कलयुगी मामा ने भांजे की हड़पी फर्म, पीड़ित न्याय के लिए थाने के चक्कर लगाने पर मजबूर

कलयुगी मामा ने भांजे की हड़पी फर्म, पीड़ित न्याय के लिए थाने के चक्कर लगाने पर मजबूर

Published : May 27, 2022, 06:33 PM IST

शातिर मामा ने अपने सगे भांजे का कूटरचित सहमति पत्र के आधार पर भांजे की फर्म के नाम से फ़र्जी फर्म जीएसटी में रजिस्टर्ड करवा कर भांजे की फर्म हड़प ली। जानकारी होने पर भांजे ने विरोध किया तो उसे उसी की दुकान से भगा कर कलयुगी मामा ने दुकान पर कब्जा कर लिया।

कानपुर: गोविंद नगर थाना क्षेत्र की विद्यार्थी मार्केट में शातिर मामा ने अपने सगे भांजे का कूटरचित सहमति पत्र के आधार पर भांजे की फर्म के नाम से फ़र्जी फर्म जीएसटी में रजिस्टर्ड करवा कर भांजे की फर्म हड़प ली। जानकारी होने पर भांजे ने विरोध किया तो उसे उसी की दुकान से भगा कर कलयुगी मामा ने दुकान पर कब्जा कर लिया। जीवकोपार्जन का एक मात्र साधन छीनने के बाद पीड़ित भांजा न्याय के लिए 2 माह से गोविंद नगर थाना से लेकर डीसीपी साउथ के दफ्तर के चक्कर लगा आया, लेकिन दबंग मामा के रसूख़ के चलते पुलिस ने कोई कार्यवाही नही की।

हताश होकर पीड़ित ने एक सप्ताह पूर्व कानपुर कमिश्नरेट के जॉइंट सीपी कानून  व्यवस्था आंनद प्रकाश तिवारी से दबंग मामा के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाने की फरियाद लगायी, जिसपर जॉइंट सीपी द्वारा मामले की जाँच एसीपी गोविंद नगर विकास पाण्डेय को सौपी गयी, लेकिन आज़ तक पीड़ित का मुकदमा पुलिस द्वारा नही पंजीकृत किया गया और पीड़ित न्याय की आस में दर दर भटकने को मजबूर है।

02:19Kanpur Gangrape Case में नया मोड़: आरोपी दारोगा Amit Maurya का लेटर वायरल, बेबस हाईटेक पुलिस!
05:51Meerut Kapsad Ruby Case: पिता से मिलकर रोई रूबी, कोर्ट में बताया Paras Som की करतूत
02:32फास्ट फूड मतलब मौत! दिमाग में बनी थी गांठें, बर्गर-नूडल्स ने ली एक और जान
03:03SC on Kuldeep Sengar : SC से कुलदीप सेंगर मिला झटका, उन्नाव रेप केस पीड़िता ने बताया आगे का इरादा
04:25Unnao Rape Case: कौन है Kuldeep Sengar के समर्थन में आई ये महिला आई, क्या-क्या कहा
04:08पीएम मोदी ने लखनऊ में राष्ट्र प्रेरणा स्थल का उद्घाटन किया | देखें ऐतिहासिक पल
03:14सजा निलंबित फिर भी जेल में रहेंगे कुलदीप सिंह सेंगर, क्यों अधूरी रह गई रिहाई
03:04बंद कमरे में 52 ब्राह्मण विधायक! यूपी की राजनीति में क्या पक रहा है?
03:15उन्नाव केस में कुलदीप सिंह सेंगर की उम्रकैद पर लगी रोक! जानिए क्यों ?
04:55अवैध संबंध का शक: पति ने पत्नी की मफलर से गला दबाकर हत्या की, वाराणसी से खौफनाक मामला