमऊ अस्पताल में भर्ती कराया। यहां से सभी घायलों की हालत गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार कर जिला अस्पताल रेफर कर दिया। घटनास्थल पर पहुंची बेहटा मुजावर पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। इस हादसे में अनुराधा पत्नी सुधीर पांडे, योगेश पुत्र मानसिंह, सोनी मिश्रा पत्नी धीरू मिश्रा, राकेश मौर्या, शैलेंद्र पुत्र शिव कुमार शामिल है। सभी लोग बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र इलाके के रहने वाले बताए जा रहे हैं। जो किसी काम से सुबह लखनऊ की ओर जा रहे थे।

02:19Kanpur Gangrape Case में नया मोड़: आरोपी दारोगा Amit Maurya का लेटर वायरल, बेबस हाईटेक पुलिस!
05:51Meerut Kapsad Ruby Case: पिता से मिलकर रोई रूबी, कोर्ट में बताया Paras Som की करतूत
02:32फास्ट फूड मतलब मौत! दिमाग में बनी थी गांठें, बर्गर-नूडल्स ने ली एक और जान
03:03SC on Kuldeep Sengar : SC से कुलदीप सेंगर मिला झटका, उन्नाव रेप केस पीड़िता ने बताया आगे का इरादा
04:25Unnao Rape Case: कौन है Kuldeep Sengar के समर्थन में आई ये महिला आई, क्या-क्या कहा
04:08पीएम मोदी ने लखनऊ में राष्ट्र प्रेरणा स्थल का उद्घाटन किया | देखें ऐतिहासिक पल
03:14सजा निलंबित फिर भी जेल में रहेंगे कुलदीप सिंह सेंगर, क्यों अधूरी रह गई रिहाई
03:04बंद कमरे में 52 ब्राह्मण विधायक! यूपी की राजनीति में क्या पक रहा है?
03:15उन्नाव केस में कुलदीप सिंह सेंगर की उम्रकैद पर लगी रोक! जानिए क्यों ?
04:55अवैध संबंध का शक: पति ने पत्नी की मफलर से गला दबाकर हत्या की, वाराणसी से खौफनाक मामला