उन्नाव में पहली ही बारिश में खुली नगर पालिका और जिला प्रशासन के दावों की पोल, जगह-जगह जलभराव

उन्नाव में पहली ही बारिश में खुली नगर पालिका और जिला प्रशासन के दावों की पोल, जगह-जगह जलभराव

Published : Jun 30, 2022, 12:22 PM IST

शहर के धवन रोड, नगर पालिका तिराहा, हाकिम टोला गेस्ट हाउस के आसपास, कचौड़ी गली, झंडेश्वर मंदिर, छोटा चौराहा, बड़ा चौराहा, तिकोनिया पार्क, कचहरी, एसपी मार्ग, कल्याणी रोड, श्री नारायण कालेज रोड, गांधी नगर, नरेंद्र नगर, लोक नगर मार्ग आदि स्थानों पर भीषण जलभराव रहा।

उन्नाव में गुरुवार सुबह चार बजे से शुरू हुई उन्नाव में झमाझम बारिश से उन्नाव के लोगों को गर्मी से राहत तो मिली है। लेकिन बरसात में शहर के अधिकांश मुहल्ले जलभराव की चपेट में आ गये। फिर चाहे वह वीआइपी क्षेत्र सिविल डीएम आवास या पुलिस आफिस रहा हो या बड़ा चौराहा, मोती नगर धवन रोड। हर कहीं पर लोगों को सड़कों पर घुटनों तक भरे गंदे पानी के बीच से होकर निकलना पड़ा। यहां तक नगर पालिका कार्यालय के सामने भी सड़क पर भरे पानी से होकर लोगों को गुजरना पड़ा।

शहरवासियों के लिए वैसे यह कोई नई बात नहीं रही। नाले नालियों की नियमित सफाई न होने के कारण बारिश के साथ जलभराव की बात आम हो चुकी है। इसका खामियाजा आम लोगों को भुगतना पड़ रहा है। मजे की बात यह है कि नगर पालिका इतना सब होने के बाद भी स्वच्छता अभियान और नालों को लेकर की जाने वाली सफाई के बड़े-बड़े दावे करती रहती है। जलभराव शहर में इतना हो गया कि कई मोहल्लों में घरो तक पानी पहुँच गया। जलनिकासी की कोई समुचित व्यवस्था नही है। बारिश से पहले पालिका ने नालों की कोई साफ सफाई व्यवस्था सही ढंग से नही कराई। यदि व्यवस्थाएं होती तो आज मुसीबतों का सामना न करना पड़ता।

शहर की सफाई व्यवस्था का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि उन्नाव में बरसात की पहली ही बारिश में ही शहर के वीआइपी इलाकों में डीएम आवास के सामने सड़क पर पानी भर गया। इससे लोगों को गंदे पानी के बीच से होकर गुजरना पड़ा। इसी तरह से पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सामने भी जलभराव हो गया। इससे एसपी कार्यालय से गुजरने वाले आम लोग ओर फरियादियों और पुलिस अधिकारी, कर्मचारी को समस्या का सामना करना पड़ा। शहर के प्रमुख मार्ग बड़ा चौराहा से छोटा चौराहा और मोती नगर ओवरब्रिज से आइबीपी चौराहा तक बारिश के बाद से सड़क पर पानी कुछ इस तरह से भरा रहा कि तालाब जैसा नजारा बन गया। इस बीच पैदल चलने वाले लोगों को रास्ता बदलना पड़ा। कई बाइक सवारों की बाइक में पानी जाने से स्टार्ट नही हो सकी। मुसीबतों का सामना करना पड़ा। 

04:02Karwa Chauth 2026: लखनऊ के बाजारों में रौनक, लेकिन महंगाई ने बिगाड़ा बजट?
02:58"Yogi जी हमें बचा लो" बदायूं में मोबाइल टावर पर चढ़े 2 लोग! नीचे मचा हड़कंप, क्या है पूरा मामला?
UP ME CHAND KAB NIKLEGA? यूपी में आपके शहर में कब निकलेगा चांद? जानें टाइम। KARWA CHAUTH 2026
Rahul Gandhi Accident: राहुल गांधी के काफिले का भीषण एक्सीडेंट! 5 गाड़ियां और एंबुलेंस टकराईं
03:13इस्लाम कबूल करने की बात क्यों कह गए आकाश अग्रवाल? कौन हैं सपा प्रत्याशी?
04:00'सब बेईमान सब पकड़े जाएं' Ram Mandir चंदा चोरी पर बरसे Kalpatri Maharaj
Exclusive Interview : अयोध्या राम मंदिर निर्माण पर Nripendra Mishra से खास बातचीत | Rajesh Kalra
03:05लखनऊ कोचिंग सेंटर आग मामले की 15 रूह कंपाने वाली तस्वीरें, हर तरफ तबाही ही तबाही
04:49ATS ने धर दबोचे 2 संदिग्ध आतंकी, माता-पिता बोले- अगर देश से की गद्दारी तो दे दो सजा!
02:50गो माता पर इस मुस्लिम ने कही हिंदुओं के दिल की बात, Modi-Yogi से की डिमांड। Syed Saif Abbas