अखिलेश यादव का बीजेपी पर बड़ा हमला, कहा- पार्टी ने कभी देश का झंडा नहीं लगाया

अखिलेश यादव का बीजेपी पर बड़ा हमला, कहा- पार्टी ने कभी देश का झंडा नहीं लगाया

Published : Aug 09, 2022, 07:25 PM IST

अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) पर देश की लोकतांत्रिक संस्थाओं और संविधान पर हमला करने का आरोप लगाते हुए मंगलवार को कहा कि अगर बीजेपी ज्यादा ताकतवर हो गई, तो हो सकता है कि लोगों से उनका वोट का अधिकार भी छीन लिया जाए।

कन्नौज: समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) पर देश की लोकतांत्रिक संस्थाओं और संविधान पर हमला करने का आरोप लगाते हुए मंगलवार को कहा कि अगर बीजेपी ज्यादा ताकतवर हो गई, तो हो सकता है कि लोगों से उनका वोट का अधिकार भी छीन लिया जाए। यादव ने अगस्त क्रांति दिवस पर कन्नौज के झउवा गांव में एक कार्यक्रम में कहा कि बीजेपी ने पिछड़ी जातियों और दलितों के वोट तो ले लिए लेकिन उन्हें उनका हक नहीं दिया। आपका रोजगार भी छीना जा रहा है और संविधान पर भी हमला हो रहा है। ये लोग अगर ज्यादा ताकतवर हो गए, तो हो सकता है आपसे वोट का अधिकार भी छिन जाए. यह बात मजाक में मत लें। 

अखिलेश यादव ने मिसाल देते हुए कहा कि आप भारत के आसपास देख लो, कुछ मुल्क हैं जहां पर वोट नहीं पड़ता है। सरकार स्थायी है। कुछ जगहों पर फौज देश के लोकतंत्र को चला रही है। पड़ोसी देश चीन में कोई चुनाव होता है क्या? रूस में कोई चुनाव होता है क्या? पाकिस्तान में फौज जिसे चाहती है उसे बैठा देती है। म्यामां और उसके आसपास के देशों में क्या कोई चुनाव होता है? इसलिए सावधान रहिए। 
 

02:19Kanpur Gangrape Case में नया मोड़: आरोपी दारोगा Amit Maurya का लेटर वायरल, बेबस हाईटेक पुलिस!
05:51Meerut Kapsad Ruby Case: पिता से मिलकर रोई रूबी, कोर्ट में बताया Paras Som की करतूत
02:32फास्ट फूड मतलब मौत! दिमाग में बनी थी गांठें, बर्गर-नूडल्स ने ली एक और जान
03:03SC on Kuldeep Sengar : SC से कुलदीप सेंगर मिला झटका, उन्नाव रेप केस पीड़िता ने बताया आगे का इरादा
04:25Unnao Rape Case: कौन है Kuldeep Sengar के समर्थन में आई ये महिला आई, क्या-क्या कहा
04:08पीएम मोदी ने लखनऊ में राष्ट्र प्रेरणा स्थल का उद्घाटन किया | देखें ऐतिहासिक पल
03:14सजा निलंबित फिर भी जेल में रहेंगे कुलदीप सिंह सेंगर, क्यों अधूरी रह गई रिहाई
03:04बंद कमरे में 52 ब्राह्मण विधायक! यूपी की राजनीति में क्या पक रहा है?
03:15उन्नाव केस में कुलदीप सिंह सेंगर की उम्रकैद पर लगी रोक! जानिए क्यों ?
04:55अवैध संबंध का शक: पति ने पत्नी की मफलर से गला दबाकर हत्या की, वाराणसी से खौफनाक मामला