राहुल गांधी के समर्थन में सड़कों पर उतरे कांग्रेसी, आराधना मिश्रा मोना सहित कई नेता हाउस अरेस्ट

राहुल गांधी के समर्थन में सड़कों पर उतरे कांग्रेसी, आराधना मिश्रा मोना सहित कई नेता हाउस अरेस्ट

Published : Jun 13, 2022, 04:52 PM IST

लखनऊ पुलिस ने धारा 144 का हवाला देते हुए कांग्रेस नेताओं को हाउस अरेस्ट कर लिया। इस दौरान ईडी कार्यालय जा रहे कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को पुलिस ने बीच में ही रोक द‍िया। कार्यकर्ताओं के व‍िरोध पर पुल‍िस ने उन्‍हें हिरासत में ल‍िया है। वहीं पुल‍िस वैन पर चढ़ते हुए कार्यकर्ता सोन‍िया गांधी और राहुल गांधी ज‍िंदाबाद के नारे लगाते रहे।

लखनऊ: नेशनल हेराल्ड मामले में आज प्रवर्तन निदेशालय द्वारा राहुल गांधी को तलब किया गया था। जिसके विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सोमवार को प्रदेश भर में प्रदर्शन की योजना बनाई थी। लेकिन इससे पहले कार्यकर्ता कुछ कर पाते। लखनऊ पुलिस ने धारा 144 का हवाला देते हुए कांग्रेस नेताओं को हाउस अरेस्ट कर लिया। इस दौरान ईडी कार्यालय जा रहे कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को पुलिस ने बीच में ही रोक द‍िया। कार्यकर्ताओं के व‍िरोध पर पुल‍िस ने उन्‍हें हिरासत में ल‍िया है। वहीं पुल‍िस वैन पर चढ़ते हुए कार्यकर्ता सोन‍िया गांधी और राहुल गांधी ज‍िंदाबाद के नारे लगाते रहे।

बता दें कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष व सांसद राहुल गांधी की ईडी के सामने उपस्थिति पर कांग्रेस का प्रदेश सहित पूरे देश में प्रदर्शन किया। इसको लेकर लखनऊ स्थित कैंट आवास पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व पूर्व मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी व पूर्व MLC हुस्ना सिद्दीकी को सुबह 7 बजे से ही हाउस अरेस्ट किया गया। वहीं कांग्रेस विधानमंडल दल की नेता व विधायक आराधना मिश्रा मोना को भी हाउस अरेस्ट कर लिया गया। आराधना मिश्र को भी उनके कैंट स्थित आवास पर हाउस अरेस्ट किया गया।

02:19Kanpur Gangrape Case में नया मोड़: आरोपी दारोगा Amit Maurya का लेटर वायरल, बेबस हाईटेक पुलिस!
05:51Meerut Kapsad Ruby Case: पिता से मिलकर रोई रूबी, कोर्ट में बताया Paras Som की करतूत
02:32फास्ट फूड मतलब मौत! दिमाग में बनी थी गांठें, बर्गर-नूडल्स ने ली एक और जान
03:03SC on Kuldeep Sengar : SC से कुलदीप सेंगर मिला झटका, उन्नाव रेप केस पीड़िता ने बताया आगे का इरादा
04:25Unnao Rape Case: कौन है Kuldeep Sengar के समर्थन में आई ये महिला आई, क्या-क्या कहा
04:08पीएम मोदी ने लखनऊ में राष्ट्र प्रेरणा स्थल का उद्घाटन किया | देखें ऐतिहासिक पल
03:14सजा निलंबित फिर भी जेल में रहेंगे कुलदीप सिंह सेंगर, क्यों अधूरी रह गई रिहाई
03:04बंद कमरे में 52 ब्राह्मण विधायक! यूपी की राजनीति में क्या पक रहा है?
03:15उन्नाव केस में कुलदीप सिंह सेंगर की उम्रकैद पर लगी रोक! जानिए क्यों ?
04:55अवैध संबंध का शक: पति ने पत्नी की मफलर से गला दबाकर हत्या की, वाराणसी से खौफनाक मामला