मन की बात कार्यक्रम से डिजिटल मैन के नाम से चर्चा में आए ओम प्रकाश सिंह, जिलाधिकारी ने किया सम्मानित

मन की बात कार्यक्रम से डिजिटल मैन के नाम से चर्चा में आए ओम प्रकाश सिंह, जिलाधिकारी ने किया सम्मानित

Published : Aug 31, 2022, 02:01 PM IST

यूपी के जिले उन्नाव में पीएम मोदी की मन की बात के कार्यक्रम से डिजिटल मैन की चर्चा में आए ओम प्रकाश सिंह को उन्नाव जिलाधिकारी ने सम्मानित किया। ओम प्रकाश सिंह को पीएम मोदी ने 92वीं मन की बात कार्यक्रम के दौरान डिजिलटल मैन के नाम से संबोधित किया था।

उन्नाव: उत्तर प्रदेश के जिले उन्नाव में प्रधानमंत्री की मन की बात कार्यक्रम से डिजिटल मैन के नाम से चर्चा में आए ओम प्रकाश सिंह को उन्नाव जिलाधिकारी अपूर्वा दुबे द्वारा कैम्प कार्यालय में शॉल ओढ़ाकर व पुष्प गुच्छ भेंटकर सम्मानित किया गया। शहर की तहसील हसनगंज के मेहदीखेड़ा निवासी ओम प्रकाश सिंह को 92वीं मन की बात कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री द्वारा डिजिटल मैन के नाम से सम्बोधित किया गया था। ओम प्रकाश सिंह ने हसनगंज ब्लाक के करीब 300 लोगों को इन्टरनेट (आप्टिकल फाइबर) के माध्यम से जोड़ रखा है। उन्होंने इस कार्य की शुरुआत वर्ष 2019 में की थी। अब तक उन्होंने अपने गांव में 1000 से अधिक इन्टरनेट कनेक्शन दिए है। उन्होंने गांव के कॉमन सर्विस सेन्टर के पास निःशुल्क वाई-फाई जोन बनाया है, जिससे आस-पास के लोगों को निःशुल्क इन्टरनेट की सुविधा मिल रही है। उन्होंने अपने काम को इतना बढ़ा लिया है कि उनके यहां आज 20 से अधिक लोगों को रोजगार भी मिल रहा है। उन्होंने हसनगंज के समस्त सरकारी संस्थानों को ऑप्टिकल फाइबर के माध्यम से जोड़ रखा है। इस कार्य के साथ-साथ श्री सिंह टेलीमेडिसिन तथा टेली लॉ का काम भी करते है। उक्त कार्य को लेकर प्रदेश के मुख्यमंत्री द्वारा भी उनके कार्य की प्रशंसा की गयी है।

कैम्प कार्यालय में जिलाधिकारी से मुलाकात के दौरान ओम प्रकाश सिंह ने बताया कि उन्होंने हमनगंज फार्मट प्रोड्यूसर कम्पनी लिमिटेड नामक एफपीओ गठित किया है, जिसका मुख्य लक्ष्य किसानों को डिजिटलाईज करना है। उनके द्वारा कृषि संचार हेतु फण्ड एवं मशीनटी आदि के सम्बन्ध में डीएम से प्रस्ताव रखे गए है। जिसको लेकर डीएम ने आश्वस्त किया कि प्रशासनिक स्तर पर उनकी हर संभव मदद की जाएगी। ओम प्रकाश के द्वारा रखे गए सुझावों/ प्रस्तावों का संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि जनपद स्तर पर एक टीम गठित की जाएगी जो क्षेत्र में जाकर कार्य को देखेगी। ओम प्रकाश सिंह ने अपने इस सराहनीय काम से जनपद उन्नाव का नाम गौरवान्वित किया है। जिसके लिए वे बधाई के पात्र है। डीएम ने उनका धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि वे स्वयं उनके क्षेत्र में जाकर उनका कार्य देखेंगी।

02:48BHU में भयानक बवाल के बाद पुलिस का तगड़ा एक्शन, अब बच नहीं पाएंगे उपद्रवी!
04:10“मौलाना महमूद मदनी देश के गद्दार...” Mahmood Madani के ‘Jihad’ वाले बयान पर भड़के Maulana Razvi
10:47“वह दबाव में थे” SIR पर BLO की मौत को लेकर अखिलेश यादव ने Election Commission पर साधा निशाना
03:20Ayodhya में ध्वजारोहण के बाद Mandir में लगी रामभक्तों की भीड़, PM Modi का कर रहे धन्यवाद
05:23Ram Mandir Flag Hoisting: दिव्य अयोध्या में PM Modi का भव्य रोड शो, जमकर बरसे फूल
03:39कौन हैं Noor Alam और Ram lalla से क्या है कनेक्शन? ध्वजारोहण समारोह का मिला Invitation
02:58Ram Mandir ध्वजारोहण से पहले दिव्य-भव्य दिखी रामनगरी Ayodhya, जगमग दिखी हर गली और चौराहा
02:24राम मंदिर ध्वजारोहण: तैयारियां देख श्रद्धालु गदगद, दुल्हन की तरह सजी अयोध्या
02:24Ram Mandir ध्वजारोहण: 'सनातनी कहे PM मोदी को धन्यवाद' क्या बोले Devkinandan Thakur
04:14'बकवास मत करना... पकड़ो तमंचा' बुलंदशहर पुलिस ने रटवाए सवाल, Viral Video ने खोला राज