कानपुर में पुलिस और गोकशों के बीच मुठभेड़, जानिए क्या बोले क्षेत्राधिकारी

कानपुर में पुलिस और गोकशों के बीच मुठभेड़, जानिए क्या बोले क्षेत्राधिकारी

Published : Jul 04, 2022, 02:57 PM ISTUpdated : Jul 04, 2022, 03:01 PM IST

पुलिस मौके पर पहुंची, तो गोकशों ने फायरिंग शुरू कर दी। इसमें घाटमपुर इंस्पेक्टर एसके सिंह के दाएं पैर में गोली लगी है। वहीं, गोकश दिलशाद के पैर में भी गोली लगी है। घायलों को हैलट अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

कानपुर: घाटमपुर में गोकशी की सूचना पर पहुंची पुलिस और गोकशों से मुठभेड़ हो गई। दोनों तरफ से हुई फायरिंग में एक इंस्पेक्टर और एक गोकश गोली लगने से घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए हैलट अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं, दो गोकश मौके से फरार हो गए। पुलिस ने गोकशी का सामान बरामद किया है। बता दें कि पुलिस को मुखबिर से गोकशी की सूचना मिली थी।

इस पर पुलिस मौके पर पहुंची, तो गोकशों ने फायरिंग शुरू कर दी। इसमें घाटमपुर इंस्पेक्टर एसके सिंह के दाएं पैर में गोली लगी है। वहीं, गोकश दिलशाद के पैर में भी गोली लगी है। घायलों को हैलट अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले में सीओ घाटमपुर सुशील कुमार दुबे ने बताया कि घाटमपुर एसएचओ को गोकशी की सूचना मिली थी। इस पर वो अपनी टीम के साथ तुरंत मौके पहुंचे, जहां तीन बदमाश मौजूद थे। पुलिस को देखकर बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी।

02:19Kanpur Gangrape Case में नया मोड़: आरोपी दारोगा Amit Maurya का लेटर वायरल, बेबस हाईटेक पुलिस!
05:51Meerut Kapsad Ruby Case: पिता से मिलकर रोई रूबी, कोर्ट में बताया Paras Som की करतूत
02:32फास्ट फूड मतलब मौत! दिमाग में बनी थी गांठें, बर्गर-नूडल्स ने ली एक और जान
03:03SC on Kuldeep Sengar : SC से कुलदीप सेंगर मिला झटका, उन्नाव रेप केस पीड़िता ने बताया आगे का इरादा
04:25Unnao Rape Case: कौन है Kuldeep Sengar के समर्थन में आई ये महिला आई, क्या-क्या कहा
04:08पीएम मोदी ने लखनऊ में राष्ट्र प्रेरणा स्थल का उद्घाटन किया | देखें ऐतिहासिक पल
03:14सजा निलंबित फिर भी जेल में रहेंगे कुलदीप सिंह सेंगर, क्यों अधूरी रह गई रिहाई
03:04बंद कमरे में 52 ब्राह्मण विधायक! यूपी की राजनीति में क्या पक रहा है?
03:15उन्नाव केस में कुलदीप सिंह सेंगर की उम्रकैद पर लगी रोक! जानिए क्यों ?
04:55अवैध संबंध का शक: पति ने पत्नी की मफलर से गला दबाकर हत्या की, वाराणसी से खौफनाक मामला