उन्नाव: कोरोना काल में अनाथ हुए बच्चों को 2 वक्त की रोटी का संकट, वीडियो बनाकर सीएम योगी से लगाई मदद की गुहार

उन्नाव: कोरोना काल में अनाथ हुए बच्चों को 2 वक्त की रोटी का संकट, वीडियो बनाकर सीएम योगी से लगाई मदद की गुहार

Published : Aug 22, 2022, 01:34 PM ISTUpdated : Aug 22, 2022, 03:22 PM IST

उन्नाव जनपद के दो बच्चों ने वीडियो वायरल कर सीएम योगी से मदद की गुहार लगाई है। बच्चों ने बताया कि उनके माता-पिता की मौत कोरोनाकाल के दौरान हो गई थी। उन्हें अभी तक किसी भी सरकारी सुविधा का लाभ नहीं मिला। 

उन्नाव: कोरोना काल के समय एक सरकारी कर्मचारी की कोविड के चलते मौत हो गई थी। कोविड से ही पीड़ित उसकी पत्नी की भी मौत हो गयी थी। करीब डेढ़ साल बीत जाने के बाद भी उनकी मृत्यु के बाद उनके बच्चों को सरकारी योजनाओं का लाभ नही मिल सका है। मृतक कर्मी का एक बेटा ओर बेटी ने सोशल मीडिया पर मार्मिक वीडियो वायरल किया है। जिसमे दोनो बच्चों ने मुख्यमंत्री से अपील की है ओर कलेक्ट्रेट में तैनात एक बाबू पर गम्भीर आरोप लगाए है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। 

उन्नाव मुख्यालय से 30 किलोमीटर दूर बीघापुर में रहने वाले एक सरकारी कर्मचारी की कोरोना काल मे कोविड की चपेट में आने से मौत हो गयी थी। कोविड की बीमारी के चलते ही उसकी पत्नी की मौत हो गई थी। पति-पत्नी की मौत हो जाने के बाद बच्चे अनाथ हो गए। सरकारी कर्मी की मौत हो जाने के बाद सरकार के द्वारा मिलने वाली योजनाओं का लाभ उन बच्चों तक नही पहुँच सका। परेशान अनाथ बच्चों ने अब एक वीडियो वायरल करके मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से गुहार लगाई है। वायरल वीडियो में एक बच्चे ने अपना नाम विराट मिश्रा और बहन का नाम परी मिश्रा बताया है। विराट ने कहा कि उसके पिता बीघापुर में सरकारी कर्मचारी थे। कोरोना काल मे उसके माता पिता की मौत हो गयी थी। उसके बाद से सरकारी योजना का लाभ नही मिल सका। कलेक्ट्रेट में तैनात बाबू अरुण पांडे पर गंभीर आरोप लगाए है। आज हालत यह है कि बच्चों के घर खाने को रोटियां तक नही है। बच्चें स्कूल तक नही जा पा रहे है जिससे उनका भविष्य खराब हो रहा है। बच्चों ने बाबू पर कार्यवाही की मांग करते हुए अपने हक की मांग की है। बच्चों एक यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस सम्बंध में अपर जिलाधिकारी नरेंद्र सिंह से बात की गई तो उन्होंने बताया की मामला संज्ञान में नही है फिर भी जांच कराई जा रही है।

02:19Kanpur Gangrape Case में नया मोड़: आरोपी दारोगा Amit Maurya का लेटर वायरल, बेबस हाईटेक पुलिस!
05:51Meerut Kapsad Ruby Case: पिता से मिलकर रोई रूबी, कोर्ट में बताया Paras Som की करतूत
02:32फास्ट फूड मतलब मौत! दिमाग में बनी थी गांठें, बर्गर-नूडल्स ने ली एक और जान
03:03SC on Kuldeep Sengar : SC से कुलदीप सेंगर मिला झटका, उन्नाव रेप केस पीड़िता ने बताया आगे का इरादा
04:25Unnao Rape Case: कौन है Kuldeep Sengar के समर्थन में आई ये महिला आई, क्या-क्या कहा
04:08पीएम मोदी ने लखनऊ में राष्ट्र प्रेरणा स्थल का उद्घाटन किया | देखें ऐतिहासिक पल
03:14सजा निलंबित फिर भी जेल में रहेंगे कुलदीप सिंह सेंगर, क्यों अधूरी रह गई रिहाई
03:04बंद कमरे में 52 ब्राह्मण विधायक! यूपी की राजनीति में क्या पक रहा है?
03:15उन्नाव केस में कुलदीप सिंह सेंगर की उम्रकैद पर लगी रोक! जानिए क्यों ?
04:55अवैध संबंध का शक: पति ने पत्नी की मफलर से गला दबाकर हत्या की, वाराणसी से खौफनाक मामला