बुजुर्ग दंपति पर भतीजों ने बरपाया कहर और कर दिया घर से बाहर, हैरान करने वाली है वजह

बुजुर्ग दंपति पर भतीजों ने बरपाया कहर और कर दिया घर से बाहर, हैरान करने वाली है वजह

Published : Aug 25, 2022, 12:37 PM ISTUpdated : Aug 25, 2022, 04:14 PM IST

उन्नाव जनपद में एक बुजुर्ग दंपत्ति को उनके सगे भतीजों ने पीट-पीटकर घर से बाहर निकाल दिया। इसके बाद बुजुर्ग दंपत्ति ने मामले में थाने पहुंचकर पुलिस से मदद की गुहार लगाई है। 

उन्नाव जनपद के बेहटा मुजावर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम अरगूपुर नौसारा में बुजुर्ग दंपति को उनके सगे भतीजे ने पीट पीटकर घर से बाहर निकाल दिया है। जिसके बाद बुजुर्ग दंपति को उनका घर वापस मिल सके इसके लिए बेहटा मुजावर पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है। दरअसल उनके सगे भतीजे ने मकान पर कब्जा कर रखा है जिसके बाद यह सीढ़ियों पर रहने को मजबूर हो गए हैं। 

बुजुर्ग दंपति के मुताबिक बड़े भाई जब तक जिंदा थे, तब तक ऐसी कोई स्थिति नहीं आई। हम दोनों भाई अपना आधा आधा हिस्सा बांट कर अपना मकान अलग-अलग बनवाया था। जिसमें पिछले 70 सालों से मैं निवास करता चला आ रहा हूं। ना तो कभी कोई ऐसी दिक्कत हुई, और ना ही हम दोनों भाइयों के बीच न कोई विवाद हुआ। बुजुर्ग दंपति को सरकार की तरफ से 1 बीघा भूमि का पट्टा दिया गया है। जिसमें भतीजे अपना आधा हिस्सा मांग रहे थे, जिसका बुजुर्ग दंपति ने विरोध किया तब भतीजे ने बदसलूकी की और उन्हें घर से निकाल दिया। जिसके बाद बुजुर्ग दंपति पुलिस से न्याय की गुहार लगा रहे हैं।

02:19Kanpur Gangrape Case में नया मोड़: आरोपी दारोगा Amit Maurya का लेटर वायरल, बेबस हाईटेक पुलिस!
05:51Meerut Kapsad Ruby Case: पिता से मिलकर रोई रूबी, कोर्ट में बताया Paras Som की करतूत
02:32फास्ट फूड मतलब मौत! दिमाग में बनी थी गांठें, बर्गर-नूडल्स ने ली एक और जान
03:03SC on Kuldeep Sengar : SC से कुलदीप सेंगर मिला झटका, उन्नाव रेप केस पीड़िता ने बताया आगे का इरादा
04:25Unnao Rape Case: कौन है Kuldeep Sengar के समर्थन में आई ये महिला आई, क्या-क्या कहा
04:08पीएम मोदी ने लखनऊ में राष्ट्र प्रेरणा स्थल का उद्घाटन किया | देखें ऐतिहासिक पल
03:14सजा निलंबित फिर भी जेल में रहेंगे कुलदीप सिंह सेंगर, क्यों अधूरी रह गई रिहाई
03:04बंद कमरे में 52 ब्राह्मण विधायक! यूपी की राजनीति में क्या पक रहा है?
03:15उन्नाव केस में कुलदीप सिंह सेंगर की उम्रकैद पर लगी रोक! जानिए क्यों ?
04:55अवैध संबंध का शक: पति ने पत्नी की मफलर से गला दबाकर हत्या की, वाराणसी से खौफनाक मामला