रोडवेज चालक ने बताई पथराव की आपबीती, यात्रियों की ऐसे बचाई गई जान

रोडवेज चालक ने बताई पथराव की आपबीती, यात्रियों की ऐसे बचाई गई जान

Published : Jun 18, 2022, 05:57 PM ISTUpdated : Jun 18, 2022, 05:59 PM IST

रोडवेज चालक मोहम्मद मोनिस ने पथराव की आपबीती बताते हुए कहा कि हमे चिंता थी कि पथराव में कोई यात्री घायल न हो जाए। पत्थर गाड़ी के अंदर तक आ रहे थे। किसी भी तरह हम यात्रियों को बचाने का प्रयास कर रहे थे। बस के सभी इमरजेंसी गेट खुलवा दिए थे जिसके बाद यात्री बस से कूद कूद कर बाहर निकले हैं।

जौनपुर: यूपी में दूसरे दिन  भी लगातार अग्निवीरों को प्रदर्शन जारी है। शनिवार सुबह से ही प्रदर्शन शुरू हो गया।  जौनपुर में प्रदर्शन ने बड़ी रूप ले लिया। सैकड़ों की संख्या में युवक सड़कों पर उतर गए। जौनपुर-प्रयागराज हाईवे पर लाला बाजार स्थित शिवगुलाम गंज तिराहे पर प्रदर्शनकारियों ने दो रोडवेज बस, एक पुलिस की गाड़ी समेत कई वाहनों को क्षतिग्रस्त कर दिया है। 

रोडवेज चालक मोहम्मद मोनिस ने पथराव की आपबीती बताते हुए कहा कि हमे चिंता थी कि पथराव में कोई यात्री घायल न हो जाए। पत्थर गाड़ी के अंदर तक आ रहे थे। किसी भी तरह हम यात्रियों को बचाने का प्रयास कर रहे थे। बस के सभी इमरजेंसी गेट खुलवा दिए थे जिसके बाद यात्री बस से कूद कूद कर बाहर निकले हैं। दो बच्चे इस घटना में घायल हो गए हैं। और प्रदर्शनकारियों ने कैश भी लूटने का प्रयास किया। मैने पहले कभी ऐसा माहौल नहीं देखा, बहुत डर लग रहा था। 

वाहनो को किया आग के हवाले
साथ ही सुबह साढ़े नौ बजे एक बस और एक जीप में आग लगा दी। लाला बाजार में कई बाइकों में आग लगा दी गई। इसके बाद मौके पर उच्चाधिकारी पहुंचे। स्थिति अभी भी तनावपूर्ण बनी हुई है।

जौनपुर-प्रयागराज हाईवे पर लंबा जाम लगा गया है। इधर, बदलापुर में पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच एक किमी तक पथराव हुआ। इस समय प्रदर्शनकारी श्रीकृष्ण नगर रेलवे स्टेशन की ओर गए हैं। कई थानों की फोर्स के साथ अधिकारी पहुंचे हैं।

बदलापुर के इंदिरा चौक पर सुबह सात बजे से ही जाम लगाने की कोशिश में प्रदर्शनकारी लगे रहे। करीब साढ़े आठ बजे युवाओं ने रोडवेज बसों को रोकते हुए सड़क जाम कर दिया। पुलिस ने समझाने की कोशिश की तो मामला बिगड़ गया। विरोध प्रदर्शन में शामिल युवाओं ने पुलिस पर पथराव कर दिया।  

पथराव में थानाध्यक्ष समेत कई पुलिसकर्मी घायल
लोगों के मुताबिक करीब एक किमी तक पुरानी बाजार गांव के पास तक प्रदर्शनकारी और पुलिस के बीच पथराव का दौर चला।  इस दौरान थानाध्यक्ष महराजगंज संतोष शुक्ला समेत कई लोग घायल भी हो गए। इसके बाद प्रदर्शनकारी श्रीकृष्ण नगर रेलवे स्टेशन की ओर चले गए।

ट्रेन रोकने की आशंका के चलते भारी फोर्स तैनात
ट्रेन रोकने की आशंका के मद्देनजर प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बदलापुर, महराजगंज, सिंगरामऊ थाने की फोर्स पहुंच गई है। सूचना पर एएसपी ग्रामीण शैलेंद्र कुमार सिंह भी मौके पर पहुंच गए हैं। साथ ही पुलिस लाइन से बड़ी संख्या में जवानों को बुलाया गया है।

02:32फास्ट फूड मतलब मौत! दिमाग में बनी थी गांठें, बर्गर-नूडल्स ने ली एक और जान
03:03SC on Kuldeep Sengar : SC से कुलदीप सेंगर मिला झटका, उन्नाव रेप केस पीड़िता ने बताया आगे का इरादा
04:25Unnao Rape Case: कौन है Kuldeep Sengar के समर्थन में आई ये महिला आई, क्या-क्या कहा
04:08पीएम मोदी ने लखनऊ में राष्ट्र प्रेरणा स्थल का उद्घाटन किया | देखें ऐतिहासिक पल
03:14सजा निलंबित फिर भी जेल में रहेंगे कुलदीप सिंह सेंगर, क्यों अधूरी रह गई रिहाई
03:04बंद कमरे में 52 ब्राह्मण विधायक! यूपी की राजनीति में क्या पक रहा है?
03:15उन्नाव केस में कुलदीप सिंह सेंगर की उम्रकैद पर लगी रोक! जानिए क्यों ?
04:55अवैध संबंध का शक: पति ने पत्नी की मफलर से गला दबाकर हत्या की, वाराणसी से खौफनाक मामला
04:0215 साल का इंतजार... मिर्जापुर में महिला ने उतारे कपड़े, दंग रह गए अफसर । Mirzapur Viral Video
05:20Babri Masjid पर बयान, मौलाना शहाबुद्दीन रजवी का जीना हुआ हराम