यूपी के लोगों को बारिश ने दिलाई राहत, आंधी-बारिश के चलते उन्नाव में बीएसएनएल का टावर हुआ टेढ़ा

यूपी के लोगों को बारिश ने दिलाई राहत, आंधी-बारिश के चलते उन्नाव में बीएसएनएल का टावर हुआ टेढ़ा

Published : May 23, 2022, 08:11 PM IST

ठंडी हवाओं से बदला मौसम का मिजाज और बारिश ने दिलाई लोगों को गर्मी से राहत यूपी के सभी जिलों में बारिश होने की आशंका यूपी के कई जिलों को किया गया ऑरेंज अलर्ट

 

मौसम की नेमत अभी बरसती रहेगी. आसमान से आग बरसने का सिलसिला इस हफ्ते गुरुवार तक थमा रहेगा. इस दौरान यूपी के लगभग सभी जिलों में कमोबेश बारिश होती रहेगी. आंधी और बारिश के कारण मौसम ठंडा बना रहेगा. ठंडी हवाओं से मिजाज तर होता रहेगा. मौसम विभाग के अभी तक के अनुमान के मुताबिक गुरुवार के बाद मौसम साफ होने लगेगा और फिर से धीरे-धीरे गर्मी अपने शबाब पर आती जायेगी.

उत्तर प्रदेश के उन्नाव में तूफान ने एक बार फिर लोगों के साथ-साथ इस बार बीएसएनएल मोबाइल टावर टेढ़ा हो गया है, इससे आंधी और तूफान की रफ्तार का अंदाज़ा लगया जा सकता है।  बता दें कि बस्ती के बीच लगे टावर के टेढ़े होने से बढ़ा खतरा मंडरा रहा है।

 हालांकि, जानकारी के लिए बता दें कि जो टावर टेढ़ा हुआ है वो अचलगंज कस्बे के बीच में लगा है, जिससे वहां के लोगों में खौफ की स्थिति पैदा हो गई है।

पिछले दो-तीन दिनों से जारी आंधी-बारिश का सिलसिला गुरुवार तक जारी रहेगा. पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से मौसम में ये बदलाव आया है. आज सोमवार की भोर में भी कई जिलों में बारिश हुई. मेरठ और संभल में तो बारिश हुई ही लेकिन, पश्चिमी यूपी के लगभग सभी जिलों में बारिश की संभावना बनी हुई है. पश्चिमी यूपी के उपर बादलों का जमघट है जो रूक-रूककर बारिश देते रहेंगे. इस दौरान तेज आंधी का भी सामना करना पड़ सकता है. मौसम के इस बदलाव से गर्मी तो गायब हो गयी है लेकिन आंधी-बारिश से जान माल को नुकसान भी उठाना पड़ रहा है. तेज घुमावदार हवा के झोंके पेड़ों को गिरा दे रहे हैं. सूबे में अभी तक कई जानों जा चुकी हैं और संपत्ति को भी नुकसान हुआ है.

 

Azam Khan: जेल में हर रात मौत की दुआ करके सोता था, आसान लगती थी मौत..फिर छलका आजम का दर्द
SP Janman Manifesto: आजम खान ने यूपी चुनाव 2027 को लेकर क्या कहा, किसे बताया गद्दार?
UP Politics VIDEO: सपा-कांग्रेस में सीटों पर खींचतान, इमरान मसूद को ST हसन का जवाब, क्या है 26 सीटों का फॉर्मूला?
Keshav Maurya का SP-Congress पर हमला, बोले- गठबंधन नहीं ठगबंधन है! Akhilesh को भी घेरा
Varanasi में Dev Deepawali का अद्भुत नजारा! लाखों दीयों से जगमगाए घाट, स्वर्ग सी दिखी महादेव की नगरी
Kannauj Horror: टॉयलेट के लिए रुकी स्कूल बस, पीछे से 4 मासूम छात्रों को मौत देकर चला गया ट्रक!
03:46Nazia Elahi Khan Ayodhya: रामलला के दर्शन कर क्या बोलीं नाजिया? बंगाल को लेकर दिया बड़ा बयान
04:15Dhirendra Shastri: बांके बिहारी के दर्शन कर किसे ललकार गए बाबा बागेश्वर? मथुरा को लेकर किया बड़ा ऐलान!
M.Tech बेटे के साथ 5 साल जेल में रहे आजम खान का छलका दर्द, सुनाई आपबीती!
VARANASI Dosa Shop Controversy: पिता की पिटाई के बाद बेटियों का गुस्सा देख उड़ जाएंगे होश!