अभय पटेल की कामयाबी को लेकर उनके परिजनों के साथ ही गुरुजनों में भी खुशी है।इस दौरान अभय की कामयाबी पर माता पिता और गुरुजनों ने फूल माला पहनाकर और मिठाई खिलाकर अभय को मुबारकबाद दी।
हरदोई: कड़ी मेहनत और लगन से पढ़ाई करने वाले अभय पटेल ने यूपी बोर्ड की परीक्षा में दसवां स्थान हासिल करने पर इसका श्रेय अपने माता पिता और गुरुजनों को दिया है।अभय पटेल भविष्य में चिकित्सक बनकर लोगों की सेवा करना चाहते हैं। अभय पटेल की कामयाबी को लेकर उनके परिजनों के साथ ही गुरुजनों में भी खुशी है।इस दौरान अभय की कामयाबी पर माता पिता और गुरुजनों ने फूल माला पहनाकर और मिठाई खिलाकर अभय को मुबारकबाद दी।
हाईस्कूल यूपी बोर्ड की परीक्षा में इस बार किसान के बेटे अभय पटेल ने प्रदेश में 10 वां और जनपद में पहला स्थान हासिल किया है।शनिवार को जैसे ही मेरिट लिस्ट जारी हुई वैसे ही बिलग्राम तहसील क्षेत्र का गांव सदरपुर चर्चा में आ गया।सदरपुर गांव के निवासी अभिषेक पटेल खेतीबाड़ी करते हैं।उनका बेटा अभय पटेल श्रीरामलाल सिंह मेमोरियल पब्लिक स्कूल सदरपुर में पढ़ता है।उसका मेरिट लिस्ट में दसवां स्थान आया है,उसने 600 में 576 नंबर (96 फीसदी ) हासिल किए हैं।अभय ने बताया कि कोविड की वजह से सही से पढ़ाई नहीं हो पाई। नेटवकिंग की दिक्कत का भी सामना करना पड़ा। इसके बावजूद हिम्मत नहीं हारी।स्कूल समय के अलावा नियमित रूप से पांच घंटे की पढ़ाई की। उसने बोर्ड परीक्षा में बदलाव को सराहा कहा कि किसी भी हालात में परेशान होने के बजाय परिश्रम ही सफलता दिलाता है।अभय ने सफलता का श्रेय मां, पिता व गुरुजनों को दिया।परिवार में वह दो भाई है। छोटा भाई अंश पटेल कक्षा नौ में पढ़ता है,मां मंजू पटेल गृहणी हैं।
Mar 14 2024, 02:12 PM IST
Mar 10 2024, 09:10 PM IST
Mar 10 2024, 07:48 PM IST
Mar 04 2024, 12:24 PM IST
Feb 21 2024, 11:02 AM IST
Nov 21 2023, 10:46 AM IST
Nov 20 2023, 04:39 PM IST
Nov 20 2023, 10:27 AM IST
Aug 01 2023, 06:35 PM IST
May 23 2023, 02:05 PM IST
Mar 08 2022, 04:10 PM IST
Mar 07 2022, 07:04 PM IST
Sep 25 2023, 11:19 AM IST
Jul 09 2023, 10:46 AM IST
Jun 19 2023, 10:59 AM IST
Jun 07 2023, 11:48 AM IST
Jun 08 2022, 02:17 PM IST
Sep 06 2024, 12:15 PM IST
May 09 2024, 01:24 PM IST
Jan 19 2023, 06:47 PM IST
Jan 19 2023, 05:43 PM IST
Jan 19 2023, 04:45 PM IST